एक्सप्लोरर

नई Kia Carens 1.5 Turbo DCT खरीदने का मन है तो पहले समझ लीजिये, इसे खरीदना फायदे का सौदा है या घाटे का?

Kia Carens Rivals: किआ कैरेंस से मुकाबला करने वाली गाड़ियों में हुंडई अल्कजार, मारुति सुजुकी एक्सएल6, महिंद्रा मराजो और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

New Kia Carens 2023: किआ कैरेंस, किआ के लिए भारत में एक बड़ी सफलता है. साथ ही ये पहला मॉडल है, जिसे 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ पेश किया गया है. जिसने अब सेल्टोस में भी अपनी जगह बना ली है. यह इंजन 160 hp और 253 Nm टॉर्क के साथ कैरेंस को अपने कॉम्पिटिटर के साथ सबसे आगे रखता है. इसके अलावा इसे एक iMT क्लचलेस मैनुअल और एक DCT डुअल क्लच ऑटोमैटिक से भी लैस किया गया है. कैरेंस अब पहले की तुलना में कहीं ज्यादा दामदार है. आप इसे डीजल और 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल के साथ भी खरीद सकते हैं. पावर आउटपुट के मामले में ये सबसे अच्छा इंजन है. एक फैमिली पर्पज वाली थ्री-रो MPV को इतने पावर की जरुरत है?


नई Kia Carens 1.5 Turbo DCT खरीदने का मन है तो पहले समझ लीजिये, इसे खरीदना फायदे का सौदा है या घाटे का?

जबाव है हां, क्योंकि छह पैसेंजर और सामान के साथ, कैरेंस की परफॉरमेंस बिलकुल सहज होने के साथ साथ तेज भी है. पहले के 1.4 टर्बो पेट्रोल इंजन की तुलना में नया 1.5 लीटर इंजन काफी स्मूथ और बेहतर परफॉरमेंस वाला है, जिसके चलते इसे तुरंत पावर मिलती है. लेकिन इसे लीनियर मैनर में पेश किया गया है. लो-स्पीड पर रिफाइनमेंट शानदार है. कैरेंस नई होने के साथ-साथ अपने सेगमेंट के लिए रिफिनमेंट और पावर के लिए अपने फीचर में नए स्टैंडर्ड पेश करती है.


नई Kia Carens 1.5 Turbo DCT खरीदने का मन है तो पहले समझ लीजिये, इसे खरीदना फायदे का सौदा है या घाटे का?

परफॉरमेंस के मामले में कोई कमी देखने को नहीं मिलती, साथ ही इसका डीसीटी गियरबॉक्स भी कम झटकेदार है और स्टैंडर्ड मोड पर काफी आराम से शिफ्ट किया जा सकता है. इसके अलावा डीसीटी ऑटोमेटिक पैडल शिफ्टर्स के साथ पेश किया है. इसके साथ-साथ इसमें इको या नार्मल ड्राइव मोड भी मौजूद हैं, जो डेली यूज के लिए पर्याप्त आरामदायक हैं. खेल तब होता है, जब आप ज्यादा परफॉर्मेंस का मन बना लेते हैं. ये साफ़ है कि नया इंजन लंबी यात्राओं के लिए सही ऑप्शन होने के साथ-साथ, तुरंत ओवरटेक करने की क्षमता के साथ पहले से ज्यादा बेहतर ड्राइविंग अनुभव देता है. डीसीटी को कम स्पीड पर भी स्मूद महसूस किया जा सकता है. वहीं हल्के स्टीयरिंग का मतलब है, कि इसे चलाना आसान है. कैरेंस एक एमपीवी जैसा महसूस नहीं करवाती और यही इसकी खासियत है. क्योंकि इसके नए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ड्राइव करना काफी मजेदार है. साथ ही यह पहले वाले इंजन की तुलना में बेहतर एफिशिएंट भी है. टॉप-एंड कैरेंस डीसीटी की कीमत 18.45 लाख रुपये है. यह कार उन लोगों के लिए बेस्ट है, जिन्हें एक फास्ट फैमिली कार की जरूरत है. फिलहाल इस कीमत पर इसके पारंपरिक कॉम्पिटिटर के मुकाबले कुछ भी ज्यादा मेल नहीं खाता है. 


नई Kia Carens 1.5 Turbo DCT खरीदने का मन है तो पहले समझ लीजिये, इसे खरीदना फायदे का सौदा है या घाटे का?

हमें क्या पसंद है- प्रदर्शन, रिफाइनमेंट, कंफर्ट.

हमें क्या पसंद नहीं आया- स्पोर्ट मोड थोड़ा सा झटक महसूस होता है.

यह भी पढ़ें- Car Modification: शौक से कार मोडिफाई करवाइये बस इन बातों का ध्यान रखना, पुलिस हाथ भी नहीं लगाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई EV पॉलिसी से मजे ही मजे! अब दिल्ली में गाड़ी खरीदना होगा सस्ता, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फ्री
नई EV पॉलिसी से अब दिल्ली में गाड़ी खरीदना होगा सस्ता, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फ्री
क्या 2 लाख की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी सबसे सस्ती हाइब्रिड SUV? राइवल Creta की इतनी बनेगी EMI
क्या 2 लाख की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी सबसे सस्ती हाइब्रिड SUV? राइवल Creta की इतनी बनेगी EMI
मक्खन की तरह चलेगी आपकी कार! गाड़ी को मेंटेन रखने के लिए आपके लिए ये टिप्स जानना जरूरी
मक्खन की तरह चलेगी आपकी कार! गाड़ी को मेंटेन रखने के लिए आपके लिए ये टिप्स जानना जरूरी
T20 वर्ल्ड कप जीत पर Ola ने लॉन्च किए Champions Edition स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत
T20 वर्ल्ड कप जीत पर Ola ने लॉन्च किए Champions Edition स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
UP Elections 2027: यूपी में तीर-कमान अलग-अलग, निशाना एक, राहुल-अखिलेश की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल?
यूपी में तीर-कमान अलग-अलग, निशाना एक, राहुल-अखिलेश की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल?
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
Ek Din Trailer: सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
Embed widget