एक्सप्लोरर

नए अवतार में लॉन्च होने जा रही है Royal Enfield Hunter 350, जानिए पहले से होगी कितनी अलग?

Updated Royal Enfield Hunter 350: रॉयल एनफील्ड हंटर कंपनी की मोस्ट-पॉपुलर बाइक है, जिसका अपडेटेड वर्जन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है. आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं.

New Royal Enfield Hunter 350 Launching: भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड बाइक्स की पॉपुलेरिटी काफी ज्यादा है. पिछले साल कंपनी ने क्लासिक 350 का नया वर्जन लॉन्च किया था, जिसे ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. अब कंपनी अपने पोर्टफोलियो की एक और पॉपुलर बाइक हंटर 350 को नए अवतार में बाजार में उतारने जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, नई रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को 26 अप्रैल 2025 में हंटरहुड फेस्टिवल के दौरान लॉन्च किया जा सकता है. इसके साथ ही बुलेट 350 और सुपर मिटियोर 350 को भी जल्द अपडेट किया जाएगा.  

Hunter 350 की लॉन्चिंग डेट 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड 26 अप्रैल को 'हंटरहुड फेस्टिवल' के दौरान हंटर 350 के अपडेटेड मॉडल को लॉन्च कर सकती है. हालांकि कंपनी की ओर से इस पर आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन ऑटो इंडस्ट्री में इसे लेकर काफी चर्चाएं हैं.

डिजाइन में बदलाव

नई हंटर 350 में बड़े डिजाइन बदलाव तो नहीं होंगे, लेकिन कुछ नए एलिमेंट्स ज़रूर जोड़े जाएंगे. ग्राहक इसमें नए कलर ऑप्शन और बॉडी ग्राफिक्स देख सकते हैं. इसके अलावा, पिछले साल टेस्टिंग के दौरान सामने आए मॉडल में गोलाकार एलईडी हेडलैंप दिखा था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार लाइटिंग सिस्टम में भी कुछ अपडेट हो सकते हैं.

इंजन रहेगा पहले जैसा

नई हंटर 350 में पुराना 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-एंड-ऑयल कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलेगा. यह इंजन 20.2bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन पहले से ही काफी रिफाइंड और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. हंटर 350 का नया अवतार खासतौर पर उन ग्राहकों को आकर्षित करेगा जो स्टाइलिश लुक के साथ भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं. उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत में ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा और यह बाइक युवाओं के बीच पहले की तरह ही पॉपुलर बनी रहेगी.

बता दें कि रॉयल एनफील्ड एक बार फिर हंटर 350 को नए रंग-रूप और फीचर्स के साथ लॉन्च करने जा रही है. इंजन भले ही पुराना हो, लेकिन लुक्स और अपडेट्स इसे और भी ज्यादा शानदार बना देंगे. बाइक प्रेमियों के लिए स्टाइलिश और भरोसेमंद बाइक खरीदने का यह शानदार मौका हो सकता है. 

यह भी पढ़ें:-

सिर्फ 50 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर Fortuner खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? यहां जानें हिसाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल की टेंशन खत्म! 1 लाख की डाउन पेमेंट पर MG Comet EV खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
पेट्रोल की टेंशन खत्म! 1 लाख की डाउन पेमेंट पर MG Comet EV खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
Maruti Brezza या Tata Nexon, रोजाना ऑफिस जाने के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर? जानें डिटेल्स
Maruti Brezza या Tata Nexon, रोजाना ऑफिस जाने के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर?
सिर्फ 15 हजार की EMI पर Maruti Baleno खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानिए पूरा हिसाब
सिर्फ 15 हजार की EMI पर Maruti Baleno खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानिए हिसाब
क्या भारत में इलेक्ट्रिक कारों को नहीं देना पड़ता कोई टोल टैक्स? जानिए इससे जुड़ी सारी डिटेल
क्या भारत में इलेक्ट्रिक कारों को नहीं देना पड़ता कोई टोल टैक्स? जानिए इससे जुड़ी सारी डिटेल

वीडियोज

SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
Nalanda News: होली मिलन समारोह में बवाल, 100 राउंड फायरिंग, भोजपुरी गायक रौशन रोही समेत कई हिरासत में
नालंदा: होली मिलन समारोह में बवाल, 100 राउंड फायरिंग, भोजपुरी गायक रौशन रोही समेत कई हिरासत में
IND vs WI: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
खामेनेई के करीबी, मदरसा के चीफ... कौन हैं अलीरेजा अराफी, जिन्हें चुना गया ईरान का नया सुप्रीम लीडर?
कौन हैं अलीरेजा अराफी, जिन्हें खामेनेई की मौत के बाद चुना गया ईरान का नया सुप्रीम लीडर?
खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान में भड़के लोग, समझाने गए गृहमंत्री मोहसिन नकवी को धक्के मारकर भगाया
खामेनेई की हत्या के बाद PAK में भड़के लोग, समझाने गए गृहमंत्री नकवी को धक्के मार भगाया
पिंजरे के पास से गुजर रहे शख्स की शेर ने पकड़ी टांगे, खंजर जैसे पंजों में फंसी जान देख निकली लोगों की चीखें, वीडियो वायरल
पिंजरे के पास से गुजर रहे शख्स की शेर ने पकड़ी टांगे, खंजर जैसे पंजों में फंसी जान देख निकली लोगों की चीखें, वीडियो वायरल
Bloating Vs Acidity: एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
Embed widget