एक्सप्लोरर

Jeep Compass: जीप कंपास में बंद हुआ पेट्रोल इंजन, टॉप स्पेक वेरिएंट भी हुआ बंद

भारत में जीप कंपास का मुकाबला टाटा सफारी और महिंद्रा एक्सयूवी 700 जैसी कारों से होता है. सफारी में एकमात्र डीजल इंजन, जबकि एक्सयूवी 700 में पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

Jeep Compass Petrol Engine: वाहन निर्माता कंपनी जीप इंडिया ने भारत में अपनी कंपास एसयूवी के पेट्रोल इंजन वेरिएंट्स को बंद करने का फैसला लिया है. क्योंकि इसमें मिलने वाला 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल यूनिट पिछले महीने अप्रैल से लागू हुए नए BS6 स्टेज 2 उत्सर्जन मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं. कंपनी ने पहले ही दिसंबर 2022 में इसके मैनुअल वेरिएंट को बंद करने के साथ पेट्रोल इंजन को चरणबद्ध तरीके से बंद करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद पेट्रोल इंजन केवल DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ही उपलब्ध था, जिसे अब बंद कर दिया गया है. 

अब नहीं मिलेगा पेट्रोल इंजन

जीप ने पहले ही विदेशी बाजारों में कड़े उत्सर्जन मानदंडों के कारण 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन को बंद कर दिया था. यह इंजन दक्षिण अमेरिका और यूरोप जैसे बाजारों में उपलब्ध था. जिसे  2020 फेसलिफ़्टेड कम्पास में एक नए और अधिक परफॉर्मेंस वाले 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन से रिप्लेस कर दिया गया था. 

भारत में कड़े BS6 चरण 2 उत्सर्जन मानदंडों को देखते हुए, जीप को यहां भी पुराने 1.4-लीटर इंजन को नए 1.3-लीटर इंजन के साथ बदलना चाहिए था, लेकिन जीप ने स्थानीय बिक्री और एक्सपोर्ट को देखते हुए ऐसा नहीं किया. 

इसलिए नहीं मिला नया इंजन

पेट्रोल इंजन का भारत में कम्पास की बिक्री में लगभग 50-60 प्रतिशत का योगदान था, और दिल्ली जैसे कुछ मेट्रो शहरों में यह कुल बिक्री का 80 प्रतिशत तक था. इस एसयूवी की औसतन एक महीने में केवल लगभग 650 यूनिट की बिक्री होती है. जिसका मतलब है कि पेट्रोल वेरिएंट की हिस्सेदारी महीने में 350-400 यूनिट है. इसलिए, महीने में केवल कुछ सौ यूनिट के लिए एक नया इंजन लाने में कंपनी को कोई बड़ा फायदा नहीं है. 

जीप कंपास ट्रेलहॉक भी हुआ बंद 

पेट्रोल वेरिएंट के अलावा, जीप ने कंपास के टॉप-स्पेक ट्रेलहॉक वेरिएंट को भी बंद कर दिया है जो 2.0-लीटर डीजल इंजन और 4x4 ड्राइवट्रेन के साथ उपलब्ध था. इस मॉडल को जीप इंडिया की वेबसाइट से हटा दिया गया है, लेकिन कुछ डीलरों के पास इसका थोड़ा स्टॉक मिल मौजूद है.

2026 में हो सकती है वापसी

भारत में कंपास लाइन-अप में 2026 में आने वाले नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल के साथ पेट्रोल इंजन की वापसी हो सकती है. एक ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन भी आने की उम्मीद है. भारत में जीप कंपास का मुकाबला टाटा सफारी और महिंद्रा एक्सयूवी 700 जैसी कारों से होता है. सफारी में एकमात्र डीजल इंजन, जबकि एक्सयूवी 700 में पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- इनोवा हाइक्रॉस और हाइराइडर के लिए वेटिंग पीरियड होगा कम, कंपनी बढ़ाएगी उत्पादन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Duster से लेकर Kushaq तक, मार्च 2026 में आ रहीं ये SUVs, क्रेटा को देगी सीधी टक्कर
Duster से लेकर Kushaq तक, मार्च 2026 में आ रहीं ये SUVs, क्रेटा को देगी सीधी टक्कर
सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का है प्लान? इन बातों को नजरअंदाज किया तो पड़ सकता है भारी
सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का है प्लान? इन बातों को नजरअंदाज किया तो पड़ सकता है भारी
टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Kia Syros EV, मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स, जानें कब हो सकती है लॉन्च?
टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Kia Syros EV, मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स, जानें कब हो सकती है लॉन्च?
फुल टैंक में चलेगी 800 KM, क्या 2 हजार की EMI पर मिल जाएगी Bajaj Platina? जानिए पूरा हिसाब
फुल टैंक में चलेगी 800 KM, क्या 2 हजार की EMI पर मिल जाएगी Bajaj Platina? जानिए पूरा हिसाब

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget