एक्सप्लोरर

Toyota Fortuner: जानिए न्यू जनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर के बारे में 5 खास बातें, अगले साल हो सकती है लॉन्च

ग्लोबल लेवल पर नई फॉर्च्यूनर एक हाइब्रिड पावरट्रेन लाइनअप के साथ आएगी, जिसमें 2.4L हाइब्रिड टर्बो पेट्रोल वेरिएंट के साथ एक नया 265hp, 2.4L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा.

New Gen Toyota Fortuner: कार प्रेमियों के लिए टोयोटा फॉर्च्यूनर सबसे ज्यादा इंतजार वाली अपकमिंग एसयूवी में से एक है. इस साल के अंत में यह ग्लोबल मार्केट में आ सकती है, और 2025 में इसके भारतीय बाजार में आने की संभावना है. एसयूवी का यह न्यू जेनरेशन मॉडल कई बड़े अपडेट्स के साथ आएगा. इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले, अपकमिंग फॉर्च्यूनर के बारे में कुछ महत्वपूर्ण डिटेल्स उपलब्ध हैं. 

बेहतर डिजाइन, नया प्लेटफार्म 

नए टोयोटा टैकोमा पिकअप और अन्य नई टोयोटा एसयूवी जैसे टुंड्रा, लैंड क्रूजर 300 और सिकोइया से इंस्पायर्ड नई फॉर्च्यूनर की स्टाइलिंग में खास एलिमेंट्स होंगे. इसमें री डिजाइंड हेडलैंप, वर्टिकल इंटेक्स के साथ एक वाइड फ्रंट ग्रिल और एक मजबूत बम्पर हाउसिंग और स्क्वायर फॉग लैंप मिलने की उम्मीद है. इसमें नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील, एक अपडेटेड रियर बम्पर और अपडेटेड टेललैंप्स मिलने की उम्मीद है. यह एसयूवी टोयोटा के नए टीएनजीए-एफ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. 

मिलेगा ADAS सुइट

नई फॉर्च्यूनर एक एडीएएस सुइट से लैस होगी, जो इसकी सेफ्टी फीचर्स को मजबूत करेगी. इस सुइट में ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमेटिक पार्किंग एसिस्ट, लेन डिपार्चर अलर्ट, ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन और फ्रंट कोलिशन मेटेगेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे.

व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल

व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल को शामिल करते हुए, नई फॉर्च्यूनर का उद्देश्य स्किडिंग और रोलओवर जोखिमों को कम करना और इमरजेंसी स्थितियों के दौरान बेहतर सुरक्षा देना है.

इलेक्ट्रिक स्टीयरिंग

ट्रेडिशनल हाइड्रोलिक यूनिट से अलग, इस एसयूवी में इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग मिलेगा. यह सिस्टम पावर स्टीयरिंग लिक्विड की आवश्यकता के बिना चलती है और आवश्यकतानुसार पॉवर रिस्पॉन्स करती है, यह चलाने में आसान होने के साथ ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट भी है.

हाइब्रिड पावरट्रेन

ग्लोबल लेवल पर नई फॉर्च्यूनर एक हाइब्रिड पावरट्रेन लाइनअप के साथ आएगी, जिसमें 2.4L हाइब्रिड टर्बो पेट्रोल वेरिएंट के साथ एक नया 265hp, 2.4L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा. भारतीय बाजार में, एसयूवी 2.8L टर्बो डीजल इंजन के साथ आती रहेगी, जिसे 48V माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ लैस किया जा सकता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें - 

मारुति सुजुकी दे रही अपने नेक्सा मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट, खरीदने का है बेहतर मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Duster से लेकर Kushaq तक, मार्च 2026 में आ रहीं ये SUVs, क्रेटा को देगी सीधी टक्कर
Duster से लेकर Kushaq तक, मार्च 2026 में आ रहीं ये SUVs, क्रेटा को देगी सीधी टक्कर
सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का है प्लान? इन बातों को नजरअंदाज किया तो पड़ सकता है भारी
सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का है प्लान? इन बातों को नजरअंदाज किया तो पड़ सकता है भारी
टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Kia Syros EV, मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स, जानें कब हो सकती है लॉन्च?
टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Kia Syros EV, मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स, जानें कब हो सकती है लॉन्च?
फुल टैंक में चलेगी 800 KM, क्या 2 हजार की EMI पर मिल जाएगी Bajaj Platina? जानिए पूरा हिसाब
फुल टैंक में चलेगी 800 KM, क्या 2 हजार की EMI पर मिल जाएगी Bajaj Platina? जानिए पूरा हिसाब

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget