एक्सप्लोरर

Union Budget 2024: बजट 2024 में ऑटो सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान, लिथियम बैटरी हुई सस्ती, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के घटेंगे दाम

Automobile Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट का ऐलान कर दिया है. इस बजट में ऑटो इंडस्ट्री के लिए वित्त मंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं.

Automobile Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 23 जुलाई को सातवीं बार बजट पेश किया है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है. इस बजट में ऑटो इंडस्ट्री के लिए वित्त मंत्री ने कड़ी बड़ी घोषणाएं की हैं. चलिए जानते हैं कि बजट 2024 में ऑटो सेक्टर के लिए क्या बड़े बदलाव किए गए हैं.

निर्मला सीतारमण का बजट 2024

निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 को पेश करते हुए ऐलान किया कि लिथियम आयन बैटरी की कीमतों में कटौती की जा रही है. आपको बता दें कि लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में किया जाता है. लिथियम आयन बैटरी के सस्ते होने से इलेक्ट्रिक कार की कीमत में भी कटौती देखने को मिलेगी.

सरकार देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड को बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है. सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बढ़ाने के लिए नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी भी लेकर आई थी. इस नई ईवी पॉलिसी के तहत अगर कोई विदेशी कंपनी अगर 50 करोड़ डॉलर से ज्यादा का निवेश करती है और देश में तीन साल के अंदर एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाती है, तो उस कंपनी को इंपोर्ट टैक्स में राहत देने का प्रावधान सरकार ने रखा है.


Union Budget 2024: बजट 2024 में ऑटो सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान, लिथियम बैटरी हुई सस्ती, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के घटेंगे दाम

बजट 2023 में हुए थे ये बड़े बदलाव

साल 2023 के बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत को कम करने पर सरकार ने नीति बनाई थी. साल 2023 के बजट में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल के निर्माण में प्रयोग होने वाली लीथियम आयन बैटरी पर कस्टम ड्यूटी को घटाया गया था. इस सीमा शुल्क को 21 फीसदी से घटाकर 13 फीसदी कर दिया गया था.

इसके अलावा 2023 के बजट में विदेशों से आने वाली लग्जरी और महंगी कारों पर 35 फीसदी सीमा शुल्क लगाने की घोषणा की गई थी. ये 35 फीसदी ड्यूटी सेमी नॉक्ड डाउन कारों पर लगाई गई थी. वहीं पूरी तरह से विदेशों में बनी कार (CBU- Completely Built Unit) पर 70 फीसदी ड्यूटी लगाने का ऐलान किया गया था.

ये भी पढ़ें

Hyundai Alcazar Facelift: लॉन्चिंग से पहले स्पॉट हुई हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट, नए लुक के साथ होगी पेश!

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Scrapping Process: स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
इस एक्टर ने Maruti Jimny को दिया करोड़ों जैसी कार का लुक, जानें
इस एक्टर ने Maruti Jimny को दिया करोड़ों जैसी कार का लुक, जानें
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget