एक्सप्लोरर

Skoda SUV: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई स्कोडा कॉम्पैक्ट एसयूवी, लॉन्च के बाद टाटा नेक्सन से करेगी मुकाबला

इसका मुकाबला मारुति ब्रेज़ा, महिंद्रा XUV 3XO, टाटा नेक्सन, निसान मैग्नाइट, किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू और रेनॉ किगर से होगा. फिलहाल इस सेगमेंट में नेक्सन का दबदबा है.

Skoda Compact SUV: इस साल की शुरुआत में, स्कोडा ने भारतीय बाजार के लिए एक नई सब-फोर-मीटर एसयूवी पर काम करने की अपनी योजना की घोषणा की थी. कंपनी ने इस कार का नाम तय करने के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की है. फिलहाल इस कार की टेस्टिंग चल रही है, जिसकी स्पाई तस्वीरें फिलहाल इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. 

तस्वीरों में क्या दिखा

स्पाई तस्वीरों में देखने को मिला है, स्कोडा की नई सब-फोर-मीटर एसयूवी भारी कवर से ढकी हुई है. यह टेस्टिंग म्यूल एक प्रोडक्शन रेडी मॉडल प्रतीत होता है. यहां देखे गए कुछ चुनिंदा एलीमेंट्स जैसे स्लीक स्वेप्टबैक एलईडी डीआरएल के साथ स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन, चौकोर एलईडी हेडलैंप क्लस्टर, चौड़ा एयर डैम और नई एलईडी टेललाइट्स के कारण इसमें एक यूनिक लुक मिलता है. 

डिजाइन 

अन्य खूबियों की बात करें तो, 2025 स्कोडा कॉम्पैक्ट एसयूवी में ब्लैक रूफ रेल, नए फ्रंट और रियर बंपर, ब्लैक-आउट स्टील व्हील कवर, हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप, टेलगेट-माउंटेड नंबर प्लेट रिसेस, ए-पिलर के पीछे लगे ORVMs और पीछे के दरवाजों के लिए एक चौथाई ग्लास एरिया मिलता है.

पॉवरट्रेन और मुकाबला 

इस सब-फोर-मीटर एसयूवी के साथ टैक्स बेनिफिट्स का लाभ उठाने के लिए, स्कोडा नई एसयूवी को केवल 1.0-लीटर, TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पेश कर सकती है, जो 114bhp पॉवर और 178Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके ट्रांसमिशन ऑप्शंस में 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स दिया जा सकता है. लॉन्च होने के बाद, इसका मुकाबला मारुति ब्रेज़ा, महिंद्रा XUV 3XO, टाटा नेक्सन, निसान मैग्नाइट, किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू और रेनॉ किगर से होगा. फिलहाल इस सेगमेंट में नेक्सन का दबदबा है, जिसमें एक पेट्रोल और एक डीजल के अलावा एक इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन का भी ऑप्शन मिलता है, वहीं सेगमेंट में हालिया लांच महिंद्रा XUV 3XO को भी बाजार में बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, क्योंकि यह कई नए फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स से लैस है.

यह भी पढ़ें - 

लॉन्च से पहले Tata Altroz Racer के वेरिएंट और फीचर्स की डिटेल्स हुई लीक, देखें क्या कुछ होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS Orbiter Vs Bajaj Chetak C2501, बजट में कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेहतर? यहां जानें अंतर
TVS Orbiter Vs Bajaj Chetak C2501, बजट में कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेहतर? यहां जानें अंतर
भारत में जल्द आ रही Audi SQ8, दमदार इंजन और लग्जरी फीचर्स से होगी लैस, जानें कब तक होगी लॉन्च
भारत में जल्द आ रही Audi SQ8, दमदार इंजन और लग्जरी फीचर्स से होगी लैस, जानें कब तक होगी लॉन्च
Maruti e Vitara vs Creta Electric: कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है ज्यादा दमदार? मिनटों में समझें अंतर
Maruti e Vitara vs Creta Electric: कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है ज्यादा दमदार? मिनटों में समझें अंतर
Royal Enfield का Global क्रेज! इजरायल में Goan Classic 350 के साथ दिखे पीएम मोदी और नेतन्याहू, जानें बाइक की खासियत
Royal Enfield का Global क्रेज! इजरायल में Goan Classic 350 के साथ दिखे पीएम मोदी और नेतन्याहू, जानें बाइक की खासियत

वीडियोज

Shah Rukh Khan Full Interview: शाहरुख की ये बात Gen-G को सुननी चाहिए ! । Ideas Of India Summit
Ayush Mahtre Full Interview:गर्लफ्रेंड से दूरी, क्रिकेट में बना लिया नाम। Ideas Of India Summit
ABP Network Summit | IOI 2026 | Uneasy Across Borders- Neighbours on Fire |Ranjit Rae | Veena Sikri
Nara Lokesh Full Interview : Nara Lokesh का विस्फोटक इंटरव्यू । Ideas Of India Summit
Shreya Ghoshal Full Interview : रिजेक्शन पर क्या बोलीं श्रेया घोषाल ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget