एक्सप्लोरर

कार पार्क करने में लगता है डर? मिनटों में ऐसे करें पार्किंग, सब कहेंगे आपको एक्सपर्ट

क्या आप अपनी कार को पार्क करने में हिचकिचाते हैं? कुछ आसान से टिप्स के जरिए आप भी कार पार्किंग में एक्सपर्ट बन सकते हैं. जानें आसान स्टेप्स

कार चलाना सीखना जितना मुश्किल है, उससे भी ज्यादा मुश्किल काम एक गाड़ी को पार्क करना है. बड़े से बड़े ड्राइवर भी गाड़ी को मुश्किल जगहों पर पार्क करने में हिचकिचाते हैं. तंग जगह पर गाड़ी पार्क करते समय इसके टकराने का डर रहता है. हालांकि, कुछ आसान से टिप्स के जरिए आप भी कार पार्किंग में एक्सपर्ट बन सकते हैं. यहां हम आपके लिए ऐसे ही 5 टिप्स लेकर आए हैं.

1. पैरेलल पार्किंग स्लॉट ढूंढें
गाड़ी को धीरे-धीरे चलाएं और अपने लिए सही पार्किंग के लिए जगह ढूंढें. सबसे आसान नियम है कि पार्किंग की जगह आपकी गाड़ी की लंबाई से लगभग 4 फीट लंबी होनी चाहिए. इस दौरान अपनी गाड़ी का इंडिकेटर लगातार ऑन रखें. एक बार पार्किंग के लिए सही जगह मिलने के बाद आप गाड़ी रोक सकते हैं.

2. यहां से करें शुरुआत
पार्किंग के लिए गाड़ी कहां से घुमानी शुरू करें, यह भी बड़ा सवाल है. अगर गाड़ी पैरेलल पार्किंग (जहां गाड़ियां एक लाइन में, एक-दूसरे के आगे पीछे खड़ी होती हैं) में खड़ी कर रहे हैं, तो इस नियम को फॉलो करें. इस तरह से रुकें कि आपके वाहन का पिछला पहिया आगे की कार के पिछले बम्पर से मेल खाता हो. यह स्थान आपकी समानांतर पार्किंग शुरू करने के लिए एकदम सही होगा.

3. गाड़ी रिवर्स करें
गाड़ी रुकने के बाद अब रिवर्स लेना शुरू करें. अगर पार्किंग स्पॉट आपके बाईं तरफ है तो स्टीयरिंग व्हील को भी बाईं तरफ घुमाएं. अब अपने लेफ्ट साइड मिरर को देखते हुए धीरे-धीरे गाड़ी पीछे लें. जब आपके पीछे की पूरी कार लेफ्ट-विंग मिरर पर दिखाई दे तो आप रिवर्स करना बंद कर सकते हैं.

4. फिर से गाड़ी रिवर्स करें
अब अपने स्टीयरिंग व्हील को वापस सेंटर में लाएं और कार रिवर्स करें. इस बार अपने राइट ORVM में देखें और जब इसमें पीछे खड़ी कार का पिछला कोना दिख जाए तो स्टीयरिंग को पूरी तरह बाएं मोड़ें. जब तक कार समानांतर न हो जाए तब तक रिवर्स करते रहें

5. गैप को करें मेंटेन
अब जब आपने सही पैरेलल पोजिशन हासिल कर ली है तो सुनिश्चित करें कि कार ने आगे और पीछे दो फीट की दूरी छोड़ी है. इससे आपको गाड़ी बाहर निकालने में आसानी होगी. इसके अलावा, ऐसा करने से आपके आगे और पीछे खड़ी गाड़ियां भी आसानी से निकल पाएंगी.

यह भी पढ़ें: धूम मचाने आई 200 KM चलने वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, 2 घंटे में होगी फुल चार्ज, कीमत बस इतनी

यह भी पढ़ें: सालों-साल चलेंगे आपकी गाड़ी के टायर, इन 5 टिप्स से बच जाएगा हजारों का खर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS Orbiter Vs Bajaj Chetak C2501, बजट में कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेहतर? यहां जानें अंतर
TVS Orbiter Vs Bajaj Chetak C2501, बजट में कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेहतर? यहां जानें अंतर
भारत में जल्द आ रही Audi SQ8, दमदार इंजन और लग्जरी फीचर्स से होगी लैस, जानें कब तक होगी लॉन्च
भारत में जल्द आ रही Audi SQ8, दमदार इंजन और लग्जरी फीचर्स से होगी लैस, जानें कब तक होगी लॉन्च
Maruti e Vitara vs Creta Electric: कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है ज्यादा दमदार? मिनटों में समझें अंतर
Maruti e Vitara vs Creta Electric: कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है ज्यादा दमदार? मिनटों में समझें अंतर
Royal Enfield का Global क्रेज! इजरायल में Goan Classic 350 के साथ दिखे पीएम मोदी और नेतन्याहू, जानें बाइक की खासियत
Royal Enfield का Global क्रेज! इजरायल में Goan Classic 350 के साथ दिखे पीएम मोदी और नेतन्याहू, जानें बाइक की खासियत

वीडियोज

Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit
Shah Rukh Khan Full Interview: शाहरुख की ये बात Gen-G को सुननी चाहिए ! । Ideas Of India Summit
Ayush Mahtre Full Interview:गर्लफ्रेंड से दूरी, क्रिकेट में बना लिया नाम। Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget