एक्सप्लोरर

ISUZU Electric Pickup: इसुजु ने किया इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक का खुलासा, 2025 में होगा लॉन्च

इस साल की शुरुआत में, इसुजु इंडिया ने रियल ड्राइविंग एमिशन (आरडीई) नियमों का अनुपालन करते हुए डी-मैक्स वी-क्रॉस, हाई-लैंडर और एमयू-एक्स मॉडल के अपडेटेड मॉडल को पेश किया है.

ISUZU Motors: साल 2023, इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण रहा है. कई ऑटोमोटिव कंपनियों ने अगले कुछ सालों में ऑल-इलेक्ट्रिक ब्रांडों में बदलाव के अपने इरादे को स्पष्ट कर दिया है. जबकि अन्य कंपनियां भी धीरे-धीरे पर्यावरण-अनुकूल समाधानों की ओर बढ़ रही हैं और आईसीई और हाइब्रिड वाहनों के अपने पोर्टफोलियो को मजबूत कर रही हैं. इसी बदलाव को अपनाने के साथ प्रसिद्ध जापानी वाहन निर्माता कंपनी इसुज़ु ने खास तौर से यूरोपीय बाजार के लिए डिज़ाइन किए गए इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक के साथ ईवी बाजार में प्रवेश करने की अपनी योजना का खुलासा किया है. यह घोषणा इसुजु के अध्यक्ष और सीओओ शिंसुके मिनामी ने बैंकॉक, थाईलैंड में अपडेटेड इसुजु डी-मैक्स ट्रक के अनावरण के दौरान एक मीडिया कार्यक्रम के दौरान की. मिनामी ने कार्बन-न्यूट्रल पर्यावरण को प्राप्त करने की दिशा में कंपनी के सक्रिय प्रयासों पर जोर दिया. इसुज़ु एक बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल पिकअप ट्रक तैयार करने के लिए काम कर रही है.

कंपनी की रणनीति में शुरुआत में यूरोपीय बाजार में बीईवी पिकअप ट्रक को पेश करना शामिल है, जिसमें थाईलैंड सहित बाजार की मांगों के विश्लेषण के बाद अन्य बाजारों में धीरे-धीरे रोलआउट करने की योजना है. हालांकि, मिनामी ने फिलहाल आगामी इसुज़ु इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक के बारे में तकनीकी डिटेल्स का खुलासा नहीं किया गया है, और इसके लॉन्च की टाइमलाइन की भी जानकारी नहीं है. हालांकि अनुमानों से पता चलता है कि इसुज़ु अपने लोकप्रिय इसुज़ु डी-मैक्स पिकअप का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश कर सकती है. नया इसुज़ु इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक 2025 में ग्लोबल मार्केट में पेश होगा.

फिलहाल भारत में इसुजु इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक के लॉन्च होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. भारतीय बाजार में, इसुजु कई ऑटोमोटिव सेगमेंट के लिए छह मॉडलों की सीरीज की पेशकश करती है, जिसमें एमयू-एक्स, वी-क्रॉस, हाई-लैंडर, एस-कैब, एस-कैब जेड और डी-मैक्स जैसे मॉडल्स शामिल हैं.

इस साल की शुरुआत में, इसुजु इंडिया ने रियल ड्राइविंग एमिशन (आरडीई) नियमों का अनुपालन करते हुए डी-मैक्स वी-क्रॉस, हाई-लैंडर और एमयू-एक्स मॉडल के अपडेटेड मॉडल को पेश किया है. तीनों मॉडल 1.9-लीटर टर्बो डीजल इंजन के साथ आते हैं, जो 163bhp की पावर और 360Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसुजु ने इन वाहनों को लो-फ्रिक्शन टायर, एक इनैक्टिव स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम और ऑटोमेटिक वेरिएंट के लिए ट्रांसमिशन फ्लुइड वार्मर जैसे फीचर्स से लैस है. इन अपडेट्स का उद्देश्य उत्सर्जन को कम करने के साथ-साथ फ्यूल एफिशिएंसी में सुधार करना है. इसके अलावा, ग्राहकों के पास अब सभी तीन इसुज़ु मॉडल के लिए एक नई 'वेलेंसिया ऑरेंज' कलर स्कीम का विकल्प है.

यह भी पढ़ें :- देखिए 2023 टाटा हैरियर फेसलिफ्ट का रिव्यू, डीजल इंजन के साथ एक शानदार एसयूवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Thar Roxx 2026: नए इंजन के साथ आ सकता है अपडेटेड वर्जन, इन SUVs को देगी टक्कर
Mahindra Thar Roxx 2026: नए इंजन के साथ आ सकता है अपडेटेड वर्जन, इन SUVs को देगी टक्कर
पेट्रोल के बढ़ते दामों से बचना है? ये सस्ती Electric Cars देंगी ज्यादा रेंज और कम खर्च
पेट्रोल के बढ़ते दामों से बचना है? ये सस्ती Electric Cars देंगी ज्यादा रेंज और कम खर्च
Renault Duster का बड़ा सच: भारत के लिए अलग प्लेटफॉर्म क्यों चुना गया? यहां जानें सबकुछ
Renault Duster का बड़ा सच: भारत के लिए अलग प्लेटफॉर्म क्यों चुना गया? यहां जानें सबकुछ
Traffic Challan माफ करवाने का मौका! इस दिन लगेगी Lok Adalat, जानें कैसे करें आवेदन
Traffic Challan माफ करवाने का मौका! इस दिन लगेगी Lok Adalat, जानें कैसे करें आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
Embed widget