एक्सप्लोरर

Powerful सब-कॉम्पैक्ट कार खरीदने का है प्लान, तो ये हैं किफायती मॉडल्स

आजकल सब-कॉम्पेक्ट कार की डिमांड काफी बढ़ गई है. अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं और बजट कम है तो ये हैं 8 लाख तक की रेंज वाले टॉप 5 बेहतरीन ऑप्शन.

आजकल सब-कॉम्पैक्ट कारों की डिमांड काफी ज्यादा है.  खासतौर से युवाओं को  ये कार काफी पसंद आ रही हैं. ऐसे में अगर आप भी एक नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं. और आपका बजट बहुत ज्यादा नहीं है तो हम आपको ऐसी पावरफुल सब-कॉम्पेक्ट कार बता रहे हैं, जिनमें दमदार फीचर्स और शानदार माइलेज मिलेगा. मारुति से लेकर हुंडई और टाटा की ऐसी कई कार मार्केट में हैं जो आपके बजट के हिसाब से बिल्कुल फिट रहेंगी. आइये जानते हैं बेस्ट ऑप्शन क्या हैं.

मारुति सुजुकी बलेनो- अगर आपको मारुति की कार खरीदनी है तो मारुति सुजुकी बलेनो काफी अच्छा ऑप्शन है. इस प्रीमियम हैचबैक कार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस कार में BS6-कंप्लेंट 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो 83PS का मैक्सिमम पावर, 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. आपको माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ भी ये कार मिल जाएगी. इस कार में ट्रांसमिशन के लिए ऑप्शनल सीवीटी ऑटोमैटिक के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. बलेनो के कई वैरिएंट 8 लाख से कम बजट में मिल जाएंगे.

टाटा अल्ट्रोज- टाटा मोटर्स की अल्ट्रोज कार भी काफी शानदार है. इस कार को बलेनो को और आई20 को टक्कर देने के लिए मार्केट में उतारा गया है. अल्ट्रोज में दो BS6-कंप्लेंट पॉवरट्रेन इंजन दिए गए हैं, 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है जो 86PS पावर और 113Nm टॉर्क जनरेट करता है वहीं 1.5-लीटर डीजल इंजन 90PS पावर और 200Nm टॉर्क जनरेट करता है. इस कार की कीमत आपके बजट में है. आप  8 लाख से कम के बजट में टाटा अल्ट्रोज़ के किसी भी पेट्रोल  और डीजल वैरिएंट को खरीद सकते हैं.

हुडई एलीट i20- हुंडई एलीट i20 का नया वर्जन काफी अच्छा है. इस कार की कीमत भी 8 लाख के अंदर ही है. हुंडई एलीट i20 हैचबैक में आपको चार वैरिएंट में मिलते हैं, जिसमें से तीन 8 लाख से कम कीमत के मॉडल्स हैं. इस कार में 1.2-लीटर वाला चार-सिलेंडर के साथ नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है. जो 83PS का पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन में स्टैंडर्ड 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है. होंडा की इस कार को भी लोग काफी पसंद करते हैं.

 

होंडा अमेज- BS6 पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में मिलने वाली होंडा अमेज भी आपके लिए अच्छा मॉडल है. इस सब-4 मीटर सेडान में 1.2-लीटर, नेचुलरी एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 90PS पावर और 110Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं इसका 1.5-लीटर का डीजल इंजन 100PS का पीक पावर और 200Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है. CVT ऑटो ट्रांसमिशन के साथ यह 80PS पावर और 160Nm टॉर्क जनरेट करता है. 8 लाख से कम बजट में आप होंडा अमेज के शानदार वैरिएंट खरीद सकते हैं.

 

मारुति सुजुकी डिजायर- 8 लाख से कम कीमत में मारुति सुजुकी डिजायर भी लोगों को पसंद आती है. हाल ही में इसका मिड-लाइफ फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया गया है. डिजायर में नए BS6 कंप्लेंट 1.2-लीटर डुअल जेट इंजन है जो 90PS पावर, 113Nm टॉर्क जेनरेट करता है. ये इंजन माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक से लैस है. ये कार 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है.

ये भी पढ़ें: मई में इन कॉम्पेक्ट हैचबैक कारों पर मिल रहा है 40 हजार तक का डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार का बड़ा फैसला! 1 अप्रैल से पूरे देश में मिलेगा 20 फीसदी Ethanol वाला RON 95 पेट्रोल
सरकार का बड़ा फैसला! 1 अप्रैल से पूरे देश में मिलेगा 20 फीसदी Ethanol वाला RON 95 पेट्रोल
TVS Orbiter Vs Bajaj Chetak C2501, बजट में कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेहतर? यहां जानें अंतर
TVS Orbiter Vs Bajaj Chetak C2501, बजट में कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेहतर? यहां जानें अंतर
भारत में जल्द आ रही Audi SQ8, दमदार इंजन और लग्जरी फीचर्स से होगी लैस, जानें कब तक होगी लॉन्च
भारत में जल्द आ रही Audi SQ8, दमदार इंजन और लग्जरी फीचर्स से होगी लैस, जानें कब तक होगी लॉन्च
Maruti e Vitara vs Creta Electric: कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है ज्यादा दमदार? मिनटों में समझें अंतर
Maruti e Vitara vs Creta Electric: कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है ज्यादा दमदार? मिनटों में समझें अंतर

वीडियोज

Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab | Breaking
Noida Breaking: 50 हजार का इनामी बदमाश Pawan उर्फ कल्लू हुआ ढेर | UP | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, आज शाम में ही आएगा रिजल्ट
PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, आज शाम में ही आएगा रिजल्ट
Border 2 BO Day 36: ‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन
‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
सीएम श्री स्कूल में एडमिशन ले रहे हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
सीएम श्री स्कूल में एडमिशन ले रहे हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
Embed widget