एक्सप्लोरर

Porsche Cayenne: पोर्श कायेन फेसलिफ्ट के इंटीरियर का हुआ खुलासा, 18 अप्रैल को होगी अनवील

इस कार का मुकाबला ऑडी क्यू 7 से होगा, जिसमें एक 3.0L डीजल और पेट्रोल इंजन मिलता है. यह एक 7 सीटर एसयूवी है, जो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 82.90 लाख रुपये है.

Porsche Cayenne Facelift: लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी पोर्श शंघाई ऑटो शो में 18 अप्रैल, 2023 को अपनी कायेन एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को अनवील करेगी. कंपनी ने अभी इसके बाहरी डिजाइन डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसके इंटीरियर की तस्वीरों को जारी कर दिया गया है. इस कार का कॉकपिट डिजाइन बिल्कुल नया है, जो कि पोर्श टेक्कन से प्रेरित है. इसे खास तौर पर ड्राइवर सेंट्रिक डिजाइन दिया गया है. पोर्श कायेन फेसलिफ्ट की अगले कुछ महीनों में ग्लोबल मार्केट में बिक्री की जाएगी. इसमें मैकेनिकल तौर पर काफी बड़े बदलाव किए गए हैं, इसमें नए केबिन के साथ एक नया बाहरी डिजाइन भी देखने को मिलेगा. 

कैसा है इंटीरियर

इसकी ड्राइव को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए कार के फ्रंट सीट पर दोनों पैसेंजर के लिए नए डैशबोर्ड में तीन स्क्रीन वाले फुल वाइड पैनल भी देखने को मिलेंगे. इसमें एक 12.6-इंच का एक कर्व्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच की सेंट्रल इंफोटेनमेंट टच स्क्रीन और पैसेंजर के सामने एक ऑप्शनल टचस्क्रीन दिया गया है. नया 10.9-इंच इंटरफ़ेस, ड्राइवर को नहीं दिखेगा, जिसे उसका ध्यान ड्राइविंग से नहीं हटेगा. साथ ही इसमें ढेर सारी अन्य सुविधाएं भी देखने को मिलेंगी. इसमें एक नया कूल्ड वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग पैड, सिरी वॉयस कंट्रोल, चार यूएसबी-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट और एक नया वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस भी देखने को मिलेगी. 

बड़े पैमाने पर हुई है टेस्टिंग

नई कायेन अपने प्रोटोटाइप फॉर्म में पहले ही एशिया, अफ्रीका, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में  40 लाख किलोमीटर से अधिक की टेस्टिंग पूरी कर चुकी है. इस दौरान इस एसयूवी को  रेगिस्तान, बर्फ और पहाड़ी इलाकों में एक्सट्रीम कंडीशन में भी टेस्ट किया गया है. साथ ही इसमें लगभग 200,000 किमी की शहरी यातायात में की गई टेस्टिंग भी शामिल है. 

भारत में कब होगी लॉन्च

पोर्श इंडिया फिलहाल भारत में प्री-फेसलिफ्ट कायेन की बिक्री करती है. हालांकि इसके फेसलिफ्ट वर्जन के ग्लोबल मार्केट में लांचिंग के कुछ महीनों बाद भारत में भी लॉन्च होने की संभावना है.

ऑडी क्यू 7 से होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला ऑडी क्यू 7 से होगा, जिसमें एक 3.0L डीजल और पेट्रोल इंजन मिलता है. यह एक 7 सीटर एसयूवी है, जो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 82.90 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- टाटा टिआगो EV बनी आईपीएल 2023 की ऑफिशियल पार्टनर, इन खूबियों से है लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget