एक्सप्लोरर

Simple Dot One: सिंपल एनर्जी ने लॉन्च किया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 151 किलोमीटर की रेंज

सिंपल डॉट वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक 3.7 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसे एक बार चार्ज करने पर 151 किमी की प्रमाणित रेंज मिलने का दावा किया गया है.

Simple Dot One Launched: पिछले कुछ समय में इलेक्ट्रिक-टू व्हीलर निर्माता कंपनियों ने भारतीय बाजार में अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटरों के किफायती वर्जन पेश किए हैं. जिसमें एथर का 450एस, ओला का एस1 एयर और एस1 एक्स का लॉन्च शामिल है. इसके बाद अब सिंपल एनर्जी ने भी देश में सिंपल डॉट वन ई-स्कूटर को 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) की कीमत पर लॉन्च किया है. यह खास तौर पर बेंगलुरु शहर में प्री-बुक किए गए सिंपल वन ग्राहकों के लिए एक इंट्रोडक्टरी प्राइस टैग है. 

बुकिंग और कलर ऑप्शंस

स्कूटर को खरीदने के लिए इच्छुक ग्राहक नए सिंपल डॉट वन ई-स्कूटर को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. यह स्कूटर सिंपल वन का एक अफोर्डेबल वेरिएंट है. यह ई स्कूटर ब्रेज़ेन ब्लैक, नम्मा रेड, ग्रेस व्हाइट और एज़्योर ब्लैक जैसे 4 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसे ब्रेज़ेन एक्स और लाइट एक्स जैसे दो डुअल-टोन कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है.

सिंपल डॉट वन स्पेसिफिकेशन

सिंपल डॉट वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक 3.7 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसे एक बार चार्ज करने पर 151 किमी की प्रमाणित रेंज मिलने का दावा किया गया है. इसमें एक 8.5 किलोवाट (11.4bhp) का इलेक्ट्रिक मोटर लगा है, जो 72Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट कर सकता है. कंपनी के दावे के अनुसार यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 105 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंच सकता है और केवल 2.77 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है.

हार्डवेयर

सिंपल डॉट वन में चार राइड मोड्स; इको, राइड, डैश और सोनिक दिए गए हैं. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सीबीएस (कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक से लैस है. यह 90/90 सेक्शन ट्यूबलेस टायरों वाले 12 इंच के अलॉय व्हील्स से लैस है. इस ई-स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 164.5 मिमी और अंडर सीट स्टोरेज क्षमता 35-लीटर है. इसका वजन 126 किलोग्राम है.

फीचर्स

कंपनी के यह एंट्री-लेवल का स्कूटर 7-इंच टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन से लैस है, जो एथर 450S और ओला S1 एयर सहित इसके अधिकांश कंप्टीटर्स में देखने को नहीं मिलता है. इस इंस्ट्रूमेंट कंसोल को मोबाइल कनेक्टिविटी का भी सपोर्ट मिलता है.

यह भी पढ़ें :- मैग्नाइट को फेसलिफ्ट अपडेट देने की तैयारी कर रही है निसान, जानिए कब होगी लॉन्च?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Audi Q9 की एंट्री, X7-GLS की बढ़ी टेंशन?
Audi Q9 की एंट्री, X7-GLS की बढ़ी टेंशन?
1 लीटर में 60 KM का माइलेज, ऑफिस जाने के लिए बेस्ट है ये बाइक
1 लीटर में 60 KM का माइलेज, ऑफिस जाने के लिए बेस्ट है ये बाइक
हरियाणा सरकार का ऐलान, 30 लाख तक की EV पर रजिस्ट्रेशन फीस फ्री
हरियाणा सरकार का ऐलान, 30 लाख तक की EV पर रजिस्ट्रेशन फीस फ्री
बच्चों के लिए आई 110 kmph वाली रेस बाइक, वजन महज 90 किलो
बच्चों के लिए आई 110 kmph वाली रेस बाइक, वजन महज 90 किलो

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget