एक्सप्लोरर

Royal Enfield Classic 650: रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 की शुरू हुई टेस्टिंग, जानिए क्या होगी खासियत

इस बाइक का मुकाबला होंडा सीबी 650R से होगा, जिसमें एक 649 सीसी का इंजन मिलता है. यह बाइक 1 वेरिएंट और दो कलर ऑप्शंस में मौजूद है.

New Royal Enfield Bike: रॉयल एनफील्ड अगले कुछ वर्षों में कई नई बाइक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. जिसमें 350cc से 650cc तक के कई नए मॉडल शामिल होंगे. कंपनी ने अपनी इस योजना के तहत छह नई 650cc मोटरसाइकिलों के डिजाइन को तैयार किया है, जिनमें शॉटगन 650, हिमालयन 650, बुलेट 650, क्लासिक 650, स्क्रैम्बलर 650 और एक रेट्रो स्टाइल वाली कॉन्टिनेंटल जीटी 650 रेसिंग बाइक शामिल है. शॉटगन 650 और स्क्रैम्बलर 650 की कई स्पाई तस्वीरें और वीडियो पहले ही देखने को मिल चुके हैं. कंपनी रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 की टेस्टिंग भी शुरू कर चुकी है. स्पाई तस्वीरों का पहला सेट इंटरनेट पर सामने आया है, जिससे इसके कई डिज़ाइन एलिमेंट्स का पता चलता है.

डिजाइन

काले रंग में रंगे रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 के टेस्टिंग म्यूल में दोनों तरफ पोजिशन लाइट के साथ एक रेट्रो-स्टाइल राउंड शेप्ड हेडलाइट है. इसमें क्लासिक 350 के समान, इसमें एक ड्रॉप शेप्ड फ्यूल टैंक और एक स्प्लिट सीट दी गई है. टेस्टिंग मॉडल में वायर स्पोक व्हील्स देखे गए हैं. साथ ही इसमें एक लंबा मडगार्ड, स्ट्रेट ड्राइव हैंडलबार और सेंटर-सेट फ़ुटपेग भी दिए गए हैं. इसके रियर में एक राउंड शेप्ड टेललैंप और डुअल पीशूटर एग्जॉस्ट दिए गए हैं. 

फीचर्स

फिलहाल इसकी कोई और डिटेल अभी सामने नहीं आई है, हालांकि इसमें कलर टीएफटी डिस्प्ले, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्रिपर नेविगेशन डिस्प्ले, दो ट्रिप मीटर और क्लासिक 350 वाला स्विचगियर देखने को मिल सकता है. यह नई 650cc बाइक क्रूजर टेलीस्कोपिक से लैस हो सकती है. इसमें फ्रंट फोर्क्स और रियर ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. ब्रेकिंग के लिए इसमें पावर फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक मिलने की संभावना है. इस बाइक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ स्टैंडर्ड डुअल-चैनल एबीएस देखने को मिलेगा.

इंजन

नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 में इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 वाले ही 648cc, ऑयल-कूल्ड, ट्विन-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा. यह इंजन 7250 rpm पर 47 bhp की पॉवर और 5250 rpm पर 52Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट कर सकता है.

कब होगी लॉन्च

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 की लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन  इसके 2025 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है.

किससे होगा मुकाबला

इस बाइक का मुकाबला होंडा सीबी 650R से होगा, जिसमें एक 649 सीसी का इंजन मिलता है. यह बाइक 1 वेरिएंट और दो कलर ऑप्शंस में मौजूद है.

यह भी पढ़ें :- कार जैसी है पर कार नहीं, जानिए टाटा नैनो से भी छोटी इस EV की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
नई Seltos, Creta या Grand Vitara, किस SUV में मिलते हैं सबसे दमदार फीचर्स? यहां जानें सबकुछ
नई Seltos, Creta या Grand Vitara, किस SUV में मिलते हैं सबसे दमदार फीचर्स? यहां जानें सबकुछ
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
VinFast Lac Hong: मर्सिडीज और BMW को टक्कर देने आ रहा नया अल्ट्रा-लग्जरी कार ब्रांड, जानें क्या है खास
VinFast Lac Hong: मर्सिडीज और BMW को टक्कर देने आ रहा नया अल्ट्रा-लग्जरी कार ब्रांड, जानें क्या है खास

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
Israel US Iran War: अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget