एक्सप्लोरर

MG Comet: पिछले महीने हुई एमजी कॉमेट के इतने यूनिट्स की बिक्री, रही कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार 

एमजी कॉमेट ईवी में 17.3 किलोवाट बैटरी पैक दिया गया है जो आईपी67 रेटिंग के साथ आता है. इसमें 42 एचपी पावर और 110 एनएम टॉर्क मिलता है. इसमें प्रति चार्ज 230 किमी की एआरएआई प्रमाणित रेंज मिलती है.

MG Comet EV: एमजी मोटर्स ने हाल ही में कॉमेट ईवी के रूप में देश में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च किया है. इसके पहले केवल जेडएस ईवी मौजूद थी. एमजी कॉमेट की एक्स शोरूम कीमत 7.98 लाख रुपये से 9.98 लाख रुपये के बीच है. एमजी मोटर की ओर से इस कार पर ग्राहकों के लिए एक विशेष बायबैक स्कीम मौजूद है. जिसके तहत ग्राहक कॉमेट को तीन साल के बाद कंपनी को वापस करके इसकी कीमत का 60 प्रतिशत वापस प्राप्त कर सकते हैं. इस कार की पिछले महीने 1,184 यूनिट की बिक्री हुई है और यह पिछले महीने एमजी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. 

हेक्टर रही सबसे आगे

एमजी मोटर इंडिया की जून 2023 में हेक्टर और हेक्टर प्लस की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है, जिसकी कुल 2,170 यूनिट की सेल हुई है. इसकी बिक्री में साल-दर-साल लगभग 10% की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद तीसरे नंबर पर एस्टोर, चौथे पर जेडएस ईवी और उसके बाद ग्लॉस्टर की बिक्री रही. 

एमजी कॉमेट ईवी 

इस कार के बाहरी हिस्से में एक एलईडी लाइट बार, ओआरवीएम को जोड़ने वाली एक एलईडी स्ट्रिप और एक एलईडी टेल लैंप के साथ आधुनिक डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं. इसमें 12 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं. इसकी लंबाई 3 मीटर, ऊंचाई 1,640 मिमी और चौड़ाई 1,505 मिमी और व्हीलबेस 2,010 मिमी लंबा है. एमजी कॉमेट ईवी में डुअल टोन (एप्पल ग्रीन + स्टारी ब्लैक और कैंडी व्हाइट + स्टारी ब्लैक), एप्पल ग्रीन, कैंडी व्हाइट, ऑरोरा सिल्वर और स्टारी ब्लैक सहित 5 कलर ऑप्शंस मिलते हैं.

इंटीरियर

इसमें एक बड़ा केबिन मिलता है जो 4 लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त है. इसमेंड्यूल 10.25 इंच स्क्रीन के साथ एक ऑल-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले यूनिट और एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, माउंटेड कंट्रोल के साथ 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 3 यूएसबी पोर्ट और 55 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स समेत ढेर सारी अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं. 

बैटरी और रेंज

एमजी कॉमेट ईवी में 17.3 किलोवाट बैटरी पैक दिया गया है जो आईपी67 रेटिंग के साथ आता है. इसमें 42 एचपी पावर और 110 एनएम टॉर्क मिलता है. इसमें प्रति चार्ज 230 किमी की एआरएआई प्रमाणित रेंज मिलती है. कंपनी इसकी बैटरी पर 3 साल या 1 लाख किमी की वारंटी भी दे रही है.

यह भी पढ़ें :- हाई-वाटर वेडिंग कैपेसिटी के साथ आती हैं ये दमदार SUVs, थार से लेकर डिफेंडर तक हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tesla को पछाड़कर नंबर 1 बनी BYD, फिर भी क्यों गिरा प्रॉफिट? जानें असली वजह
Tesla को पछाड़कर नंबर 1 बनी BYD, फिर भी क्यों गिरा प्रॉफिट? जानें असली वजह
Car Dashboard Lights: कार डैशबोर्ड पर दिखने वाली इन लाइट्स को न करें नजरअंदाज, जानें क्या देती हैं संकेत
Car Dashboard Lights: कार डैशबोर्ड पर दिखने वाली इन लाइट्स को न करें नजरअंदाज, जानें क्या देती हैं संकेत
किस कंपनी की कारों की सर्विस है सबसे सस्ती? जानिए किन गाड़ियों से जेब पर नहीं बढ़ेगा बोझ
किस कंपनी की कारों की सर्विस है सबसे सस्ती? जानिए किन गाड़ियों से जेब पर नहीं बढ़ेगा बोझ
क्या गड्ढे में जाते ही कड़-कड़ की आवाज करती है आपकी कार? तुरंत ठीक करा लें यह दिक्कत
क्या गड्ढे में जाते ही कड़-कड़ की आवाज करती है आपकी कार? तुरंत ठीक करा लें यह दिक्कत

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
LSG vs DC: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
'हम पाकिस्तान पर अटैक करने ही वाले थे, तब तक...', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नेवी चीफ का बड़ा खुलासा 
'हम पाकिस्तान पर अटैक करने ही वाले थे, तब तक...', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नेवी चीफ का बड़ा खुलासा 
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
रहमान डकैत की हेयर बिग को सेट करते दिखे अक्षय खन्ना, बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल
रहमान डकैत की हेयर बिग को सेट करते दिखे अक्षय खन्ना, बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल
Middle East Crisis: हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
Muslim Chaturvedi: कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
Fatty Liver Without Alcohol: बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
Embed widget