एक्सप्लोरर

Best Hybrid Cars: 25 लाख रुपये तक का है बजट, तो ये दमदार हाइब्रिड कारें ला सकते हैं घर, देखिए पूरी लिस्ट 

टोयोटा की नई लॉन्च हुई इनोवा हाइक्रॉस, एक 6/7-सीटर एमपीवी है, जो इस लिस्ट में सबसे महंगी है. इनोवा हाईक्रॉस हाईब्रिड की एक्स शोरूम कीमत 25 लाख रुपये के अंदर है.

Hybrid Cars Under 25 Lakh: भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में पिछले कुछ सालों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जिसमें कई इलेक्ट्रिक वाहनों की बाजार में एंट्री हुई है. साथ ही देश में ICE और EV के साथ एक अन्य विकल्प हाइब्रिड तकनीक वाली कारों का भी मौजूद है. देश में इलेक्ट्रिक वाहन फिलहाल काफी महंगे हैं और इनके चार्जिंग के लिए भी इंफ्रास्ट्रक्चर इतना मजबूत नहीं है, इसलिए यदि आप कम लागत में ज्यादा माइलेज वाली खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने वाले हैं देश में उपलब्ध कुछ ऐसी हाइब्रिड कारों के बारे में, जिनकी कीमत 25 लाख रुपये से कम है.  

होंडा सिटी एच: ईवी

होंडा सिटी हाईब्रिड देश की पहली ऐसी कार है, जो 20 लाख रुपये से कम कीमत में लॉन्च हुई थी. अभी हाल ही में इसका अपडेटेड वर्जन लॉन्च हुआ है. Honda City e:HEV भारत में दो वेरिएंट में आती है, जिसमें V और ZX शामिल हैं. इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 18.89 लाख रुपये है.

टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर

यह एक मिड साइज एसयूवी है. जिसे कंपनी ने मारुति सुजुकी के सहयोग से बनाया है. यह कार कंपनी की पहली मिड साइज एसयूवी है, लेकिन इसके पहले भी कंपनी कई हाइब्रिड मॉडल्स के साथ मौजूद है, जिसमें देश में कैमरी, प्रियस और विलमायर जैसे मॉडल्स उपलब्ध हैं. लेकिन अर्बन क्रूजर हाइराइडर सबसे किफायती मॉडल है, जिसकी अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 19 लाख रुपये के करीब है.  

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा

मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर के समान है. जिसमें डिजाइन से लेकर पावरट्रेन तक सबकुछ समान है. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में 1.5-लीटर पेट्रोल-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है, जिसमें 27.9 kmpl तक का माइलेज मिलता है. साथ ही इसमें ढेर सारे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स भी मिलते हैं.

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस

टोयोटा की नई लॉन्च हुई इनोवा हाइक्रॉस, एक 6/7-सीटर एमपीवी है, जो इस लिस्ट में सबसे महंगी है. इनोवा हाईक्रॉस हाईब्रिड की एक्स शोरूम कीमत 25 लाख रुपये के अंदर है. इस नई एमपीवी में एक 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के इलेक्ट्रिक हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- अपनी इन कारों पर तगड़े डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है टाटा मोटर्स, जल्दी उठाएं मौके का फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget