एक्सप्लोरर

Upcoming Renault Cars: एक के बाद एक...कई कारें लेकर आने वाली है रेनॉ, जानें कौन कौन से मॉडल होंगे शामिल!

अपकमिंग रेनॉ इलेक्ट्रिक कार के लोकालाइज होने की उम्मीद है, यह संभवतः क्विड ईवी होगी. ग्लोबल मार्केट में डेसिया स्प्रिंग ईवी के नाम से फेमस यह इलेक्ट्रिक हैचबैक सीएमएफ-ए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी.

Renault India: रेनॉ ने भारतीय ऑटोमोटिव बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए अपनी रणनीतिक योजना, 'रेनॉल्यूशन इंडिया 2024' का खुलासा किया है. इस पहल के हिस्से के रूप में, फ्रांसीसी वाहन निर्माता अगले तीन सालो में पांच नए मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है, जिसमें नेक्स्ट जेनरेशन काइगर और ट्राइबर, बी और सी सेगमेंट में दो नए एसयूवी और एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) शामिल हैं. 'मेक इन इंडिया' दृष्टिकोण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर बल देते हुए, रेनॉ ने अपने चेन्नई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, लॉजिस्टिक्स और टेक्नोलॉजी सेंटर और डिजाइन स्टूडियो का लाभ उठाने की योजना बनाई है.

न्यू जेनरेशन रेनॉ काइगर और ट्राइबर

भारत में आने वाली न्यू जेनरेशन रेनॉ काइगर और ट्राइबर के बारे में मुख्य डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई हैं, इसमें महत्वपूर्ण डिजाइन बदलाव और फीचर अपग्रेड शामिल किए जाने की उम्मीद है. नई ट्राइबर का मुकाबला सुजुकी स्पेसिया पर बेस्ड मारुति सुजुकी की अपकमिंग मिनी एमपीवी से होगा. 

न्यू-जेन रेनॉ डस्टर

कंपनी जल्द भारत में न्यू जेनरेशन रेनॉ डस्टर को पेश कर सकती है, जो 5 और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन दोनों में उपलब्ध होगी. 5-सीटर वेरिएंट का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, टोयोटा हाईराइडर और होंडा एलिवेट जैसे मॉडलों से होगा. जबकि 7-सीटर मॉडल का मुकाबला हुंडई अल्काजार, टाटा सफारी, महिंद्रा एक्सयूवी 700 और मारुति और टोयोटा की अपकमिंग 3-रो एसयूवी से होगा.

2024 नई रेनॉ डस्टर स्पेसिफिकेशन

नई डस्टर को रेनॉ-निसान एलायंस के सीएमएफ-बी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया गया है, जो कई बॉडी स्टाइल और इंजनों को सपोर्ट करता है. नई डस्टर को आक्रामक कीमत पर लाने के लिए लोकलाइज किया जाएगा. इसमें हाइब्रिड 140 नामक मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है. इस सेटअप में 94bhp,1.6L पेट्रोल इंजन, 1.2kWh बैटरी पैक, 49bhp इलेक्ट्रिक मोटर और एक स्टार्टर जनरेटर शामिल है.

इसके अलावा, एसयूवी मॉडल लाइनअप में 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन और 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ TCe 130 मोटर की पेशकश की जाएगी. इसमें ऑप्शनल AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) और चार ड्राइविंग मोड; स्नो, मड/रेत, ऑफ-रोड और इको; के साथ एक टेरेन मोड सेलेक्टर भी मिलेगा. इस एसयूवी में 217 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस और क्रमशः 31 डिग्री, 36 डिग्री और 24 डिग्री का दृष्टिकोण/प्रस्थान/रैंप ब्रेकओवर एंगल होगा. 

नई रेनॉ ईवी

अपकमिंग रेनॉ इलेक्ट्रिक कार के लोकालाइज होने की उम्मीद है, यह संभवतः क्विड ईवी होगी. ग्लोबल मार्केट में डेसिया स्प्रिंग ईवी के नाम से फेमस यह इलेक्ट्रिक हैचबैक सीएमएफ-ए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा टियागो EV, सिट्रोएन eC3 और एमजी कॉमेट जैसे मॉडलों से होगा.

यह भी पढ़ें :- जल्द लॉन्च होगा होगा सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस का ऑटोमेटिक वेरिएंट, अन्य कई मॉडल्स की भी होगी एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
नई Seltos, Creta या Grand Vitara, किस SUV में मिलते हैं सबसे दमदार फीचर्स? यहां जानें सबकुछ
नई Seltos, Creta या Grand Vitara, किस SUV में मिलते हैं सबसे दमदार फीचर्स? यहां जानें सबकुछ

वीडियोज

Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM
Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़ी हलचल, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़ी हलचल, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Haldi Doodh Benefits: क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Embed widget