एक्सप्लोरर

Hyundai Creta Facelift: अगले महीने आ रही है नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट, फीचर्स और डिजाइन में मिलेंगे बड़े बदलाव 

क्रेटा फेसलिफ्ट की कीमत में अपडेट के साथ मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. मौजूदा मॉडल की कीमत 10.87 लाख रुपये से शुरू होती है, जो टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए 19.20 लाख रुपये तक जाती है.

2024 Hyundai Creta: भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी हुंडई क्रेटा जल्द ही फेसलिफ्ट अवतार में बाजार में आएगी. इसे 16 जनवरी को पेश किया जाएगा, जिसके अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च होने की संभावना है. इसे काफी समय से टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा है. 

क्रेटा फेसलिफ्ट में क्या है नया?  

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट नए डिज़ाइन लैंग्वेज के साथ आएगी, जैसा कि नई सांता फ़े और एक्सटर में देखने को मिलता है. इस अपडेट में एच-शेप के लाइट एलिमेंट्स और हेडलैम्प के लिए चौकोर डिजाइन दिया गया है. हाल ही में देखे गए टेस्टिंग मॉडल में एक कनेक्टेड एलईडी स्ट्रिप के साथ देखा गया है. यह डिजाइन एलिमेंट्स पहले से ही हुंडई और किआ की वेन्यू फेसलिफ्ट, वरना और सोनेट और सेल्टोस फेसलिफ्ट में देखने को मिलते हैं. अन्य प्रमुख अपडेट में नए डिजाइन के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, स्पोर्टी फ़ुटस्टेप दिए गए हैं, जो बुजुर्गों और बच्चों के लिए ज्यादा उपयोगी है. अन्य बदलावों में एक नया फ्रंट फेसिया, नई एलईडी हेडलाइट्स, पैरामीट्रिक ग्रिल डिजाइन, नए फ्रंट और रियर बंपर और री डिजाइंड टेलगेट मिलेंगे. इसमें कुछ नए कलर ऑप्शंस मिलने की उम्मीद है.

फीचर्स 

2024 क्रेटा फेसलिफ्ट के इंटीरियर में एक फ्रेश डैशबोर्ड, एक नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा. इसमें अपडेटेड 360° कैमरा और ADAS तकनीक को शामिल किया जाएगा. इसका ADAS किट काफी हद तक सेल्टोस फेसलिफ्ट के समान होगा. क्रेटा फेसलिफ्ट में डैशकैम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम भी मिलेगा. क्रेटा फेसलिफ्ट स्पेक्स, परफॉर्मेंस और इंजन विकल्प हाल ही में लॉन्च हुए सेल्टोस फेसलिफ्ट के समान ही होंगे. 

पॉवरट्रेन

नई क्रेटा में मिलने वाला 1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन 115 PS की अधिकतम पावर और 143.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन ऑप्शंस में 6-स्पीड मैनुअल और इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (आईवीटी) शामिल है. 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 160 पीएस और 253 एनएम का आऊटपुट जेनरेट करता है. इसे 6iMT और 7DCT के ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है. जबकि 1.5-लीटर डीजल इंजन 116 पीएस और 250 एनएम आऊटपुट जेनरेट करता है. इसमें 6iMT और 6 ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन शामिल हैं. 

कीमत और मुकाबला

क्रेटा फेसलिफ्ट की कीमत में अपडेट के साथ मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. मौजूदा मॉडल की कीमत 10.87 लाख रुपये से शुरू होती है, जो टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए 19.20 लाख रुपये तक जाती है. क्रेटा पहले से ही सेगमेंट में बेस्टसेलर है और फेसलिफ्ट वर्जन के साथ इसकी बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है. इसका मुकाबला किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, टोयोटा हाईराइडर, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगुन से होगा.

यह भी पढ़ें :- टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई न्यू किआ कार्निवल, डिजाइन से जुड़ी नई डिटेल्स आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

70 KM माइलेज, बेहतरीन फीचर्स और कीमत काफी कम, ये हैं टॉप-5 बाइक्स, पढ़ें पूरी लिस्ट
70 KM माइलेज, बेहतरीन फीचर्स और कीमत काफी कम, ये हैं टॉप-5 बाइक्स, पढ़ें पूरी लिस्ट
बेहद सस्ती हो जाएगी रनिंग कॉस्ट, पेट्रोल नहीं बल्कि इस फ्यूल से चलेगी नई Maruti Fronx
बेहद सस्ती हो जाएगी रनिंग कॉस्ट, पेट्रोल नहीं बल्कि इस फ्यूल से चलेगी नई Maruti Fronx
सिर्फ 50 हजार डाउन पेमेंट पर Maruti WagonR खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए हिसाब
सिर्फ 50 हजार डाउन पेमेंट पर Maruti WagonR खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए हिसाब
Tata Punch या Maruti Fronx: 6 लाख रुपये के बजट में कौन-सी SUV खरीदना बेहतर? यहां जानिए डिटेल्स
Tata Punch या Maruti Fronx: 6 लाख रुपये के बजट में कौन-सी SUV खरीदना बेहतर? यहां जानिए डिटेल्स

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इजरायल ने हमें धोखा दिया, अगर PM के एयरक्राफ्ट को कुछ...', ईरान पर हमले को लेकर भड़के ओवैसी, सरकार से की ये मांग
'इजरायल ने हमें धोखा दिया, अगर PM के एयरक्राफ्ट को कुछ...', ईरान पर हमले को लेकर भड़के ओवैसी, सरकार से की ये मांग
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
ड्रॉ रहा रणजी ट्रॉफी का फाइनल, फिर कैसे चैंपियन बन गया जम्मू-कश्मीर? किस नियम के तहत कर्नाटक को मिली हार
ड्रॉ रहा रणजी ट्रॉफी का फाइनल, फिर कैसे चैंपियन बन गया जम्मू-कश्मीर? किस नियम के तहत कर्नाटक को मिली हार
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
Trump on Iran War: ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, बराक ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
महंगे ट्रीटमेंट के बाद भी नहीं रुक रहा गंजापन, डाइट में शामिल करें ये चीजें
महंगे ट्रीटमेंट के बाद भी नहीं रुक रहा गंजापन, डाइट में शामिल करें ये चीजें
Embed widget