एक्सप्लोरर

सिंगल चार्ज में कितना दौड़ेगी Tata Curvv EV? एबीपी न्यूज़ के रिव्यू में जानें गाड़ी की रियल रेंज

Tata Curvv EV Real World Range: टाटा मोटर्स की कर्व ईवी अगस्त में भारतीय बाजार में पेश की गई. तब से लोग इसकी रियल रेंज के बारे में चर्चा कर रहे हैं. ये कार दो बैटरी पैक के साथ मार्केट में लाई गई है.

Tata Curvv EV Price: देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बढ़ती जा रही है. इन गाड़ियों की डिमांड के साथ ही ईवी की रेंज में हो रही बढ़ोतरी देखी जा सकती है. इलेक्ट्रिक कार खरीदने के साथ ही लोग गाड़ी की रेंज को लेकर चिंता में रहते हैं. वहीं भारतीय बाजार में बेहतर रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी शामिल होती जा रही हैं.

टाटा मोटर्स ने हाल ही में कर्व ईवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया. ये कार दो बैटरी पैक के साथ मार्केट में आई है. कंपनी का दावा है कि ये कार 502 किलोमीटर की रेंज देती है. लेकिन ये कार ऑन-रोड किस तरह की पावर और रेंज दे रही है, यहां जानिए.

सिंगल चार्ज में कितना दौड़ेगी Tata Curvv EV? एबीपी न्यूज़ के रिव्यू में जानें गाड़ी की रियल रेंज

टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv EV)

टाटा कर्व ईवी के टॉप-एंड वर्जन में 55 kWh का बैटरी पैक लगा मिलता है. इसका मतलब है कि ये कार सिंगल चार्जिंग में करीब 502 किलोमीटर की रेंज देती है. इस गाड़ी में 45 kWh के छोटे बैटरी पैक का ऑप्शन भी मिलता है. इस बैटरी पैक के साथ ये कार 430 किलोमीटर की रेंज देती है. टाटा कर्व ईवी के टॉप-एंड मॉडल की कीमत 25 लाख रुपये की रेंज में है.

असल में कितना दौड़ेगी Curvv EV?

टाटा कर्व ईवी पर करीब एक हफ्ते टेस्टिंग की गई और ये देखा गया कि 25 लाख रुपये की प्राइस-रेंज में 55 kWh के बैटरी पैक के साथ ये कार बेहतर रेंज दे रही है. इस गाड़ी को ईको, सिटी और स्पोर्ट सभी मोड में चलाकर टेस्ट किया गया. टाटा कर्व ईवी ईको मोड में 360 से 380 किलोमीटर की रेंज देती है और ज्यादा से ज्यादा ये कार 400 किलोमीटर के आस-पास की रेंज देती है.

टाटा कर्व ईवी की नेक्सन ईवी या मार्केट में मौजूद बाकी इलेक्ट्रिक कारों से तुलना की जाए, तो बड़े बैटरी पैक के साथ ये कार ज्यादा बेहतर रेंज दे रही है. अगर आप अपनी ईवी को फुल चार्ज करते हैं तो इस गाड़ी के साथ लंबी ट्रिप पर एक रास्ते तक आसानी से जा सकते हैं. वहीं किसी कम दूरी की ट्रिप के लिए आप इस गाड़ी से जा भी सकते हैं और उसी चार्जिंग के साथ लौट कर वापस भी आ सकते हैं.

सिंगल चार्ज में कितना दौड़ेगी Tata Curvv EV? एबीपी न्यूज़ के रिव्यू में जानें गाड़ी की रियल रेंज

टाटा कर्व ईवी- परफॉर्मेंस रिव्यू

टाटा कर्व ईवी को हमने सभी मोड में और अलग-अलग तरह की सड़कों पर चलाकर टेस्ट किया. टाटा की इस कार से बेस्ट रेंज शहर में ईको मोड में चलाने पर मिली. टाटा मोटर्स की इस कार में ग्राउंड क्लीयरेंस भी अच्छा दिया गया है. 55 kWh बैटरी के साथ ग्राउंड क्लीयरेंस 186 mm का मिल रहा है. लेकिन ये इसके ICE वेरिएंट्स की तुलना में कम है.

25 लाख रुपये में बेस्ट रेंज

अगर आप तेज स्पीड में गाड़ी चला रहे हैं तो सिटी मोड में चलाएं, क्योंकि स्पोर्ट मोड में गाड़ी की रफ्तार काफी ज्यादा हो जाती है. इस गाड़ी में डिफॉल्ट मोड में सिटी ही है. टाटा कर्व ईवी बेहतर पावर और परफॉर्मेंस भी देती है. लेकिन इस गाड़ी की रियर विजिबिलिटी बेहतर ड्राइविंग एक्सरपीरियंस को कुछ कम कर देती है. अगर आप 25 लाख रुपये की रेंज में कोई कार खरीद रहे हैं, तो ये कार आपको सबसे बेहतर रेंज दे सकती है.

सिंगल चार्ज में कितना दौड़ेगी Tata Curvv EV? एबीपी न्यूज़ के रिव्यू में जानें गाड़ी की रियल रेंज

ये भी पढ़ें

सिंगल चार्ज पर दौड़ेगी 530km, कीमत 26.90 लाख, BYD ने पेश की अपनी नई इलेक्ट्रिक MPV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Seltos, Creta या Grand Vitara, किस SUV में मिलते हैं सबसे दमदार फीचर्स? यहां जानें सबकुछ
नई Seltos, Creta या Grand Vitara, किस SUV में मिलते हैं सबसे दमदार फीचर्स? यहां जानें सबकुछ
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
VinFast Lac Hong: मर्सिडीज और BMW को टक्कर देने आ रहा नया अल्ट्रा-लग्जरी कार ब्रांड, जानें क्या है खास
VinFast Lac Hong: मर्सिडीज और BMW को टक्कर देने आ रहा नया अल्ट्रा-लग्जरी कार ब्रांड, जानें क्या है खास
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर

वीडियोज

Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
Israel US Iran War: अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
'यह ‘चोकर’ नहीं चारों खाने चित...', न्यूजीलैंड से हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच का बयान वायरल
'यह ‘चोकर’ नहीं चारों खाने चित...', न्यूजीलैंड से हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच का बयान वायरल
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
Prediabetes: कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?
कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?
QR कोड स्कैन करने से पहले कैसे जानें वह सही है या नहीं? काम आएंगे ये टिप्स
QR कोड स्कैन करने से पहले कैसे जानें वह सही है या नहीं? काम आएंगे ये टिप्स
Embed widget