एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Grand Vitara: ढेर सारी खूबियों से लैस है ये हाईब्रिड एसयूवी, कीमत भी ज्यादा नहीं

इस एसयूवी का मुकाबला हुंडई की क्रेटा एसयूवी से होता है, जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है, हालांकि इसमें हाईब्रिड सिस्टम का विकल्प नहीं मिलता है.

Hybrid SUV Car: इस समय नई गाड़ी खरीदने वाले लोग ज्यादा फीचर्स के साथ अधिक माइलेज देने वाली कार खरीदना पसंद करते हैं. इसके लिए वे ढेर सारे मॉडल्स के विकल्पों पर सोच विचार करते हैं. ऐसे में यदि आप भी ज्यादा माइलेज देने वाली एक शानदार एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो मार्केट में एक ऐसी कार मौजूद है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं, हालांकि भारी डिमांड के कारण आपको इसकी डिलीवरी के लिए 6 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है. हम मारुति की हाईब्रिड एसयूवी ग्रैंड विटारा की बात कर रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इस कार के स्पेसिफिकेशन की डिटेल.

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा

मारुति ने इस एसयूवी को भारत में सितंबर 22 में लॉन्च किया था और इसके नए हाइब्रिड इंजन से बेहतरीन परफॉर्मेंस और माइलेज मिलने के कारण लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही इसमें पॉवर, स्पेस और फीचर्स की भी कोई कमी नहीं है. यानि यह एसयूवी हर मामले में जबरदस्त है.  

कैसा है पावरट्रेन?

कंपनी ने अपनी इस एसयूवी में माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक के साथ 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प का विकल्प दिया है. इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन को e-CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. वहीं माइल्ड हाइब्रिड इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. इस कार में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम (AWD) का भी ऑप्शन मिलता है, जिसे इसके मैनुअल वैरिएंट में दिया गया है. इस कार के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट में 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर की जबरदस्त माइलेज मिलती है. यह भारत की ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट कार है.  

कैसे हैं फीचर्स 

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के स्टैंडर्ड वेरिएंट में वेंटिलेटेड सीट्स, अलॉय व्हील्स, एंबिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हेड्स अप डिस्प्ले, पैनारोमिक सनरूफ समेत ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं. इस कार में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर एंटी थेफ्ट इंजन इम्मोबिलाइजर, फ्लैशिंग इमरजेंसी ब्रेक लाइट, ओवरस्पीड वार्निंग, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, एंकर पॉइंट्स, 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, सेंट्रल लॉकिंग, चाइल्ड लॉक, मिडिल रियर थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 10.70 लाख रुपये से शुरू करती है.

हुंडई क्रेटा से होता है मुकाबला

इस एसयूवी का मुकाबला हुंडई की क्रेटा एसयूवी से होता है, जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है, हालांकि इसमें हाईब्रिड सिस्टम का विकल्प नहीं मिलता है.

यह भी पढ़ें :- मारुति की इस 7-सीटर कार को खूब पसंद कर रहे हैं लोग, 4 लाख से ज्यादा है पेंडिंग बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

70 KM माइलेज, बेहतरीन फीचर्स और कीमत काफी कम, ये हैं टॉप-5 बाइक्स, पढ़ें पूरी लिस्ट
70 KM माइलेज, बेहतरीन फीचर्स और कीमत काफी कम, ये हैं टॉप-5 बाइक्स, पढ़ें पूरी लिस्ट
बेहद सस्ती हो जाएगी रनिंग कॉस्ट, पेट्रोल नहीं बल्कि इस फ्यूल से चलेगी नई Maruti Fronx
बेहद सस्ती हो जाएगी रनिंग कॉस्ट, पेट्रोल नहीं बल्कि इस फ्यूल से चलेगी नई Maruti Fronx
सिर्फ 50 हजार डाउन पेमेंट पर Maruti WagonR खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए हिसाब
सिर्फ 50 हजार डाउन पेमेंट पर Maruti WagonR खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए हिसाब
Tata Punch या Maruti Fronx: 6 लाख रुपये के बजट में कौन-सी SUV खरीदना बेहतर? यहां जानिए डिटेल्स
Tata Punch या Maruti Fronx: 6 लाख रुपये के बजट में कौन-सी SUV खरीदना बेहतर? यहां जानिए डिटेल्स

वीडियोज

Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से भड़का रूस, पुतिन ने ट्रंप-नेतन्याहू को दिया सख्त संदेश!
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से भड़का रूस, पुतिन ने ट्रंप-नेतन्याहू को दिया सख्त संदेश!
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
अधेड़ आदमी का एक घूंसा और पुलिस वाला ढेर, बीच सड़क शराबी बनाम पुलिस का हुआ 1vs3, वीडियो वायरल
अधेड़ आदमी का एक घूंसा और पुलिस वाला ढेर, बीच सड़क शराबी बनाम पुलिस का हुआ 1vs3, वीडियो वायरल
Embed widget