एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Dzire Tour-S: नए अवतार में पेश हुई मारुति डिजायर टूर-एस, इन कारों से करती है मुकाबला

मारुति ने स्विफ्ट डिजायर टूर-एस के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 6.51 लाख रुपये है और सीएनजी वेरिएंट की कीमत 7.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है.

Maruti Cars: भारत में मारुति सुजुकी ने अपनी पहले से मौजूद किफायती सेडान स्विफ्ट डिजायर टूर-एस का अपडेटेड वेरिएंट लॉन्च कर दिया. मारुति की इस कार का सबसे ज्यादा प्रयोग टैक्सी के लिए किया जाता है. अब कंपनी ने इसे पहले से बेहतर माइलेज, डिजायन, इंटीरियर और बूट स्पेस क्षमता के साथ पेश कर दिया है. मारुति की इस कार का मुकाबला टाटा टिगोर, हुंडई एक्सेंट और होंडा अमेज जैसी सेडान कारों से होता है.

कीमत

मारुति ने स्विफ्ट डिजायर टूर-एस को पेट्रोल इंजन में मैनुअल ट्रांसमिशन (MT) के साथ दो विकल्प में पेश किया है. पहला पेट्रोल वेरिएंट जिसकी कीमत 6.51 लाख रुपये है और दूसरा सीएनजी किट के साथ जिसकी कीमत 7.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है. इसमें टूर-एस बैजिंग के साथ इसके फ्रंट फेस में बदलाव किया गया है. इसके बैक साइड में स्टाइलिश LED टेल लैंप देखने को मिलती है.

इंजन और माइलेज

नई स्विफ्ट डिजायर टूर-एस सेडान कार में 1.2 L के-सीरीज़ इंजन ऑफर किया गया है जो पेट्रोल पर में 66kW की अधिकतम पावर और सीएनजी पर 57kW की पावर देता है और पेट्रोल मोड में 113Nm का टॉर्क और सीएनजी पर 98.5Nm का टॉर्क देता है. अगर इसके माइलेज की बात करें तो पेट्रोल पर इसका माइलेज 23.15 km/l और सीएनजी पर 32.12 km/kg तक लिया जा सकता है.

सेफ्टी फीचर्स

इस कार को पांचवीं पीढ़ी के HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इस कार में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, ब्रेक असिस्ट, स्पीड लिमिटिंग सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर, डुअल एयरबैग जैसे फीचर्स मौजूद हैं. वहीं कार के केबिन में टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, पराग फिल्टर के साथ मैनुअल ए/सी, फ्रंट एक्सेसरी सॉकेट, आईएसओफिक्स सीट एंकरेज और स्पीड-सेंसिटिव डोर लॉकिंग जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं.

इनसे होता है मुकाबला

मारुति की टूर-एस कार को सेडान सेगमेंट में टक्कर देने वाली कारों में टाटा टिगोर (जिसकी कीमत 4.70 लाख रुपये से 6.19 लाख रुपये), हुंडई एक्सेंट (जिसकी कीमत 5.38 लाख रुपये से 7.09 लाख रुपये) और होंडा अमेज (जिसकी कीमत 5.59 लाख रुपये से 8.49 लाख रुपये) जैसी कारों से होता है. 

यह भी पढ़ें - जीप ने पेश किया कंपास और मेरिडियन का क्लब एडिशन, जान लीजिये इनमें क्या कुछ है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल की टेंशन खत्म! 1 लाख की डाउन पेमेंट पर MG Comet EV खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
पेट्रोल की टेंशन खत्म! 1 लाख की डाउन पेमेंट पर MG Comet EV खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
Maruti Brezza या Tata Nexon, रोजाना ऑफिस जाने के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर? जानें डिटेल्स
Maruti Brezza या Tata Nexon, रोजाना ऑफिस जाने के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर?
सिर्फ 15 हजार की EMI पर Maruti Baleno खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानिए पूरा हिसाब
सिर्फ 15 हजार की EMI पर Maruti Baleno खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानिए हिसाब
क्या भारत में इलेक्ट्रिक कारों को नहीं देना पड़ता कोई टोल टैक्स? जानिए इससे जुड़ी सारी डिटेल
क्या भारत में इलेक्ट्रिक कारों को नहीं देना पड़ता कोई टोल टैक्स? जानिए इससे जुड़ी सारी डिटेल

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget