एक्सप्लोरर

Skoda की इस सस्ती SUV की लगातार बढ़ रही डिमांड, 5 महीने तक पहुंचा वेटिंग पीरियड

Skoda Kylaq SUV: स्कोडा की इस SUV ने मार्च 2025 में बंपर बिक्री की है. इसकी बढ़ती मांग के चलते ही वेटिंग पीरियड 5 महीने तक पहुंच गया है.​ आइए इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं.

Skoda Kylaq Waiting Period: स्कोडा की नई एसयूवी Kylaq लोगों को खूब पसंद आ रही है. पिछले महीने यानी मार्च में इसकी सबसे ज्यादा 5,327 यूनिट बिकीं. यह स्कोडा की अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है. इस एसयूवी की डिलीवरी जनवरी 2025 से शुरू हुई थी.लोगों की ज्यादा डिमांड के कारण इस SUV का वेटिंग पीरियड अब 2 से 5 महीने तक हो गया है. इसका मतलब यह है कि गाड़ी मिलने में कम से कम 2 महीने का इंतजार तो करना ही पड़ेगा.

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर पेट्र जेनेबा ने बताया कि ग्राहकों से मिले अच्छे रिस्पॉन्स को देखकर इसकी शुरुआती कीमत 7.89 लाख रुपये को अप्रैल के आखिरी तक बढ़ा दिया गया है.

मैनुअल गियरबॉक्स में आता है ये मॉडल

Skoda Kylaq के क्लासिक ट्रिम का वेटिंग पीरियड सबसे ज्यादा यानी 5 महीने है. ये मॉडल केवल मैनुअल गियरबॉक्स में आता है. सिग्नेचर और सिग्नेचर+ ट्रिम्स का वेटिंग पीरियड करीब 3 महीने है, जबकि प्रेस्टिज ट्रिम का वेटिंग पीरियड 2 महीने का है. कंपनी को उम्मीद है कि साल 2025 के अंत तक Kylaq की हर महीने 8,000 यूनिट बिकेंगी. इससे 2026 तक भारत में सालाना 1 लाख गाड़ियां बेचने का स्कोडा का टारगेट पूरा हो सकता है.

स्कोडा काइलक के वेरिएंट और उनके फीचर्स

क्लासिक ट्रिम में 16 इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं. इसमें 6 एयरबैग और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम मौजूद है. मिरर मैनुअल डे और नाइट मोड वाला है. बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX एंकर दिया गया है. सभी यात्रियों के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट और एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं. इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और ऑटो इंजन स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम है. पावर विंडो, मैनुअल एसी और रियर एसी वेंट्स की सुविधा है. डिजिटल MID के साथ एनालॉग डायल भी मौजूद है. इसमें फ्रंट सेंटर आर्म रेस्ट और 12V चार्जिंग सॉकेट दिया गया है. टिल्ट स्टीयरिंग एडजस्ट और पावर्ड विंग मिरर भी शामिल हैं. सीट्स फैब्रिक की हैं और 4 स्पीकर की ऑडियो सिस्टम भी है.

सिग्नेचर ट्रिम के फीचर्स

सिग्नेचर ट्रिम में क्लासिक ट्रिम के सभी फीचर्स के अलावा 16 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं. इसमें टायर प्रेशर मॉनिटर और रियर डिफॉगर है. डैशबोर्ड, डोर पैनल और सीट फैब्रिक पर डुअल-टोन फिनिश मिलती है. इसमें 5 इंच की टचस्क्रीन, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, क्रोम डोर हैंडल, फ्रंट USB टाइप-C स्लॉट दिए गए हैं.

सिग्नेचर+ ट्रिम के फीचर्स

सिग्नेचर+ ट्रिम में सिग्नेचर के सभी फीचर्स के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं. इसमें रियर सेंटर आर्म रेस्ट, 10 इंच की टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक एसी और डिजिटल डायल है. साथ ही इसमें पावर फोल्डिंग विंग मिरर, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग, क्रूज़ कंट्रोल, डैशबोर्ड इंसर्ट और पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं.

प्रेस्टीज ट्रिम के फीचर्स

प्रेस्टीज ट्रिम में सिग्नेचर+ के सभी फीचर्स के अलावा 17 इंच के एलॉय व्हील मिलते हैं. इसमें रियर वाइपर, ऑटो डिमिंग IRVM, पावर्ड सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें, लेदर अपहोल्स्ट्री और पावर्ड फ्रंट सीटें शामिल हैं. इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.89 लाख रुपये हैं. इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा XUV 3XO और किआ सोनेट जैसे लोकप्रिय मॉडल्स से होता है.

यह भी पढ़ें:-

शोरूम तैयार! बस अब भारत में लॉन्चिंग की तैयारी कर रही Tesla, जानें क्या होगी पहली कार की कीमत? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Creta, Scorpio या Sierra: कौन सी SUV है सबसे ज्यादा डिमांड में? यहां जानें सबकुछ
Creta, Scorpio या Sierra: कौन सी SUV है सबसे ज्यादा डिमांड में? यहां जानें सबकुछ
नई कार खरीदने में पत्नी कराएगी बचत ही बचत, इन फायदों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी
नई कार खरीदने में पत्नी कराएगी बचत ही बचत, इन फायदों के बारे में जानना बेहद जरूरी
पावरफुल इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ Audi SQ8 की एंट्री, जानें किन गाड़ियों को देगी टक्कर?
पावरफुल इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ Audi SQ8 की एंट्री, जानें किन गाड़ियों को देगी टक्कर?
सड़क पर चलते-चलते खुद चार्ज हो जाएगी आपकी कार, वैज्ञानिकों ने तैयार किया ऐसा डिवाइस
सड़क पर चलते-चलते खुद चार्ज हो जाएगी आपकी कार, वैज्ञानिकों ने तैयार किया ऐसा डिवाइस

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget