एक्सप्लोरर

Best SUV Car : सब-कॉम्पैक्ट SUV कैटेगरी में टॉप पर है Hyundai की ये कार, बिक्री के मामले में निकली सबसे आगे

Best SUV Car : अक्टूबर 2021 में SUV सेगमेंट कारों की बिक्री के मामले में Hyundai Venue ने बड़ा उलटफेर करते हुए टॉप पोजीशन हासिल की है. आइए जानते हैं अक्टूबर की 3 बेस्ट सेलिंग SUV के बारे में.

Best SUV Car : अक्टूबर में पहले नवरात्र और फिर नवंबर में धनतेरस और दिवाली तक पिछले 1 महीने में बाजार में खरीदारों की काफी भीड़ रही. इस दौरान कार मार्केट में भी कोरोना काल में आए संकट के बादल छटते दिखे. हालांकि सेमीकंडक्टर चिप संकट की वजह से कार की डिलिवरी न कर पाने की वजह से कारों की बिक्री पिछले कुछ फेस्टिव सीजन की तुलना में घटी है. फिर भी बाजार में कुछ चमक दिखी. अक्टूबर 2021 में अगर SUV सेगमेंट कारों की बात करें तो बिक्री के मामले में Hyundai Venue ने बड़ा उलटफेर करते हुए टॉप पोजिशन हासिल की है. आइए जानते हैं अक्टूबर की 3 बेस्ट सेलिंग SUV के बारे में.

1. Hyundai Venue – Hyundai की ये कार इस फेस्टिव सीजन में सबसे ज्यादा बिकी है और पहले नंबर पर है. अक्टूबर 2021 में इस मॉडल की 10,554 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल अक्टूबर में इस मॉडल की 8,828 यूनिट्स बिकी थीं. इस तरह कंपनी ने इस बार 19.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है. आपको इसमें तीन इंजन विकल्प मिलते हैं. पहला है 1.2 लीटर NA पेट्रोल मोटर का जो 82bhp और 114Nm का टॉर्क पैदा करता है. दूसरा इंजन है 1.5 लीटर डीजल मिल का, जो 99bhp और 240Nm का टॉर्क पैदा करता है. तीसरा इंजन है 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल मोटर का. इसमें 118bhp और 172Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. अगर इसकी कीमत की बात करें तो यह कार 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.


Best SUV Car : सब-कॉम्पैक्ट SUV कैटेगरी में टॉप पर है Hyundai की ये कार, बिक्री के मामले में निकली सबसे आगे

2. TATA Nexon – टाटा की यह सब-कॉम्पैक्ट SUV अक्टूबर में बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रही. अक्टूबर 2021 में इसकी 10,096 यूनिट्स की बिक्री हुई. अक्टूबर 2020 में इस मॉडल की 6,888 यूनिट्स ही बिकी थीं. इस तरह से कंपनी ने इस बार 46.6 पर्सेंट की ग्रोथ हासिल की है. TATA Nexon में आपको 2 इंजन विकल्प (पेट्रोल और डीजल) मिलते हैं. 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 5,500rpm पर 118bhp और 1750rpm पर 170Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. दूसरी ओर 1.5 लीटर डीजल इंजन 4,000rpm पर 108 bhp और 1500 rpm पर 260 Nm का टॉर्क पैदा करता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में आपको 6 स्पीड मैनुअल गिरयरबॉक्स और 1 वैकल्पिक AMT यूनिट मिलता है. इसकी कीमत 7.29 लाख रुपये से शुरू होती है.


Best SUV Car : सब-कॉम्पैक्ट SUV कैटेगरी में टॉप पर है Hyundai की ये कार, बिक्री के मामले में निकली सबसे आगे

3. TATA Punch – टाटा ने पिछले महीने ही इस एसयूवी मॉडल को लॉन्च किया था. कंपनी की ये कार भी लोगों को खूब पसंद आ रही है. यह अक्टूबर की सेल में तीसरे नंबर पर है. अक्टूबर 2021 में कंपनी ने इसके 8,453 यूनिट्स की बिक्री की. टाटा पंच की गिनती देश की सबसे सुरक्षित एसयूवी कारों में होती है. ग्लोबल एनकैप की ओर से सुरक्षा के लिए इसे 5 स्टार्स की रेटिंग दी गई थी. इंजन के लिहाज से आपको इसमें एक ही वैरिएंट मिलता है. इसका 1.2 लीटर 3 सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन द्वारा तैयार किया गया है. यह 84bhp और 113Nm का टॉर्क पैदा करता है. आपको यह कार 5.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल सकती है.


Best SUV Car : सब-कॉम्पैक्ट SUV कैटेगरी में टॉप पर है Hyundai की ये कार, बिक्री के मामले में निकली सबसे आगे

ये भी पढ़ें

New SUV Car: Toyota ने आउट किया छोटी क्रॉसओवर एसयूवी Aygo X का लुक, भारत में हुई लॉन्च तो टाटा पंच को देगी टक्कर

Best Mileage Cars: ये कारें देती हैं बेहतरीन माइलेज, कीमत 5 लाख से कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
नई Seltos, Creta या Grand Vitara, किस SUV में मिलते हैं सबसे दमदार फीचर्स? यहां जानें सबकुछ
नई Seltos, Creta या Grand Vitara, किस SUV में मिलते हैं सबसे दमदार फीचर्स? यहां जानें सबकुछ
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
VinFast Lac Hong: मर्सिडीज और BMW को टक्कर देने आ रहा नया अल्ट्रा-लग्जरी कार ब्रांड, जानें क्या है खास
VinFast Lac Hong: मर्सिडीज और BMW को टक्कर देने आ रहा नया अल्ट्रा-लग्जरी कार ब्रांड, जानें क्या है खास

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
Israel US Iran War: अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget