एक्सप्लोरर

Car Driving Tips for Winter: सर्दियों में अपना ही नहीं, कार की सेहत का भी रखें ध्यान, स्मूद ड्राइविंग के लिए अपनाएं ये तरीके

Car Tips: ठंड में हम अपनी सेहत का ध्यान तो रखते हैं, लेकिन कार को भूल जाते हैं. सर्दी में कार का भी खास ध्यान रखना होता है. हम बता रहे हैं कुछ उपाय, जिनके जरिए आप ठंड में स्मूद ड्राइविंग कर सकते हैं.

Car Driving Tips : पूरे उत्तर भारत में सर्दी (Winter) का सितम जारी है. ठंड से खुद को बचाने और सेहत (Health) का ध्यान रखने के लिए लोग अलग-अलग तरह के उपाय कर रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच एक जरूरी बात को वह मिस कर रहे हैं और यह बात है कार (Car) की देखभाल. दरअसल इस मौसम में कार के साथ कई तरह की समस्या आती है. हम आज आपको बताएंगे कुछ ऐसे ही टिप्स जिन्हें अपनाकर आप सर्दियों में स्मूद कार ड्राइविंग (Smooth Driving) का आनंद ले सकते हैं.

1. फ्यूल पंप और बैटरी का रखें ध्यान

विंटर में ठंड की वजह से कार के फ्यूल पंप (Fuel Pump) में पानी जमा हो जता है. इस समस्या से बचने के लिए आपको कार के फ्यूल टैंक (Fuel Tank) को फुल रखना चाहिए. इसके अलावा ठंड में कार की बैटरी की परफॉर्मेंस भी गर्मियों की तुलना में कम हो जाती है. ऐसे में समय-समय पर बैटरी चेक करते रहें. अगर बैटरी कमजोर है तो उसे चेंज कर दें.

ये भी पढ़ें : How to Drive in Winter: कोहरे में कर रहे हैं ड्राइविंग तो इन 6 बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं तो हो सकती है परेशानी

2. चेक करते रहें वाइपर ब्लेड

ठंड में कोहरा (Fog) भी एक बड़ी समस्या है. इससे ड्राइविंग करने वालों को काफी दिक्कतें होती हैं. कोहरे की वजह से काफी एक्सिडेंट होते हैं. कोहरे से लड़ने में कार की विंडशील्ड पर लगा वाइपर ब्लेड (Wiper Blade) काफी मदद करता है. ऐसे में जरूरी है कि आप वाइपर ब्लेड का खास ध्यान रखें. चेक करें कि वह चालू है या नहीं. अगर वाइपर यूज करने के बाद भी विंडशील्ड पूरी तरह साफ नहीं हो पा रही है, तो फौरन वाइपर ब्लेड को बदल दें.

3. फॉग लाइट्स पर दें ध्यान

कोहरे में सेफ ड्राइविंग (Safe Driving) के लिए फॉग लाइट्स (Fog lights) बहुत जरूरी है. आप अपनी कार में चेक करें कि फॉग लाइट है या नहीं. अगर नहीं है तो इसे फौरन लगवा लें. यही नहीं कार की हेडलाइट्स और बैक लाइट्स को भी ठीक रखें.

ये भी पढ़ें : Bike Tips: मोटरसाइकिल पर कहर ढाती ठंड से बचने का सबसे सस्ता जुगाड़, 2 रुपये का भी नहीं है खर्चा

4. टायर पर ध्यान देना जरूरी

कार के लिए इंजन के बाद टायर (Tyre) ही सबसे अहम है क्योंकि टायर से ही कार चलती है और इसकी सेफ्टी से आपकी सेफ्टी जुड़ी होती है. ऐसे में इसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है. ठंड में टायर की रबड़ सिकुड़ जाती है, इससे टायर का प्रेशर कम होता है. वहीं रोड पर ओस की वजह से नमी होती है. इन सबसे हादसे की आशंका बनी रहती है. ऐसे में जरूरी है कि आप टायर का प्रेशर सही बनाए रखें. अगर टायर घिसे हुए हैं तो उसे बदल दें, ताकि रोड पर स्लिप होने का खतरा न रहे.

5. कार की सर्विस भी जरूरी

ठंड में कार के स्टार्ट (Car Start) न होने की समस्या सबसे आम है. एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसा मेंटिनेंस के अभाव में ज्यादा होता है. इसलिए जरूरी है कि आप समय-समय पर कार की मेंटिनेंस पर ध्यान दें और इसकी सर्विसिंग कराते रहें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Israel US War: एनर्जी क्राइसेस बढ़ा तो ऑटो वर्ल्ड पर कितना पड़ेगा असर, कितनी महंगी हो जाएंगी गाड़ियां?
एनर्जी क्राइसेस बढ़ा तो ऑटो वर्ल्ड पर कितना पड़ेगा असर, कितनी महंगी हो जाएंगी गाड़ियां?
Hero Splendor या Bajaj Platina, एक लीटर पेट्रोल में कौन-सी बाइक देगी ज्यादा माइलेज? जानिए डिटेल्स
Hero Splendor या Bajaj Platina, एक लीटर पेट्रोल में कौन-सी बाइक देगी ज्यादा माइलेज?
EV सेगमेंट में बड़ा उलटफेर: Greaves ने OLA को पछाड़ टॉप 5 में बनाई जगह, देखें सेल्स रिपोर्ट
EV सेगमेंट में बड़ा उलटफेर: Greaves ने OLA को पछाड़ टॉप 5 में बनाई जगह, देखें सेल्स रिपोर्ट
होली के रंग बन सकते हैं नुकसान की वजह, कार बचाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके
होली के रंग बन सकते हैं नुकसान की वजह, कार बचाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget