एक्सप्लोरर

MG Comet EV Launched: किफायती कीमत पर पेश हुई एमजी कॉमेट इलेक्ट्रिक कार, टाटा टियागो से करेगी दो-दो हाथ

MG Electric Cars: एमजी ने भारत में अपनी सबसे किफायती एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार को बाजार में उतार दिया. इसकी कीमत और फीचर्स को देखते हुए ये कार टाटा की इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो को टक्कर देगी.

MG Comet EV: ब्रिटिश ऑटोमेकर एमजी मोटर्स ने भारत की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार एमजी कॉमेट ईवी को लॉन्च कर दिया है. यह शहरी इस्तेमाल के लिए एक छोटी कार की तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है. यह MG के सहयोगी ब्रांड Wuling के Air EV पर आधारित है, जिसकी इंडोनेशिया में पहले से ही बिक्री हो रही है. 

कलर ऑप्शंस

यह कार चार कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है, जिसमें सीरेनिटी ग्रीन, फ्लेक्स रेड, बीच बे ब्लू, और सनडाउनर ऑरेंज शामिल हैं. साथ ही इसमें नाइट कैफे, यूथ, डे ऑफ डेड, स्पेस, ब्लॉसम और लोरेस्टा और लिट पैक जैसे स्टिकर स्टाइल्स भी दिए गए हैं.


MG Comet EV Launched: किफायती कीमत पर पेश हुई एमजी कॉमेट इलेक्ट्रिक कार, टाटा टियागो से करेगी दो-दो हाथ

कैसा है डिजाइन

यह देखने में Wuling Air EV जैसी लगती है.  इसमें छोटे हेडलैंप क्लस्टर, एक नोज ग्रिल, सपाट बम्पर और विंडस्क्रीन के नीचे एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स के साथ रैपराउंड स्ट्रिप दी गई है. इसमें 12 इंच के अलॉय व्हील और डुअल-टोन पेंट स्कीम दिया गया है. इसकी  लंबाई 2974mm, चौड़ाई 1505mm और ऊंचाई 1640mm है. इसका व्हीलबेस 2010mm और टर्निंग रेडियस 4.2m है.

कितनी है रेंज

कंपनी के अनुसार इसमें Tata AutoComp के 17.3kWh के बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है. यह IP67-रेटेड बैटरी पैक वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस है. इसमें 230 किमी प्रति चार्ज की एआरएआई-प्रमाणित रेंज मिलती है. इसमें लगा सिंगल, फ्रंट-एक्सल इलेक्ट्रिक मोटर 42bhp की पॉवर और 110Nm का टार्क प्रोड्यूस करता है. इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है. इसे 3.3kW चार्जर से 10 से 80% तक चार्ज होने में 5 घंटे लगते हैं. इसमें आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. 


MG Comet EV Launched: किफायती कीमत पर पेश हुई एमजी कॉमेट इलेक्ट्रिक कार, टाटा टियागो से करेगी दो-दो हाथ

इंटीरियर और फीचर्स

नई एमजी कॉमेट का इंटीरियर लेआउट काफी हद तक वूलिंग एयर ईवी जैसा है. इसमें डुअल 10.25 इंच का फ्लोटिंग डिस्प्ले दी गई है, जिसमें एक इंफोटेनमेंट और दूसरा डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए इस्तेमाल होता है. इसके किनारों पर एल्यूमीनियम फिनिश, इंफोटेनमेंट सिस्टम वॉयस कमांड, डैशबोर्ड में टेक्सचर में ब्लैक ट्रिम के साथ रोटरी ड्राइव सिलेक्टर ग्लॉस, वन-टच टंबल एंड फोल्ड फ्रंट सीट और 50:50 स्प्लिट रेशियो सीट्स मिलते हैं. 

साथ ही इसमें माउंटेड कंट्रोल के साथ टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 55 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, तीन यूएसबी पोर्ट, मैनुअल एसी कंट्रोल, की-लेस एंट्री और रिवर्स कैमरा और सेंसर, डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. 


MG Comet EV Launched: किफायती कीमत पर पेश हुई एमजी कॉमेट इलेक्ट्रिक कार, टाटा टियागो से करेगी दो-दो हाथ

कितनी है कीमत?

यह कार SAIC के GSEV प्लेटफॉर्म पर आधारित है. इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7,98,00 रुपये रखी गई है. इस कार का मुकाबला टाटा टिआगो ईवी और सिट्रोएन ईसी3 से होगा. जिसकी कीमत क्रमशः 8.69 से 11.99 लाख रुपये और 11.50 से 12.76 लाख रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें- मारुति सुजुकी फ्रोंक्स को टक्कर देने आ रही हैं दो नई कारें, जल्द होंगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैफ अली खान और गौरी खान ने पेश की नई Mercedes-Benz V-Class, फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान
सैफ अली खान और गौरी खान ने पेश की नई Mercedes-Benz V-Class, जानिए कैसे हैं फीचर्स?
Duster से लेकर Kushaq तक, मार्च 2026 में आ रहीं ये SUVs, क्रेटा को देगी सीधी टक्कर
Duster से लेकर Kushaq तक, मार्च 2026 में आ रहीं ये SUVs, क्रेटा को देगी सीधी टक्कर
सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का है प्लान? इन बातों को नजरअंदाज किया तो पड़ सकता है भारी
सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का है प्लान? इन बातों को नजरअंदाज किया तो पड़ सकता है भारी
टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Kia Syros EV, मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स, जानें कब हो सकती है लॉन्च?
टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Kia Syros EV, मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स, जानें कब हो सकती है लॉन्च?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget