एक्सप्लोरर

Tata Punch EV: मात्र 1 लाख रुपये में घर ले आएं टाटा पंच ईवी, फिर भरनी होगी इतनी सस्ती EMI

Tata Punch EV Price: टाटा मोटर्स का कहना है कि एक फुल चार्ज पर पंच ईवी 315 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज प्रदान कर सकती है. साथ ही यह 140 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ़्तार से चल सकती है.

Tata Punch EV Finance Details: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है, जिसके कारण बहुत सी कार कंपनियां इस सेगमेंट में एंट्री कर रही हैं. इस सेगमेंट में सबसे हालिया लॉन्च टाटा पंच ईवी है. यह कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है. आप भी यदि एक टाटा पंच इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो पहले आपको इसके बारे में फाइनेंस समेत सभी डिटेल्स के बारे में ठीक से जान लेना चाहिए. 

कितनी है कीमत

अगर बात करें टाटा पंच ईवी के बेस मॉडल स्मार्ट वेरिएंट की कीमत की, तो यह दिल्ली में 10,98,999 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है, जिसकी ऑन रोड कीमत 11,54,168 रुपये हो जाती है. 

टाटा पंच इलेक्ट्रिक फाइनेंस प्लान

यदि आप टाटा पंच ईवी को कैश पेमेंट मोड से खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास एकमुश्त 11.58 लाख रुपये होना चाहिए. लेकिन यदि इसके लिए एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते हैं तो आप केवल एक लाख रुपये का डाउन पेमेंट करके भी इस गाड़ी को फाइनेंस करा सकते हैं. 

ऑनलाइन कार फाइनेंस प्लान कैलकुलेटर के अनुसार, यदि आप 1 लाख रुपये देकर इस ईवी को फाइनेंस करवाते हैं, तो आपको बाकी बचे 10,54,168 रुपये के लिए बैंक से लोन जारी करवाना होगा. जिसपर बैंक आमतौर पर 9.8 प्रतिशत वार्षिक दर से इंट्रेस्ट लेते हैं. 

एक बार बैंक से लोन पास होने के बाद आपको 1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट भुगतान करना होगा, जिसके बाद अगले 60 महीनों तक प्रति माह आपको 22,294 रुपये की ईएमआई  देनी होगी. 

यह तो रही फाइनेंस प्लान की डिटेल, लेकिन आपको इस गाड़ी को खरीदने से पहले इसकी ड्राइविंग रेंज, बैटरी पैक, चार्जिंग से जुड़ी अन्य जानकारियों को भी जान लेना चाहिए.

बैटरी पैक और चार्जिंग

टाटा मोटर्स की पंच ईवी में पावर के लिए 25 kWh क्षमता वाला लिथियम आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी दावा है कि एसी चार्जर से इस बैटरी पैक को 3.6 घंटे में 10 से 100 प्रतिशत तक और डीसी फास्ट चार्जर से इसे 56 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

ड्राइविंग रेंज और स्पीड

टाटा मोटर्स का कहना है कि एक फुल चार्ज पर पंच ईवी 315 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज प्रदान कर सकती है. साथ ही यह 140 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ़्तार से चल सकती है. कंपनी के अनुसार पंच ईवी को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल करने में 9.5 सेकंड का समय लगता है.

यह भी पढ़ें -

Rolls Royce: अब करोड़ों की इस लग्जरी कार से चोरों का पीछा करेगी Miami Police, लोगों के रिएक्शन वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार का बड़ा फैसला! 1 अप्रैल से पूरे देश में मिलेगा 20 फीसदी Ethanol वाला RON 95 पेट्रोल
सरकार का बड़ा फैसला! 1 अप्रैल से पूरे देश में मिलेगा 20 फीसदी Ethanol वाला RON 95 पेट्रोल
TVS Orbiter Vs Bajaj Chetak C2501, बजट में कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेहतर? यहां जानें अंतर
TVS Orbiter Vs Bajaj Chetak C2501, बजट में कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेहतर? यहां जानें अंतर
भारत में जल्द आ रही Audi SQ8, दमदार इंजन और लग्जरी फीचर्स से होगी लैस, जानें कब तक होगी लॉन्च
भारत में जल्द आ रही Audi SQ8, दमदार इंजन और लग्जरी फीचर्स से होगी लैस, जानें कब तक होगी लॉन्च
Maruti e Vitara vs Creta Electric: कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है ज्यादा दमदार? मिनटों में समझें अंतर
Maruti e Vitara vs Creta Electric: कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है ज्यादा दमदार? मिनटों में समझें अंतर

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: किस बात पर बीच डिबेट गुस्साए फडणवीस ? । Ideas Of India Summit
UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में गर्मी ने दिखाए कड़े तेवर, मार्च में तेजी से बढ़ेगा पारा, लोगों के छूटे पसीने
दिल्ली-NCR में गर्मी ने दिखाए कड़े तेवर, मार्च में तेजी से बढ़ेगा पारा, लोगों के छूटे पसीने
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget