एक्सप्लोरर

Tata Harrier और Safari के Stealth Dark एडिशन, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें सबकुछ

Tata Harrier And Tata Safari Dark Version: टाटा हैरियर और टाटा सफारी एक नए लुक के साथ मार्केट में लॉन्च की जा चुकी हैं. कंपनी ने अब इन न्यू एडिशन की कीमत के बारे में जानकारी दी है.

Tata Harrier And Safari Dark Version: टाटा मोटर्स ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में हैरियर और सफारी के डार्क वर्जन को शोकेस किया था. अब कंपनी ने इस कारों की कीमत का खुलासा कर दिया है. टाटा हैरियर के स्टील्थ डार्क एडिशन की कीमत 25.10 लाख रुपये से शुरू है. इस कार के दो वेरिएंट न्यू एडिशन में लाए गए हैं. वहीं टाटा सफारी के डार्क वर्जन की कीमत 25.75 लाख रुपये से शुरू है. इसके टोटल चार वेरिएंट मार्केट में आए हैं.

Tata Harrier Stealth Dark

टाटा हैरियर के Stealth Dark की कीमत इसके डार्क एडिशन की तुलना में 25 हजार रुपये ज्यादा है. हैरियर स्टील्थ डार्क वर्जन मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ लाया गया है. इसके मैनुअल वेरिएंट की कीमत 25.10 लाख रुपये और ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 26.50 लाख रुपये है. वहीं इस कार के डार्क एडिशन के मैनुअल वेरिएंट की कीमत 24.85 लाख रुपये और ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 26.25 लाख रुपये है.

Tata Safari Stealth Dark

टाटा सफारी के Stealth Dark वर्जन की कीमत 25.75 लाख रुपये से शुरू होकर 27.25 लाख रुपये तक है. टाटा सफारी में भी ये एडिशन मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ आया है. इसके मैनुअल वेरिएंट की कीमत 25.75 लाख रुपये है, जो कि डार्क एडिशन की तुलना में 45 हजार रुपये ज्यादा है. वहीं ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 27.15 लाख रुपये रखी गई है, जो कि डार्क एडिशन से 25 हजार रुपये ज्यादा है. ये कार 6-सीटर लेआउट के साथ भी आई है, जिसमें केवल ऑटोमेटिक वेरिएंट ही दिया है. इस मॉडल की कीमत 27.25 लाख रुपये है.

टाटा हैरियर और सफारी के फीचर्स

टाटा ने अपनी इन दोनों कारों के इंजन और फीचर्स में कोई खास बदलाव नहीं किया है. इन गाड़ियों के स्टील्थ डार्क वर्जन को यूनिट मैटे ब्लैक कलर के साथ लाया गया है. टाटा की कारों में नए 19-इंच के अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं. इन गाड़ियों में लगी लेदर की सीटों को ग्रेनाइट ब्लैक कलर दिया गया है. इन नए एडिशन के केबिन और गाड़ी के बाहर Stealth का बैज भी लगाया गया है.

यह भी पढ़ें

India Energy Week 2025: हाइब्रिड कार और बाइक्स ने खींचा लोगों का ध्यान, हरित ऊर्जा की ओर एक बड़ा कदम- देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Victoris लेने का बजट बना रहे हैं? पहले जानें EMI
Victoris लेने का बजट बना रहे हैं? पहले जानें EMI
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
कितनी खास है 502 KM रेंज वाली Curvv EV? खरीदने से पहले जानिए
कितनी खास है 502 KM रेंज वाली Curvv EV? खरीदने से पहले जानिए

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget