एक्सप्लोरर

Maruti Swift CNG: पेट्रोल के बाद अब सीएनजी वाली स्विफ्ट...माइलेज से लेकर कीमत तक जानें सब कुछ

Maruti Swift CNG Launched: मारुति सुजुकी ने नई स्विफ्ट CNG को लॉन्च किया है. ये कार बेहतरीन माइलेज के साथ आई है. वहीं इस कार के सभी वेरिएंट्स 10 लाख रुपये की रेंज में है.

Maruti Suzuki Launches a CNG variant : मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने 12 सितंबर, 2024 में अपनी पॉपुलर कार स्विफ्ट का S-CNG वेरिएंट लॉन्च किया है. इस नई स्विफ्ट S-CNG की माइलेज 32.85 km/kg है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली प्रीमियम हैचबैक बनाती है.

स्विफ्ट की इस नई कार का डिजाइन बोल्ड और स्पोर्टी लुक के साथ आया है. नए मॉडल में Z-सीरीज ड्यूल VVT इंजन है, जो कम CO2 एमीशन के साथ 101.8 Nm टॉर्क जेनरेट करता है, जिससे शहरों में ड्राइविंग बेहतर होती है. इस नई स्विफ्ट S-CNG को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है - V, V(O) और Z. इन सभी वेरिएंट्स में 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिया गया है.


Maruti Swift CNG: पेट्रोल के बाद अब सीएनजी वाली स्विफ्ट...माइलेज से लेकर कीमत तक जानें सब कुछ

आइकॉनिक स्टाइल के साथ आई CNG कार

मारुति सुजुकी इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एक्जिक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने इस मौके पर कहा कि ‘स्विफ्ट हमेशा से दमदार प्रदर्शन और आइकॉनिक स्टाइल के लिए जानी जाती है. नई एपिक स्विफ्ट S-CNG के लॉन्च के साथ, इसके शानदार इतिहास को और आगे बढ़ाया जा रहा है. इस नई कार में बेहतरीन माइलेज और शानदार ड्राइविंग अनुभव का अद्भुत तालमेल है, जो ग्राहकों के बीच इसे काफी बेहतर बनाता है’.

मारुति सुजुकी की CNG की तकनीक

पार्थो बनर्जी ने आगे बताया कि ‘मारुति सुजुकी ने 2010 में भारत में CNG वाहन बनाने की शुरुआत की थी. तब से लेकर अब तक 20 लाख से ज्यादा S-CNG वाहन बेचे गए हैं, जिससे 20 लाख टन CO2 एमीशन की कमी हुई है. इनके S-CNG तकनीक ने ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस को और ज्यादा सुलभ बनाया है. पिछले साल इनके CNG वाहनों की बिक्री 46.8% से बढ़ गई थी.

स्विफ्ट के नए फीचर्स

नई स्विफ्ट S-CNG में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा, इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट, वायरलेस चार्जर, स्प्लिट रियर सीट्स, 7-इंच का स्मार्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम और सुजुकी कनेक्ट जैसे नए फीचर्स भी शामिल हैं.

Swift CNG की कीमत

स्विफ्ट सीएनजी तीन वेरिएंट्स के साथ मार्केट में आई है. इसके VXI वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 8,19,500 रुपये है. वहीं इसके मिड-वेरिएंट VXI(O) वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 8,46,500 रुपये है. मारुति स्विफ्ट CNG के टॉप-वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 9,19,500 रुपये है.

ये भी पढ़े : 

Cars Under Five Lakh: अब केवल पांच लाख रुपये में मिलेगी टाटा की ये कार, 65 हजार रुपये का डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Range Rover से लेकर Lamborghini Urus तक, इन लग्जरी कारों में घूमती हैं अनन्या बिड़ला
Range Rover से लेकर Lamborghini Urus तक, इन लग्जरी कारों में घूमती हैं अनन्या बिड़ला
इन गाड़ियों को 5 साल बाद भी बेचेंगे तो मिलेगी शानदार रीसेल वैल्यू, जानिए किन कारों के नाम शामिल?
इन गाड़ियों को 5 साल बाद भी बेचेंगे तो मिलेगी शानदार रीसेल वैल्यू, जानिए कौन-से नाम शामिल
Car Mileage Tips: गाड़ी का माइलेज बढ़ाना है तो इन चीजों का रखना होगा ध्यान, ऐसे बचेंगे पैसे
गाड़ी का माइलेज बढ़ाना है तो इन चीजों का रखना होगा ध्यान, ऐसे बचेंगे पैसे
435 KM रेंज के साथ प्रीमियम इंटीरियर, Kia की नई सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें कीमत
435 KM रेंज के साथ प्रीमियम इंटीरियर, Kia की नई सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें कीमत

वीडियोज

Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria
जारी है घमासान, क्या है सरकार का प्लान?
Abhira लाल साड़ी में ढाह रही हैं कयामत! Armaan के साथ romance या सिर्फ एक सपना?
शर्तों का खेल...दुनिया का निकल रहा तेल!
फिल्म 'धुरंधर 2' पर संकट के बादल, गुरबानी के गलत इस्तेमाल पर मचा घमासान!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget