एक्सप्लोरर

Honda Elevate: क्या होंडा एलिवेट के लिए इंतजार करना होगा सही, या खरीद लें क्रेटा या सेल्टॉस

होंडा एलिवेट 5वीं-जनरेशन होंडा सिटी सेडान वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित है. इसमें इसी सेडान वाले पावरट्रेन विकल्प मिलेंगे. जिसमें  1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (121 PS और 145 Nm) आउटपुट मिलता है.

Honda Elevate vs Hyundai Creta: देश में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ढेर सारे विकल्प मौजूद हैं. इसमें हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक़ समेत अन्य कई कारें शामिल हैं. जल्द ही सिट्रोएन भी अपनी C3 एयरक्रॉस एसयूवी को इस सेगमेंट में लॉन्च करने वाली है. इसके बाद होंडा एलिवेट भी बाजार में जल्द आने वाली है.

कब होगी पेश

होंडा एलिवेट 6 जून को पेश होने वाली है. इसकी बुकिंग बाद में शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि बहुत से लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को खरीदने के लिए इंतजार करना चाहिए, या अन्य कोई एसयूवी खरीद लेनी चाहिए. होंडा एलिवेट के लिए इंतजार करने का कारण इसका नया डिजाइन हो सकता है और यदि आप अपनी सवारी को सबसे अलग दिखाना पसंद करते हैं तो होंडा एलिवेट आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. ADAS की पेशकश करने वाली होंडा एलिवेट, एमजी एस्टर के बाद दूसरी कॉम्पैक्ट एसयूवी बन जाएगी. इसमें होंडा सिटी वाला कैमरा-आधारित ADAS प्लेटफॉर्म मिल सकता है. होंडा सेंसिंग सूट में कॉलिशन मेटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम, रोड डिपार्चर मिटिगेशन सिस्टम, लेन कीप असिस्ट सिस्टम, लो-स्पीड फॉलो के साथ एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो हाई बीम और लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन सिस्टम देखने को मिलेगा. 

प्रीमियम इंटीरियर

होंडा एलिवेट में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, प्रीमियम फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब जैसी सुविधाओं के साथ प्रीमियम इंटीरियर मिलेगा.  

मिलेगा हाइब्रिड पावरट्रेन 

होंडा एलिवेट 5वीं-जनरेशन होंडा सिटी सेडान वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित है. इसमें इसी सेडान वाले पावरट्रेन विकल्प मिलेंगे. जिसमें  1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (121 PS और 145 Nm) आउटपुट मिलता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और एक सीवीटी ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. इसके स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट  1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सिंक्रोनस परमानेंट मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है. इसे ई-सीवीटी ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है. होंडा एलिवेट को केवल पेट्रोल और पेट्रोल हाइब्रिड इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा, इसमें  कोई टर्बो पेट्रोल या डीजल का विकल्प नहीं मिलेगा. इसकी तुलना में अन्य कॉम्पैक्ट एसयूवी जैसे क्रेटा और सेल्टोस में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के विकल्प मौजूद हैं. दोनों में ही  1.5-लीटर डीजल यूनिट मिलता है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ नहीं है, जो क्रेटा के साथ उपलब्ध है. किआ सेल्टोस भी जल्द ही एक पैनोरमिक सनरूफ के साथ आएगी. हालांकि, यह संभव है कि एलिवेट को भविष्य में सेल्टोस की तरह ही पैनोरमिक सनरूफ मिल जाए.

यह भी पढ़ें :- अगले साल आएगी सिट्रोएन C3X क्रॉसओवर सेडान, होंडा सिटी से होगा मुकाबला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का है प्लान? इन बातों को नजरअंदाज किया तो पड़ सकता है भारी
सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का है प्लान? इन बातों को नजरअंदाज किया तो पड़ सकता है भारी
टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Kia Syros EV, मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स, जानें कब हो सकती है लॉन्च?
टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Kia Syros EV, मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स, जानें कब हो सकती है लॉन्च?
फुल टैंक में चलेगी 800 KM, क्या 2 हजार की EMI पर मिल जाएगी Bajaj Platina? जानिए पूरा हिसाब
फुल टैंक में चलेगी 800 KM, क्या 2 हजार की EMI पर मिल जाएगी Bajaj Platina? जानिए पूरा हिसाब
Tata Punch EV फेसलिफ्ट में क्या है खास और कहां रह गई कमी? खरीदने से पहले यहां देखें रिव्यू
Tata Punch EV फेसलिफ्ट में क्या है खास और कहां रह गई कमी? खरीदने से पहले यहां देखें रिव्यू

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget