एक्सप्लोरर

Tata Tiago and Tigor CNG AMT: टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया टियागो और टिगोर सीएनजी का ऑटोमेटिक वेरिएंट, जानिए कीमत और खासियत

सीएनजी मॉडल के अलावा, कंपनी ने टियागो हैचबैक के लिए एक नया टॉरनेडो ब्लू कलर स्कीम, टियागो एनआरजी के लिए ग्रासलैंड बेज और टिगोर सेडान के लिए मेट्योर ब्रॉन्ज़ कलर स्कीम को पेश किया है.

Tata Tiago and Tigor CNG: टाटा मोटर्स ने भारत में टियागो सीएनजी एएमटी और टिगोर सीएनजी एएमटी की पेशकश की है, जिनकी कीमतें क्रमशः 7.90 लाख रुपये और 8.85 लाख रुपये से शुरू होती हैं. एएमटी गियरबॉक्स के साथ टियागो सीएनजी चार वेरिएंट्स; एक्सटीए, एक्सजेडए+, एक्सजेडए+ डुअल-टोन और एक्सजेडए एनआरजी में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः 7.90 लाख रुपये, 8.80 लाख रुपये, 8.90 लाख रुपये और 8.80 लाख रुपये है.

कीमत 

टिगोर सीएनजी एएमटी XZA की एक्स शोरूम कीमत 8.85 लाख रुपये है, जबकि XZA+ एक्स शोरूम 9.55 लाख रुपये में उपलब्ध है. इनके मैनुअल वेरिएंट सीएनजी वर्जन की तुलना में, टियागो iCNG AMT लगभग 55,000 रुपये ज्यादा महंगे है, और Tigor iCNG AMT लगभग 60,000 रुपये ज्यादा महंगा है.

Tigor

मिलेगा ज्यादा माइलेज

टाटा टियागो सीएनजी एएमटी और टिगोर सीएनजी एएमटी भारत में सीएनजी फ्यूल के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के कॉम्बिनेशन वाली पहली कार हैं. टाटा का दावा है कि कंपनी के ट्विन-सिलेंडर सीएनजी तकनीक के साथ इसमें लगा 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 28.06 किमी प्रति किलोग्राम की फ्यूल एफिशिएंसी देने में सक्षम है.

नई कलर स्कीम्स

सीएनजी मॉडल के अलावा, कंपनी ने टियागो हैचबैक के लिए एक नया टॉरनेडो ब्लू कलर स्कीम, टियागो एनआरजी के लिए ग्रासलैंड बेज और टिगोर सेडान के लिए मेट्योर ब्रॉन्ज़ कलर स्कीम को पेश किया है. इसके अलावा इन कारों में कोई अन्य बदलाव नहीं किए गए हैं.

Tiago

कंपनी ने क्या कहा?

सीएनजी एएमटी टियागो और टिगोर के लॉन्च पर बोलते हुए, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी, अमित कामत ने कहा, “सीएनजी, जो अपनी बड़ी उपलब्धता और पहुंच के लिए जानी जाती है, ने पिछले कुछ वर्षों में काफी एक्सेप्टेंस हासिल की है. टाटा मोटर्स ने इंडस्ट्री में पहली बार ट्विन-सिलेंडर तकनीक, हाई एंड फीचर विकल्प और सीएनजी में सीधे स्टार्ट के साथ सीएनजी सेगमेंट में क्रांति ला दी है. पिछले 24 महीनों में हमने 1.3 लाख से अधिक सीएनजी वाहन बेचे हैं. वॉल्यूम बढ़ाने और अपने ग्राहकों को सबसे बेहतर सुविधाएं देने के हमारे प्रयास में, हम अब गर्व से एएमटी के साथ टियागो और टिगोर iCNG को लॉन्च कर रहे हैं और भारत को अपनी पहली एएमटी सीएनजी कारों से परिचित करा रहे हैं."

यह भी पढ़ें -

टाटा मोटर्स दे रही है नेक्सन ईवी पर भारी डिस्काउंट, करें 2.80 लाख रुपये तक की बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MG Comet EV को टक्कर देने वाली Tata Punch EV Facelift की डिलीवरी शुरू, जानें फीचर्स और रेंज
MG Comet EV को टक्कर देने वाली Tata Punch EV Facelift की डिलीवरी शुरू, जानें फीचर्स और रेंज
कम तेल में कैसे निकालें कार का बढ़िया माइलेज? ये तरीके आएंगे काम
कम तेल में कैसे निकालें कार का बढ़िया माइलेज? ये तरीके आएंगे काम
Mahindra Thar खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानिए EMI,डाउन पेमेंट और राइवल्स
Mahindra Thar खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानिए EMI,डाउन पेमेंट और राइवल्स
पेट्रोल के बढ़ते दामों से बचना है? ये सस्ती Electric Cars देंगी ज्यादा रेंज और कम खर्च
पेट्रोल के बढ़ते दामों से बचना है? ये सस्ती Electric Cars देंगी ज्यादा रेंज और कम खर्च

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Israel-Lebanon War: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget