एक्सप्लोरर

अगर बंद न होती Toyota की ये कार तो आज Scorpio को नहीं मिलता कोई ग्राहक, जानें डिटेल्स

टोयोटा क्वालिस की सालाना 1 लाख यूनिट्स से भी ज्यादा बिक्री होती थी. वहीं टोयोटा क्वालिस अपने सेगमेंट में महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) जैसी गाड़ियों को कड़ा मुकाबला देती है.

Toyota Qualis: जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा देश में अपनी दमदार गाड़ियों के लिए जानी जाती है. हालांकि ज्यादातर कार निर्माता कंपनियां अपनी बेस्ट सेलिंग गाड़ियों को बंद नहीं करती हैं. लेकिन कई बार इन्हें किसी न किसी कारण के बंद करना पड़ जाता है. ऐसी ही एक कार थी टोयोटा क्वालिस (Toyota Qualis) जिसे कंपनी ने सन 1994 में लॉन्च किया था. लेकिन अब यह बाजार से पूरी तरह गायब हो चुकी है.

कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार

आपको बता दें कि टोयोटा क्वालिस कंपनी की एक समय में बेस्ट सेलिंग एसयूवी मानी जाती है. इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उस समय भी टोयोटा क्वालिस की सालाना 1 लाख यूनिट्स से भी ज्यादा बिक्री होती थी. वहीं टोयोटा क्वालिस अपने सेगमेंट में महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) और टाटा सूमो (Tata Sumo) जैसी गाड़ियों को कड़ा मुकाबला देती है और इनके बिक्री पर भी असर डालती थी. लेकिन सन 2005 में टोयोटा ने अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी क्वालिस को बंद कर दिया था.

क्या थी वजह

दरअसल, एक समय के बाद टोयोटा क्वालिस (Toyota Qualis) को बंद करने की वजह भी काफी मजेदार है. कंपनी की इस कार की जबरदस्त बिक्री के साथ ही कई लोग इस कार को डब्बा कार मानने लगे थे. लोग टोयोटा क्वालिस को डब्बा कार के रूप में जानने लगे थे. इतना ही नहीं कई एक्सपर्ट्स और डिजाइन विशेषज्ञ ने भी इसके डिजाइन पर सवाल उठाते हुए, इसे डब्बा मॉडल बोलना शुरू कर दिया और इसे कम रेटिंग देने लगे.

इसके बाद से कंपनी को लगा कि टोयोटा क्वालिस का डिजाइन काफी आउटडेटेड हो चुका है और अब इसे बंद कर देना चाहिए. इसी के बाद 2005 में कंपनी ने टोयोटा क्वालिस के कुछ मॉडलों को तैयार करके इसको हमेशा के लिए बंद कर दिया. लेकिन उसी साल कंपनी ने अपनी एक नई एसयूवी को देश में उतारा जिसका नाम था टोयोटा इनोवा (Toyota Innova) जो आज कंपनी की एक बेस्ट सेलिंग एसयूवी मानी जाती है.

टोयोटा की गाड़ियों में है दम

भारतीय लोग टोयोटा की गाड़ियों को इसके मजबूत इंजन और स्टाइलिश लुक के लिए काफी पसंद करते हैं. टोयोटा इनोवा (Toyota Innova) आज भी कंपनी की एक बेस्ट सेलिंग कार मानी जाती है जो बाजार में महिंद्रा स्कॉर्पियो और टाटा सफारी (Tata Safari) जैसी कारों को कड़ा मुकाबला देती है. साथ ही यह लंबे सफर के लिए एक परफेक्ट कार मानी जाती है जिसमें करीब 7 लोग आराम से यात्रा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Ertiga को 21900 रुपये की EMI पर ले आएं घर, जानें कितना देना होगा डाउनपेमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti Fronx या Tata Nexon, किस गाड़ी की हर महीने की EMI है सस्ती? जानिए पूरी कैलकुलेशन
Maruti Fronx या Tata Nexon, किस गाड़ी की हर महीने की EMI है सस्ती? जानिए पूरी कैलकुलेशन
BAAS प्लान के साथ सस्ती हुई Ultraviolette X-47, जानिए क्या अब खरीदना सही रहेगा?
BAAS प्लान के साथ सस्ती हुई Ultraviolette X-47, जानिए क्या अब खरीदना सही रहेगा?
Tata Punch EV या MG Comet, कम बजट में कौन-सी इलेक्ट्रिक कार खरीदना रहेगा बेहतर? यहां जानें डिटेल्स
Tata Punch EV या MG Comet, कम बजट में कौन-सी इलेक्ट्रिक कार खरीदना रहेगा बेहतर?
अगर 50 हजार डाउन पेमेंट पर Maruti Ertiga खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? इन गाड़ियों को देती है टक्कर
अगर 50 हजार डाउन पेमेंट पर Maruti Ertiga खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? ये गाड़ियां राइवल्स

वीडियोज

Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran
Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
Nepal Election Results Live: नेपाल में लेफ्ट पार्टियों की छुट्टी! बालेन शाह से चुनाव हारे केपी शर्मा ओली, PM मोदी ने दी बधाई
Live: नेपाल में लेफ्ट पार्टियों की छुट्टी! बालेन शाह से चुनाव हारे केपी ओली, PM मोदी ने दी बधाई
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? नए प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? सामने आई बड़ी अपडेट
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच, जान लीजिए सबकुछ
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget