एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Brezza Black Edition: शोरूम पहुंचने लगी ब्लैक एडिशन मारुति ब्रेजा, जानिए कैसा है लुक

इस कार का मुकाबला टाटा नेक्सन से होता है. यह कार भी डार्क एडिशन में उपलब्ध है. इसमें एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. साथ ही इसमें ढेर सारे फीचर्स भी मिलते हैं.

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी हाल ही में अपनी पूरी नेक्सा लाइनअप को ब्लैक एडिशन में लॉन्च करने के बाद अपनी एरिना आउटलेट्स की कारों को भी ब्लैक एडिशन में पेश किया था. इस नए पेंट स्कीम के तहत बाजार में आने वाली कंपनी के पहली कार मारुति ब्रेज़ा बन गई है.

मारुति ब्रेज़ा ब्लैक एडिशन ZXI वेरिएंट

ब्रेज़ा को ब्लैक एडिशन, इसके टॉप ट्रिम्स ZXi और ZXI+ के लिए दिया गया है. जिसमें कुछ दिनों पहले लॉन्च ब्रेजा CNG भी शामिल है. ब्रेज़ा के ब्लैक एडिशन की कीमत इसके रेगुलर मॉडल के समान है. यानि इसकी एक्स शोरूम कीमत 10.95 लाख रुपये से 13.88 लाख रुपये के बीच है. यह कार अब शोरूम में बिक्री के लिए पहुंच चुकी है. 

कैसा है लुक?

2023 ब्रेजा के ब्लैक एडिशन वाले ZXi और ZXi+ ट्रिम में ऑल-ब्लैक फिनिश्ड फ्रंट ग्रिल, ब्लैक क्लैडिंग, साइड मोल्डिंग, डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और फ्लोटिंग LED DRLs दिए गए हैं, साथ ही इसमें ब्लैक फिनिश वाले 16 इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं. यह ब्लैक स्कीम थीम आगे से लेकर पीछे तक टेल लैंप तक जाती है. इसके फ्रंट और रियर बंपर पर सिल्वर स्किड प्लेट्स को छोड़कर इसका पूरा एक्सटीरियर ब्लैक फिनिश में दिया गया है. इसके इंटीरियर में भी ब्लैक एडिशन डुअल टोन कलर स्कीम का स्पोर्ट दिया गया है. साथ ही इसमें डिजिटल TFT MID के साथ 7 इंच का स्मार्टप्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम इसके रेगुलर ZXi ट्रिम के समान है,  

कैसे हैं फीचर्स?

इस कार के ZXi+ ट्रिम में एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले के साथ एक बड़ा 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग, क्रूज़ कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, हेड अप डिस्प्ले यूनिट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज़ कंट्रोल, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें नेक्सा की कारों की तरह ही फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है.  

कैसा है इंजन?

मारुति सुजुकी ब्रेजा ब्लैक एडिशन के इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प इसके रेगुलर मॉडल जैसे ही हैं. इसमें एक 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103 Hp की पावर और 137 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ट्रांसमिशन विकल्प से जोड़ा गया है. 

अन्य कारों को भी मिला है ब्लैक एडिशन

मारुति ने ब्रेज़ा के अलावा के 10, एस प्रेसो, सेलेरियो, वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर और अर्टिगा जैसे मॉडल्स को भी मिडनाइट पर्ल ब्लैक पेंट स्कीम में पेश किया है. जो जल्द ही बाजार में देखने को मिलेंगी. कंपनी ने ब्रेज़ा को सीएनजी मॉडल में पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया है. यह फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ आने वाली देश की पहली सब-4 मीटर एसयूवी है. इसका सीएनजी पावरट्रेन 87.8 hp की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह कार सीएनजी पर 25.51 किमी/किग्रा का माइलेज देने में सक्षम है.

टाटा नेक्सन से होता है मुकाबला

इस कार का मुकाबला टाटा नेक्सन से होता है. यह कार भी डार्क एडिशन में उपलब्ध है. इसमें एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. साथ ही इसमें ढेर सारे फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें :- टोयोटा फॉर्च्यूनर से हटाया गया जेबीएल स्पीकर सिस्टम, लेकिन कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS Orbiter Vs Bajaj Chetak C2501, बजट में कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेहतर? यहां जानें अंतर
TVS Orbiter Vs Bajaj Chetak C2501, बजट में कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेहतर? यहां जानें अंतर
भारत में जल्द आ रही Audi SQ8, दमदार इंजन और लग्जरी फीचर्स से होगी लैस, जानें कब तक होगी लॉन्च
भारत में जल्द आ रही Audi SQ8, दमदार इंजन और लग्जरी फीचर्स से होगी लैस, जानें कब तक होगी लॉन्च
Maruti e Vitara vs Creta Electric: कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है ज्यादा दमदार? मिनटों में समझें अंतर
Maruti e Vitara vs Creta Electric: कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है ज्यादा दमदार? मिनटों में समझें अंतर
Royal Enfield का Global क्रेज! इजरायल में Goan Classic 350 के साथ दिखे पीएम मोदी और नेतन्याहू, जानें बाइक की खासियत
Royal Enfield का Global क्रेज! इजरायल में Goan Classic 350 के साथ दिखे पीएम मोदी और नेतन्याहू, जानें बाइक की खासियत

वीडियोज

UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit
Shah Rukh Khan Full Interview: शाहरुख की ये बात Gen-G को सुननी चाहिए ! । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget