एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Jimny Rihno Editon: मारुति सुजुकी जिम्नी का राइनो एडिशन आया सामने, केवल 30 यूनिट की होगी बिक्री

Maruti Suzuki Jimny: कंपनी अपनी इस कार की बिक्री 12.74 लाख रुपये से लेकर 14.89 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक की कीमत में करती है.

Maruti Suzuki Jimny: मारुति सुजुकी जिम्नी कई ग्लोबल बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है, लेकिन केवल 3-डोर वैरिएंट में. जिम्नी का 'राइनो एडिशन' मलेशिया में काफी पॉपुलर है. ये एडिशन कई कॉस्मेटिक बदलाव के बाद तैयार हुआ है. जिसकी वजह से इसका लुक काफी अट्रैक्टिव है. इसे 4x4 ड्राइवट्रेन के साथ उपलब्ध कराया गया है, जो पहले से ही जिम्नी और पुरानी ग्रैंड विटारा में मिलता है.

एक्सटीरियर डिज़ाइन

इसके फ्रंट में पुरानी ग्रिल दी गयी है, जिसके ऊपर लोगो की बजाए 'सुजुकी' नाम की ब्रांडिंग देखने को मिलती है. वहीं आगे की तरफ मैश ग्रिल के चारों ओर डार्क क्रोम पैनल जिस पर राउंड हेडलाइट को सेट किया गया है. साथ ही इसके फ्रंट बंपर को भी मॉडिफाई किया गया है, जिस पर क्लैडिंग देखने को मिलती है.

इसके साइड में एक्सक्लूसिव स्टीकर और रेड कलर का मडगार्ड देखने को मिलता है, साथ ही दरवाजों के निचले आधे हिस्से पर बड़ा स्टीकर भी दिया गया है. प्रोटेक्शन बढ़ने के लिए साइड क्लैडिंग भी है, जिससे ये एक अच्छी ऑफ-रोडर कार बन जाती है.

वही अगर इसके पिछले हिस्से की बात करें तो, कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता. सिवाय राइनो एडिशन के बूट पर 'राइनो' बैजिंग के. वहीं इसके इस एडिशन में स्पेयर व्हील पर नार्मल मॉडल जैसी ही कवरिंग दी गयी है.

इंटीरियर

इस स्पेशल एडिशन के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें प्रीमियम फुट मैट के अलावा कोई और बदलाव देखने को नहीं मिलता. केबिन की थीम भी रेगुलर मॉडल की तरह ऑल-ब्लैक ही है. इसकी फीचर लिस्ट भी सेम है, लेकिन इसके मलेशिया वर्जन में 7-इंच की टचस्क्रीन दी गयी है.  जबकि इसके इंडिया मॉडल में 5-डोर और टॉप वेरिएंट में प्रीमियम 9-इंच का टचस्क्रीन यूनिट वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ उपलब्ध है.

एक जैसा पावरट्रेन

जिम्नी के इंडियन और मलेशियन वेरिएंट में एक सामान 1.5l फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मौजूद है, जिसके साथ स्टैंडर्ड 4x4 ड्राइवट्रेन उपलब्ध है. जिम्नी के भारतीय मॉडल में इंजन के साथ 5-स्पीड MT और 4-स्पीड AT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है, जबकि मलेशियन वर्जन 3-डोर में केवल 4-स्पीड AMT गियरबॉक्स ही दिया गया है.

भारत में कब होगी लॉन्च?

जिम्नी राइनो एडिशन की भारत में लॉन्चिंग के बारे में अभी कुछ कहना या उम्मीद करना जल्दबाजी हो सकती है. लेकिन भविष्य में इसके भारत में लॉन्च किये जाने की उम्मीद की जा सकती है. राइनो एडिशन कलेक्टर वेरिएंट होगा और जिसके केवल 30 यूनिट्स ही बनाये जायेंगे. साथ ही कंपनी आने वाले समय में 5-डोर जिम्नी का भी स्पेशल एडिशन उतार सकती है. मौजूदा समय में कंपनी अपनी इस कार की बिक्री 12.74 लाख रुपये से लेकर 14.89 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक की कीमत में करती है.

यह भी पढ़ें :- 15 अगस्त को महिंद्रा करेगी 5-डोर थार को शोकेस, साउथ अफ्रीका में होगा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ADAS फीचर वाली सबसे सस्ती कार कौन-सी, इसके लिए कम से कम कितनी सैलरी होनी जरूरी?
ADAS फीचर वाली सबसे सस्ती कार कौन-सी, इसके लिए कम से कम कितनी सैलरी होनी जरूरी?
दुनिया के किन देशों में भारत से आधी कीमत पर मिलती हैं कारें, आखिर क्या है इसकी वजह?
दुनिया के किन देशों में भारत से आधी कीमत पर मिलती हैं कारें, आखिर क्या है इसकी वजह?
Hyundai Creta 2027: पहले से ज्यादा बड़ी और एडवांस लुक के साथ आ रही नई Creta, जानें क्या होगा नया
Hyundai Creta 2027: पहले से ज्यादा बड़ी और एडवांस लुक के साथ आ रही नई Creta, जानें क्या होगा नया
ज्यादा माइलेज वाली बाइक चाहिए? 150–200cc सेगमेंट में ये 5 मॉडल हैं सबसे किफायती, देखें लिस्ट
ज्यादा माइलेज वाली बाइक चाहिए? 150–200cc सेगमेंट में ये 5 मॉडल हैं सबसे किफायती, देखें लिस्ट

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget