एक्सप्लोरर

Toyota Innova Crysta खरीदने के लिए कम से कम होनी चाहिए कितनी सैलरी? ये रहा डाउन पेमेंट का हिसाब

Toyota Innova Crysta on EMI: दिल्ली में अगर आप टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के बेस वेरिएंट को 4 लाख रुपये के डाउन पेमेंट पर खरीदते हैं तो इसके लिए आपको बैंक से करीब 19 लाख 75 हजार रुपये का लोन लेना होगा.

Toyota Innova Crysta MPV Finance Plan: भारतीय बाजार में ऐसी कारों को खूब पसंद किया जाता है, जिनका माइलेज अच्छा होने के साथ ही कीमत भी कम हो. हम अपने हिसाब से ही कार को पसंद करते हैं, जिसमें बजट से लेकर फीचर्स तक कई चीजें देखनी होती है. ऐसे ही मार्केट में मौजूद टोयोटा इनोवा क्रिस्टा भी है, जोकि एक पॉपुलर एमपीवी है. टोयोटा की यह कार काफी आरामदायक और शानदार केबिन के लिए जानी जाती है. इसके साथ ही फीचर्स और माइलेज के मामले में भी ये कार जबरदस्त है.

Toyota Innova Crysta की ऑन-रोड कीमत

अगर आप इस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हम यहां आपके लिए लोन प्लान और ईएमआई के पूरी जानकारी लेकर आए हैं. इसके साथ ही आपको इस बात की जानकारी भी हो जाएगी कि आपको कितनी सैलरी पर इस कार को खरीदना चाहिए. टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये से शुरू होकर 26.55 लाख रुपये तक जाती है. इसके बेस वेरिएंट की नई दिल्ली में ऑन-रोड कीमत 23.75 लाख रुपये के करीब है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑन-रोड कीमत शहर-दर-शहर अलग-अलग हो सकती है. 

हर महीने देनी होगी कितने रुपये की किस्त? 

दिल्ली में अगर आप टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के बेस वेरिएंट को 4 लाख रुपये के डाउन पेमेंट पर खरीदते हैं तो इसके लिए आपको बैंक से करीब 19 लाख 75 हजार रुपये का लोन मिलेगा. अगर आप यह लोन 5 सालों के लिए ले रहे हैं तो आपको 5 सालों के लिए 9.8% की ब्याज दर से इसे चुकाना होगा. इस तरह आपको हर महीने 42 हजार रुपये की किस्त चुकानी होगी. एक बात ध्यान देने वाली यह है कि ब्याज दर पूरी तरह आपके क्रेडिट स्कोर पर तय की जाती है.  अगर आप टोयोटा इनोवा क्रिस्टा खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो सलाह यही है कि 1 लाख रुपये से ज्यादा सैलरी होने पर ही इस कार को खरीदें. 

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के शानदार फीचर्स

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में लगे एलईडी हेडलैम्प्स गाड़ी को शानदार लुक देते हैं. इनोवा क्रिस्टा में 20.32 सेंटीमीटर डिस्प्ले लगा है, जिसमें एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी का फीचर दिया गया है. इससे आप अपने मोबाइल फोन को कार के साथ आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं.

सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल का फीचर भी दिया गया है. टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के G और GX वेरिएंट में 3 एयरबैग का फीचर दिया गया है. वहीं इसके  VX और ZX वेरिएंट में 7 एयरबैग का फीचर दिया गया है. टोयोटा के नए वेरिएंट में भी सेफ्टी के लिए एयरबैग्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें:-

5-स्टार सेफ्टी के साथ सनरूफ फीचर भी, 10 लाख रुपये के बजट में आती हैं ये शानदार कारें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फुल टैंक में चलती हैं 700 KM, डेली अप-डाउन के लिए बेस्ट हैं ये 100cc बाइक्स, जानें कीमत
फुल टैंक में चलती हैं 700 KM, डेली अप-डाउन के लिए बेस्ट हैं ये 100cc बाइक्स, जानें कीमत
भारत में कीमत 4 लाख से कम, लेकिन पाकिस्तान में 23 लाख की मिलती है Alto, यहां जानिए डिटेल्स
भारत में कीमत 4 लाख से कम, लेकिन पाकिस्तान में 23 लाख की मिलती है Alto, यहां जानिए डिटेल्स
नई कार खरीदने का है प्लान? 6 लाख से कम में 6 एयरबैग! TATA से Nissan तक ये कारें हैं बेस्ट
नई कार खरीदने का है प्लान? 6 लाख से कम में 6 एयरबैग! TATA से Nissan तक ये कारें हैं बेस्ट
नई बाइक की पहली सर्विस क्यों है जरूरी? नजरअंदाज किया तो हो सकता है बड़ा नुकसान
नई बाइक की पहली सर्विस क्यों है जरूरी? नजरअंदाज किया तो हो सकता है बड़ा नुकसान

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: 'ईरान के टॉप कमांडर की मौत', युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, शेयर किया वीडियो
'ईरान के टॉप कमांडर की मौत', युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, शेयर किया वीडियो
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में चार मंजिला बिल्डिंग ढहने से दो लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में चार मंजिला बिल्डिंग ढहने से दो लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
दिव्यांका त्रिपाठी की हुई गोद भराई, जुड़वा बच्चों की मां बनेंगी टीवी की इशिता? देखें वीडियो
दिव्यांका त्रिपाठी की हुई गोद भराई, जुड़वा बच्चों की मां बनेंगी टीवी की इशिता? देखें वीडियो
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Assam Assembly Election: असम चुनाव से पहले CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा, बताया बीजेपी कितनी जीतेगी सीटें
असम चुनाव से पहले CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा, बताया बीजेपी कितनी जीतेगी सीटें
Agniveer MR Musician Recruitment 2026: म्यूजिक में इंटरेस्ट है तो भारतीय नौसेना में मिल सकता है मौका, अग्निवीर MR का नोटिफिकेशन जारी
म्यूजिक में इंटरेस्ट है तो भारतीय नौसेना में मिल सकता है मौका, अग्निवीर MR का नोटिफिकेशन जारी
Insulin Resistance Liver Damage: आपके लिवर को भी 'पत्थर' बना रही डायबिटीज, हर 4 में से एक मरीज को है फाइब्रोसिस का खतरा
आपके लिवर को भी 'पत्थर' बना रही डायबिटीज, हर 4 में से एक मरीज को है फाइब्रोसिस का खतरा
Embed widget