एक्सप्लोरर

Volvo C40 Recharge EV: बीच सड़क पर वॉल्वो C40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, आखिर इस लग्‍जरी गाड़ी में ऐसा क्‍या हुआ?

वॉल्वो C40 रिचार्ज 78kWh बैटरी पैक के साथ आती है और इसे एक बार चार्ज करने पर 530 किमी की रेंज मिलने का दावा है. बैटरी पैक एक लिथियम-आयन बैटरी है जिसे चेसिस के नीचे इंटिग्रेट किया गया है.

Volvo C40 Recharge EV Caught Fire: वॉल्वो की कारें पूरी दुनिया में सुरक्षा के लिहाज से बेहतर मानी जाती हैं. लेकिन C40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी में आग लगने की घटना ने सवालिया निशान जरूर खड़े कर दिये हैं. दरअसल मामला छत्तीसगढ़ के एक राजमार्ग का है जहां पर वॉल्वो C40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी में आग लग गई. आग लगने के पीछे का वास्तविक कारण अभी सामने नहीं आया है, फिलहाल कंपनी इसकी जांच कर रही है.

वॉल्वो के अनुसार, एम्बेडेड सेफ्टी फीचर्स ने ड्राइवर को कार को एक तरफ ले जाने और कार से बाहर निकलने के लिए इन्फॉर्म किया जिससे सौभाग्य रहा कि कार मालिक की जान बच गई. इस घटना की वजह इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सुरक्षा फिर से सुर्खियों में है, खासकर इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी को लेकर जो ईवी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है.

वॉल्वो C40 रिचार्ज 78kWh बैटरी पैक के साथ आती है और इसे एक बार चार्ज करने पर 530 किमी की रेंज मिलने का दावा है. बैटरी पैक एक लिथियम-आयन बैटरी है जिसे चेसिस के नीचे इंटिग्रेट किया गया है. हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, इन्वेस्टीगेशन जारी है, लेकिन इसका कारण बैटरी पैक हो सकता है. EVs में आग लगने का कारण बहुत ज्यादा गरम होना है. प्राथमिक कारण को 'थर्मल रनवे' कहा जाता है, जहां बैटरियां, जिनमें बैटरी सेल के अंदर लिथियम आयनों के साथ ऊर्जा होती है, शॉर्ट-सर्किट से प्रभावित होती है और सेल्स के तेजी से गर्म होने के कारण आग लग जाती है.

दूसरा कारण ईवी को बहुत तेज चलाना या बहुत ज्यादा ब्रेक का उपयोग करना हो सकता है जिससे गर्मी बढ़ती है. हमें वास्तविक कारण जल्द ही पता चल जाएगा लेकिन ध्यान देने योग्य अन्य बातें यह हैं कि लिथियम आयन बैटरी की आग कार को जल्दी से अपनी चपेट में ले लेती है और जलने में ज्यादा समय लेती है. जबकि कार निर्माताओं ने बैटरी पैक की सुरक्षा की है, आग लगने से ईवी की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते है, लेकिन ध्यान रखें कि ईवी में आग वास्तव में पारंपरिक वाहनों में लगने वाली आग की तुलना में कम होती है.

यह भी पढ़ें -

देखिए सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस ऑटोमेटिक का रिव्यू, मिलेगा शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Volkswagen Taigun Vs Maruti Victoris: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन है दमदार? मिनटों में समझें अंतर
Volkswagen Taigun Vs Maruti Victoris: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन है दमदार? मिनटों में समझें अंतर
3.0-लीटर टर्बो इंजन के साथ आती है Mercedes G-Wagon, जानें कितनी है शुरुआती कीमत?
3.0-लीटर टर्बो इंजन के साथ आती है Mercedes G-Wagon, जानें कितनी है शुरुआती कीमत?
Skoda Kylaq ऑटोमैटिक खरीदने का है प्लान? जानें 2 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI
Skoda Kylaq ऑटोमैटिक खरीदने का है प्लान? जानें 2 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI
क्या 100% चार्ज करना इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए है सही? यहां जानें नुकसान और फायदे
क्या 100% चार्ज करना इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए है सही? यहां जानें नुकसान और फायदे

वीडियोज

दगाबाज दूल्हे का 'हाफ हनीमून' !
Janhit: '17' का यूपी Vs '27' का यूपी! | PM Modi | CM Yogi | Shankaracharya
ईरान में क्रांति की आग या अमेरिका की साजिश?
Bollywood News: तेलुगु सिनेमा में हलचल, नानी की नई फिल्म में तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित की एंट्री की चर्चा (22.02.2026)
PM Modi On Congress: मेरठ में मोदी के 'शोले'! | Rahul Gandhi | Meerut Rally | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में घुसकर की एयरस्ट्राइक तो आया भारत का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में घुसकर की एयरस्ट्राइक तो आया भारत का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बिहार NDA में शराबबंदी पर कलह! BJP की मांग पर नीतीश कुमार की पार्टी ने साफ किया अपना स्टैंड
बिहार NDA में शराबबंदी पर कलह! BJP की मांग पर नीतीश कुमार की पार्टी ने साफ किया अपना स्टैंड
खराब 'किस्मत' में सबसे ऊपर पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप का अजीबो-गरीब रिकॉर्ड; 'कुदरत का निजाम' बना आफत
खराब 'किस्मत' में सबसे ऊपर पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज हुआ अजीबो-गरीब रिकॉर्ड
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की खबर की कंफर्म
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की खबर की कंफर्म
'ममता बनर्जी को बनाया जाए इंडिया गठबंधन का चीफ', कोलकाता से मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को दिया संदेश
'ममता बनर्जी को बनाया जाए इंडिया गठबंधन का चीफ', बंगाल मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को दिया संदेश
ट्रंप ने 10 से बढ़ाकर 15 परसेंट किया टैरिफ, भारत पर क्या पड़ेगा असर? एक्सपर्ट बोले- अमेरिका कुछ नहीं...
ट्रंप ने 10 से बढ़ाकर 15 परसेंट किया टैरिफ, भारत पर क्या पड़ेगा असर? एक्सपर्ट बोले- अमेरिका कुछ नहीं...
बीएसएससी का भर्ती कैलेंडर जारी, 35 हजार से ज्यादा पदों पर होगी बहाली; जानें डिटेल्स 
बीएसएससी का भर्ती कैलेंडर जारी, 35 हजार से ज्यादा पदों पर होगी बहाली; जानें डिटेल्स 
जामनगर की शादी में पहुंची टेलर स्विफ्ट? स्टेज परफॉर्मेंस से जमकर बांधा समां, जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई
जामनगर की शादी में पहुंची टेलर स्विफ्ट? स्टेज परफॉर्मेंस से जमकर बांधा समां, जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई
Embed widget