एक्सप्लोरर

Hyundai Tucson: जल्द मिलेगा हुंडई टकसन को अपडेट, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट 

हुंडई मोटर भारत में एक्सटर के साथ माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में प्रवेश करने वाली है. इसे 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. वहीं कंपनी 2024 की शुरुआत में क्रेटा फेसलिफ्ट को पेश करेगी.

Hyundai Tucson Facelift: हुंडई ने पिछले साल अपनी फोर्थ जेनरेशन टकसन एसयूवी को लॉन्च किया था, जिसके बाजार में एक साल पूरे होने वाले हैं, हालांकि यह अभी अधिक पुरानी नहीं हुई है, लेकिन कंपनी ने इसके अपडेटेड मॉडल पर काम करना शुरू कर दिया है. हाल ही में इसके एक टेस्टिंग म्यूल को ऑस्ट्रियाई आल्प्स में देखा गया. नई 2024 हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट को टोइंग ड्यूटी करते हुए देखा गया. हालांकि पूरी तरह ढके होने के कारण इसके अंदर और बाहर क्या अपडेट मिलेंगे, इसकी अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है. 

डिजाइन 

स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें ज्यादातर कॉस्मेटिक बदलाव फ्रंट फेसिया में देखने को मिलेगा. इसमें एक नई डिजाइन वाली ग्रिल, डीआरएल सिग्नेचर के साथ री डिजाइन किए गए हेडलैंप और एक अपडेटेड बम्पर मिलेगा. हालांकि फ्रंट क्वार्टर पैनल और बोनट पहले जैसे ही रहेंगे. इसमें नया रियर बंपर और टेललैंप क्लस्टर मिल सकता है.

फीचर्स और इंजन

इसके डैशबोर्ड पर कुछ बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं. नई 2024 हुंडई टकसन फेसलिफ्ट में एक नए स्टीयरिंग व्हील और एक अपडेटेड सेंटर कंसोल और नया इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की संभावना है. यूरोप में इस एसयूवी में मौजूदा 1.6L पेट्रोल और डीजल इंजन को बरकरार रखा जा सकता है. हाई ट्रिम्स में AWD सिस्टम और निचले वेरिएंट में FWD सेटअप मिलेगा. अमेरिका में टकसन 2.5L इंजन के साथ हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्पों के साथ बेची जाती है.

हुंडई मोटर का इंडिया प्लान 

हुंडई मोटर भारत में एक्सटर के साथ माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में प्रवेश करने वाली है. इसे 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. वहीं कंपनी 2024 की शुरुआत में क्रेटा फेसलिफ्ट को पेश करेगी. हाल ही में नई आई 20 को भी भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. फिलहाल, हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट के भारत लॉन्च के बारे में कोई खबर नहीं है. हुंडई टकसन का भारतीय बाजार में महिंद्रा एक्सयूवी 700 से मुकाबला होता है, जिसमें डीजल और पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. साथ ही इसमें ADAS भी मिलता है.

यह भी पढ़ें :- टोयोटा हिलक्स पर मिल रहा 6 लाख रुपये तक का डिस्काउंट, जल्दी उठाएं मौके का फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार का बड़ा फैसला! 1 अप्रैल से पूरे देश में मिलेगा 20 फीसदी Ethanol वाला RON 95 पेट्रोल
सरकार का बड़ा फैसला! 1 अप्रैल से पूरे देश में मिलेगा 20 फीसदी Ethanol वाला RON 95 पेट्रोल
TVS Orbiter Vs Bajaj Chetak C2501, बजट में कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेहतर? यहां जानें अंतर
TVS Orbiter Vs Bajaj Chetak C2501, बजट में कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेहतर? यहां जानें अंतर
भारत में जल्द आ रही Audi SQ8, दमदार इंजन और लग्जरी फीचर्स से होगी लैस, जानें कब तक होगी लॉन्च
भारत में जल्द आ रही Audi SQ8, दमदार इंजन और लग्जरी फीचर्स से होगी लैस, जानें कब तक होगी लॉन्च
Maruti e Vitara vs Creta Electric: कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है ज्यादा दमदार? मिनटों में समझें अंतर
Maruti e Vitara vs Creta Electric: कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है ज्यादा दमदार? मिनटों में समझें अंतर

वीडियोज

UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit
Shah Rukh Khan Full Interview: शाहरुख की ये बात Gen-G को सुननी चाहिए ! । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget