एक्सप्लोरर

Automobile Industry: भारत के ऑटो सेक्टर के लिए बड़ी खबर, FY24 में हासिल की 9.8 फीसदी की बढ़त

India Auto Industry Growth Report: देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में वित्त वर्ष 2023-24 में 9.8 फीसदी की बढ़त देखी गई है. इस बढ़त का साथ ही सामने आया है कि इस साल का टर्नओवर 6.14 लाख करोड़ रुपये रहा है.

India Auto Industry: भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में वित्त वर्ष 2023-24 में काफी बढ़त देखने को मिली है. ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ACMA) की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में ऑटो सेक्टर में 9.8 फीसदी की बढ़त हुई है. इस साल का टर्न ओवर 6.14 लाख करोड़ रुपये (74.1 बिलियन डॉलर) रहा है. ACMA भारत की ऑटो कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करती है.

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने हासिल की बढ़त

एसीएमए की प्रेसीडेंट श्रद्धा सूरी मारवाह और सीएमडी सुब्रो ने कहा कि अगर वाहनों के प्रोडक्शन में बढ़त को अलग कर लिया जाए, तो ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में बढ़त की वजह कंपोनेंट सेक्टर में ज्यादा से ज्यादा वैल्यू एडिशन की वजह से है.

श्रद्धा सूरी मारवाह ने आगे कहा कि अगर ट्रेड पर नजर डाली जाए, तो इस साल मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट में भारत को नुकसान हुआ है. वहीं ऑटो कंपोनेंट एक्सपोर्ट में वैश्विक बदलाव के बाद भी बढ़त देखी गई है और लॉजिस्टिक कॉस्ट में भी बढ़त हासिल हुई है.

ACMA का ऑटो सेक्टर परफॉर्मेंस रिव्यू

भारतीय बाजार में ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEMs) में 5.18 लाख करोड़ रुपये की ऑटो कंपोनेंट सेल हुई है, जिसमें वित्त वर्ष 2022-23 से 8.9 फीसदी की बढ़त देखी गई है. वहीं अगर ऑटो कंपोनेंट्स के एक्सपोर्ट की बात की जाए, तो इसमें 5.5 फीसदी का इजाफा हुआ है.

भारत के एक्सपोर्ट किए गए प्रोडक्ट में ड्राइव ट्रांसमिशन और स्टीयरिंग, इंजन कंपोनेंट्स, बॉडी और चेसिस, सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम शामिल हैं. वहीं ऑटो कंपनेंट्स को इंपोर्ट करने की दर में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

टर्नओवर में आया उछाल

अगर भारत के ऑटोमोबाइल बाजार पर डाली जाए, तो व्हीकल मूवमेंट बढ़ा है. इसके साथ ही यूज्ड व्हीकल्स की डिमांड में भी इजाफा देखा जा सकता है. इसी वजह से ऑटो सेक्टर के सभी सेगमेंट में उछाल देखा जा सकता है. वित्त वर्ष 2022-23 में मार्केट का टर्नओवर 85,333 करोड़ रुपये था. वहीं ये वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 93,886 करोड़ रुपये हो गया.

ये भी पढ़ें

Car Steering Wheel: विदेशों में बायीं तरफ क्यों होता है कार का स्टीयरिंग व्हील? वजन जान उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट ड्राइव में 20 फुट गहरे गड्ढे में गिरी SIERRA, और सामने आ गई TATA की सेफ्टी!
टेस्ट ड्राइव में 20 फुट गहरे गड्ढे में गिरी SIERRA, और सामने आ गई TATA की सेफ्टी!
Off-Road King है Force Gurkha 2026 SUV, दमदार इंजन और 4X4 सिस्टम से Thar को देती है टक्कर
Off-Road King है Force Gurkha 2026 SUV, दमदार इंजन और 4X4 सिस्टम से Thar को देती है टक्कर
नई EV पॉलिसी से मजे ही मजे! अब दिल्ली में गाड़ी खरीदना होगा सस्ता, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फ्री
नई EV पॉलिसी से अब दिल्ली में गाड़ी खरीदना होगा सस्ता, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फ्री
क्या 2 लाख की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी सबसे सस्ती हाइब्रिड SUV? राइवल Creta की इतनी बनेगी EMI
क्या 2 लाख की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी सबसे सस्ती हाइब्रिड SUV? राइवल Creta की इतनी बनेगी EMI

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget