एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki: मारुति ने अपनी AMT कारों की कीमतों में की कटौती, जानिए कौन से मॉडल्स हैं शामिल 

मारुति की जिन कारों और एसयूवी की कीमत में कटौती की गई है, उनमें ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगन आर, डिजायर, इग्निस, बलेनो और फ्रोंक्स शामिल हैं.

Maruti Cars Price Cut: मारुति सुजुकी ने अपनी AMT कारों की कीमतों में 5,000 रुपये की कटौती की है. यह कटौती नेक्सा और एरिना डीलरशिप के जरिए बेची जाने वाली कारों पर प्रभावी हैं, जिसमें बलेनो, फ्रोंक्स, वैगन आर, डिजायर, ऑल्टो K10 और अन्य मॉडल्स शामिल हैं.

क्यों कम हुई कीमतें

मारुति सुजुकी के अनुसार, एरिना के केवल 10 प्रतिशत ग्राहक ही ऑटोमेटिक कार चुनते हैं, जबकि नेक्सा खरीदारों के लिए यह संख्या 20 प्रतिशत से ज्यादा है. अपने AMT मॉडल को और ज्यादा बढ़ावा देने के लिए, मारुति ने हाल ही में लॉन्च की गई स्विफ्ट को छोड़कर, पूरी AGS रेंज की कीमतों में 5,000 रुपये तक की कटौती की है. मारुति अपने AMT गियरबॉक्स को 'AGS' यानि ऑटो गियर शिफ्ट कहती है.

कंपनी ने क्या कहा?

मारुति ने पिछले साल करीब 1.32 लाख AGS कारों की बिक्री की थी. कंपनी का कहना है कि इस प्राइस अपडेट के बाद वित्तीय वर्ष में बिक्री में उसे 15-20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद है. मारुति सुजुकी के सेल्स और मार्केटिंग प्रमुख पार्थो बनर्जी ने कहा, "हम चाहते हैं कि एंट्री-लेवल के ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहक ऑटोमैटिक वेरिएंट में अपग्रेड करें."  

कौन सी कारें शामिल?

मारुति की जिन कारों और एसयूवी की कीमत में कटौती की गई है, उनमें ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगन आर, डिजायर, इग्निस, बलेनो और फ्रोंक्स शामिल हैं. जबकि ब्रेजा, अर्टिगा, सियाज और XL6 जैसे मॉडल टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किए जाते हैं, और इसलिए इनकी कीमतों में कटौती नहीं की गई है. सभी नई कीमतें 1 जून, 2024 से प्रभावी हैं. मारुति की AMT रेंज की कीमतें पहले ऑल्टो K10 VXI ऑटोमेटिक के लिए 5.56 लाख रुपये से शुरू होती थीं. लेकिन अब मारुति की AMT रेंज की शुरुआती कीमत 5.51 लाख रुपये से शुरू होगी. 

कंपनी लाएगी लिमिटेड एडिशन 

इसके अलावा, मारुति सुजुकी ने घोषणा की है कि वह तीन मॉडलों; ऑल्टो K10, एस-प्रेसो और सेलेरियो के लिए एक नया ड्रीम एडिशन वेरिएंट लॉन्च करेगी - जिनकी कीमत 4.99 लाख रुपये होगी. यानि नए वेरिएंट के साथ सेलेरियो की कीमत 38,000 रुपये कम हो जाएगी, क्योंकि एंट्री-लेवल LXI की कीमत फिलहाल 5.37 लाख रुपये है. ये लिमिटेड ड्रीम एडिशन मॉडल केवल जून के महीने में उपलब्ध होंगे.

यह भी पढ़ें -

मर्सिडीज ने पॉवरफुल इंजन और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्‍च की C 300 AMG Line, जानें कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट के साथ लग्जरी का भी शौक, Rohit Sharma के पास हैं करोड़ों की कारें, ऐसा है पूरा कलेक्शन
क्रिकेट के साथ लग्जरी का भी शौक, Rohit Sharma के पास हैं करोड़ों की कारें, ऐसा है पूरा कलेक्शन
पेट्रोल की टेंशन खत्म! Maruti Fronx से लेकर Creta तक, जल्द हाइब्रिड अवतार में होंगी लॉन्च
Maruti Fronx से लेकर Hyundai Creta तक, जल्द हाइब्रिड अवतार में होने जा रही लॉन्च
SUV बाजार में बड़ा धमाका! नई Duster से Nissan Tekton तक, जल्द आ रही हैं ये 5 नई कारें
SUV बाजार में बड़ा धमाका! नई Duster से Nissan Tekton तक, जल्द आ रही हैं ये 5 नई कारें
कम कीमत में Fortuner जैसा दम, 4X4 के साथ जल्द आ रही Mini Fortuner, इन गाड़ियों को देगी टक्कर
कम कीमत में Fortuner जैसा दम, 4X4 के साथ जल्द आ रही Mini Fortuner, इन गाड़ियों को देगी टक्कर

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश के सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
Israel-Iran War: 'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
Russia Ukraine War: ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
Embed widget