एक्सप्लोरर

Upcoming Electric SUVs: अगले कुछ महीनों में दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की होगी एंट्री, टाटा नेक्सन EV से होगा मुकाबला

महिंद्रा XUV300 EV, टाटा नेक्सन EV को सीधे तौर पर टक्कर देगी, जिसके जून 2024 तक लॉन्च होने की उम्मीद है. XUV400 EV से अलग, यह 4 मीटर से कम लंबाई वाली होगी.

Tata Curvv EV and Mahindra XUV 300 EV: दो स्वदेशी वाहन निर्माता कंपनियां टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा, अगले कुछ सालों में बिक्री के लिए कई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लेकर आ रही हैं. उनकी मौजूदा प्लानिंग की बात करें तो, टाटा कर्व इलेक्ट्रिक कूप एसयूवी पेश करेगी और महिंद्रा जून 2024 तक XUV300 EV लॉन्च करेगी. आइए दोनों अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी की कुछ प्रमुख डिटेल्स के बारे में जानते हैं. 

टाटा कर्व ईवी

टाटा कर्व ईवी ब्रांड का दूसरा प्रोडक्शन-रेडी मॉडल होगा जो Acti.ev प्लेटफ़ॉर्म पर बेस्ड होगा, जिस पर Punch.ev भी निर्मित है. टाटा का यह नया आर्किटेक्चर कई गाड़ियों के साइज और ड्राइवट्रेन सेटअप (FWD, RWD और AWD) को सपोर्ट करता है. यह बड़े बैटरी पैक को भी सपोर्ट करता है, इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि कर्व ईवी लगभग 500 किमी की रेंज के साथ आएगी. हालांकि, इसके पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन की जानकारी का खुलासा अभी नहीं किया गया है. टाटा कर्व को इसके फाइनल प्रोडक्शन मॉडल के रूप में पहले ही देखा जा चुका है, जो अपने कांसेप्ट मॉडल के समान ही है. इंटीरियर में इलेक्ट्रिक एसयूवी में फ्री-स्टैंडिंग डुअल डिजिटल स्क्रीन मिलने की संभावना है; जिसमें एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के रूप में काम करेगी और दूसरी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के रूप में. टाटा कारों के नए मॉडल्स की तरह, इसमें बैकलिट लोगो के साथ एक नया स्टीयरिंग व्हील और ड्राइव मोड के लिए एक रोटरी नॉब होगा.

महिंद्रा XUV300 EV

महिंद्रा XUV300 EV, टाटा नेक्सन EV को सीधे तौर पर टक्कर देगी, जिसके जून 2024 तक लॉन्च होने की उम्मीद है. XUV400 EV से अलग, यह 4 मीटर से कम लंबाई वाली होगी और इसके अधिकांश डिजाइन एलिमेंट्स अपकमिंग महिंद्रा BE इलेक्ट्रिक SUV से शेयर किए जाएंगे. यानि यह अपने ICE वर्जन से थोड़ा अलग दिखाई देगी. इसमें केबिन के अंदर भी कुछ बदलाव किए जाएंगे. XUV300 EV में अपडेटेड डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल और एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम होने की संभावना है. EV के पावरट्रेन सेटअप में 35 kWh का बैटरी पैक शामिल होने की संभावना है. कीमत की बात करें तो महिंद्रा XUV300 EV अपने पुराने मॉडल से सस्ती हो सकती है. इसके बेस वर्जन की कीमत करीब 15 लाख रुपये और टॉप-एंड ट्रिम की कीमत करीब 17 लाख रुपये होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें -

देखिए वॉल्वो XC40 रिचार्ज सिंगल मोटर का रिव्यू, जानिए ड्यूल मोटर वर्जन से कितनी है अलग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होली के रंग बन सकते हैं नुकसान की वजह, कार बचाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके
होली के रंग बन सकते हैं नुकसान की वजह, कार बचाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके
Holi 2026 Special Launch: Tata Sierra से Skoda Kushaq तक, इन SUVs को मिले नए कलर ऑप्शन
होली 2026 स्पेशल लॉन्च: Tata Sierra से Skoda Kushaq तक, इन SUVs को मिले नए कलर ऑप्शन
Iran Israel US War: एनर्जी क्राइसेस बढ़ा तो ऑटो वर्ल्ड पर कितना पड़ेगा असर, कितनी महंगी हो जाएंगी गाड़ियां?
एनर्जी क्राइसेस बढ़ा तो ऑटो वर्ल्ड पर कितना पड़ेगा असर, कितनी महंगी हो जाएंगी गाड़ियां?
Hero Splendor या Bajaj Platina, एक लीटर पेट्रोल में कौन-सी बाइक देगी ज्यादा माइलेज? जानिए डिटेल्स
Hero Splendor या Bajaj Platina, एक लीटर पेट्रोल में कौन-सी बाइक देगी ज्यादा माइलेज?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: 1,88,70,00,00,00,000 रुपये, ईरान में अमेरिका के युद्ध का खर्च, ट्रंप ने बताया कब तक चलेगी जंग?
1,88,70,00,00,00,000 रुपये, ईरान में अमेरिका के युद्ध का खर्च, ट्रंप ने बताया कब तक चलेगी जंग?
Holi 2026: मथुरा में होली की धूम, ब्रज मंडल में पहुंचे 44 लाख से अधिक श्रद्धालु, हुड़दंगियों पर पैनी नजर
मथुरा में होली की धूम, ब्रज मंडल में पहुंचे 44 लाख से अधिक श्रद्धालु, हुड़दंगियों पर पैनी नजर
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
रंगों की मस्ती के बीच छाए बॉलीवुड के ये चार्टबस्टर सॉन्ग्स, एक ने तो पार किए 1 बिलियन व्यूज
रंगों की मस्ती के बीच छाए बॉलीवुड के ये चार्टबस्टर सॉन्ग्स, एक ने तो पार किए 1 बिलियन व्यूज
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
Viral Video: गुरुग्राम ऑफिस में होली की धूम, लैपटॉप हाथ में लेकर डांस करता कर्मचारी हुआ वायरल
गुरुग्राम ऑफिस में होली की धूम, लैपटॉप हाथ में लेकर डांस करता कर्मचारी हुआ वायरल
होली पर सेहत से न करें समझौता, ऐसे पहचानें आपका गुलाल असली है या मिलावटी
होली पर सेहत से न करें समझौता, ऐसे पहचानें आपका गुलाल असली है या मिलावटी
Holi 2026 Warning: सिंथेटिक रंगों से स्किन-आंखों और फेफड़ों को कैसे हो सकता है नुकसान? जानें इनसे बचने का तरीका
सिंथेटिक रंगों से स्किन-आंखों और फेफड़ों को कैसे हो सकता है नुकसान? जानें इनसे बचने का तरीका
Embed widget