एक्सप्लोरर

TVS की Apache बाइक का Black Edition लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

TVS Apache Black Edition Bikes: टीवीएस अपाचे भारतीय बाजार में बिक रही मोस्ट पॉपुलर बाइक में से एक है. कंपनी ने अपनी 160 सीरीज बाइक के ब्लैक एडिशन को इंडियन मार्केट में उतारा है.

TVS Apache Black Edition Motorcycle: टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी बाइक को एक नए लुक के साथ मार्केट में लॉन्च किया है. कंपनी ने ये नया लुक अपनी 160 सीरीज बाइक को दिया है. टीवीएस ने अपाचे RTR 160 और अपाचे RTR 160 4V में अपडेट किया है. कंपनी ने इन दोनों बाइक के ब्लैक एडिशन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. इन ब्लैक एडिशन बाइक की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने इन मोटरसाइकिल की कीमत को भी जारी कर दिया है.

बाइक निर्माता कंपनी टीवीएस का कहना है कि अपाचे 160 सीरीज की दोनों बाइक के एक्सटीरियर का न्यू ब्लैक कलर फीयरलैस स्पिरिट को बताता है. कंपनी का कहना है कि बाइक के इन मॉडल्स में ब्लैक एक्सटीरियर के साथ ही ग्राफिक्स में कुछ ही बदलाव किया गया है. साथ ही टीवीएस का लोगो इसके टैंक पर लगाया गया है. 

Apache के ब्लैक एडिशन हुए लॉन्च

अपाचे की इन बाइक्स के ब्लैक एडिशन की अनाउंसमेंट के साथ ही टीवीएस मोटर कंपनी के बिजनेस-प्रीमियम के हेड विमल सुंबली ने कहा कि अपाचे चार दशकों से रेसिंग लेगेसी की जड़ों से जुड़ी बाइक है. टीवाएस अपाचे ग्लोबल कम्यूनिटी में 5.5 मिलियन से ज्यादा लोगों तक पहुंची है, जिसके साथ ये दुनिया की फास्टेस्ट प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड्स में से एक बन चुकी है. विमल सुंबली ने आगे कहा कि अब इस ब्लैक एडिशन के साथ टीवीएस अपाचे RTR 160 सीरीज हमारे कस्टमर के लिए नया बोल्डर और स्पोर्टियर लुक देगी.

ब्लैक एडिशन से गायब हुआ ये फीचर

टीवीएस अपाचे RTR 160 4V ब्लैक एडिशन एक बेस वेरिएंट है. इस बाइक के ब्लैक एडिशन में से रियर डिस्क और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के फीचर को हटा दिया गया है. लेकिन, इसके अलावा भी ये बाइक शानदार फीचर्स से लैस है. अपाचे की 160 सीरीज की इस मोटरसाइकिल में थ्री-राइडिंग मोड्स का फीचर दिया गया है. साथ ही इस बाइक में एलईडी हेडलैम्प और टेल लाइट, ग्लाइच थ्रो टेक्नोलॉजी (GTT) और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर दिए गए हैं.

ब्लैक एडिशन बाइक का पावरट्रेन

टीवीएस अपाचे RTR 160 में फ्यूल इंजेक्शन के साथ में 159.7 cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, टू-वॉल्व इंजन लगा है, जिससे 15.8 bhp की पावर मिलती है और 13.85 Nm का पीक टॉर्क जेनेरेट होता है. वहीं टीवीएस अपाचे RTR 160 4V में 159.7 cc, ऑयल-कूल्ड, 4-वॉल्व इंजन लगा है, जिससे 17.31 bhp की पावर मिलती है और 14.73 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. दोनों ही बाइक के इंजन के साथ 5-स्पीड गियर बॉक्स भी जुड़ा हुआ है.

अपाचे के ब्लैक एडिशन की कीमत

अपाचे की 160 सीरीज बाइक के ब्लैक एडिशन का लुक जबरदस्त है. टीवीएस अपाचे RTR 160 ब्लैक एडिशन की एक्स-शोरूम प्राइस 1.20 लाख रुपये है. वहीं टीवीएस अपाचे RTR 160 4V की एक्स-शोरूम प्राइस 1.25 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें

Video: गजब! इस यूट्यूबर ने मात्र 12.5 लाख रुपये में होंडा सिविक को बना दिया लेम्बोर्गिनी, सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल की टेंशन खत्म! 1 लाख की डाउन पेमेंट पर MG Comet EV खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
पेट्रोल की टेंशन खत्म! 1 लाख की डाउन पेमेंट पर MG Comet EV खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
Maruti Brezza या Tata Nexon, रोजाना ऑफिस जाने के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर? जानें डिटेल्स
Maruti Brezza या Tata Nexon, रोजाना ऑफिस जाने के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर?
सिर्फ 15 हजार की EMI पर Maruti Baleno खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानिए पूरा हिसाब
सिर्फ 15 हजार की EMI पर Maruti Baleno खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानिए हिसाब
क्या भारत में इलेक्ट्रिक कारों को नहीं देना पड़ता कोई टोल टैक्स? जानिए इससे जुड़ी सारी डिटेल
क्या भारत में इलेक्ट्रिक कारों को नहीं देना पड़ता कोई टोल टैक्स? जानिए इससे जुड़ी सारी डिटेल

वीडियोज

SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
Nalanda News: होली मिलन समारोह में बवाल, 100 राउंड फायरिंग, भोजपुरी गायक रौशन रोही समेत कई हिरासत में
नालंदा: होली मिलन समारोह में बवाल, 100 राउंड फायरिंग, भोजपुरी गायक रौशन रोही समेत कई हिरासत में
IND vs WI: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
पाकिस्तान के बाद अब ईरान में फेल हुआ चीन का एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9, इजरायल और अमेरिका की मिसाइलों ने कर दिया तबाह
PAK के बाद अब ईरान में फेल हुआ चीनी डिफेंस सिस्टम, इजरायल-US की मिसाइलों ने कर दिया तबाह
खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान में भड़के लोग, समझाने गए गृहमंत्री मोहसिन नकवी को धक्के मारकर भगाया
खामेनेई की हत्या के बाद PAK में भड़के लोग, समझाने गए गृहमंत्री नकवी को धक्के मार भगाया
पिंजरे के पास से गुजर रहे शख्स की शेर ने पकड़ी टांगे, खंजर जैसे पंजों में फंसी जान देख निकली लोगों की चीखें, वीडियो वायरल
पिंजरे के पास से गुजर रहे शख्स की शेर ने पकड़ी टांगे, खंजर जैसे पंजों में फंसी जान देख निकली लोगों की चीखें, वीडियो वायरल
Bloating Vs Acidity: एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
Embed widget