एक्सप्लोरर

Car Safety Tips: कार के ब्रेक फेल होने पर कैसे बचाएं अपनी जान? कूदें नहीं बल्कि करें ये काम

What To Do If Car Brakes Fail: अगर कभी किसी तरह आपकी कार के ब्रेक फेल हो जाते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है और न ही गाड़ी से कूदने की जरूरत है. ब्रेक फेल होने के बावजूद गाड़ी को रोका जा सकता है.

Car Driving Tips: गाड़ी के ब्रेक फेल होने की स्थिति अचानक ही लोगों के सामने एक बड़ी मुसीबत लेकर आ जाती है. इस स्थिति में लोगों की जान जाने का भी खतरा रहता है. गाड़ी के ब्रेक फेल होने पर लोग पैनिक करने लगते हैं और किसी भी तरह गाड़ी से बाहर निकलना चाहते हैं. 

कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए चलती गाड़ी से कूद जाते हैं. वहीं कुछ लोग गाड़ी को रोकने के लिए किसी खंभे, दीवार या किसी बड़ी वस्तु से अपनी कार की टक्कर करवा देते हैं, जिससे उनकी कार की गति धीमी हो जाए. कुछ लोग झटके से हैंडब्रेक को खींच देते हैं. लेकिन, इस तरह जान बचाने के लिए चक्कर में लोगों की जान भी जा सकती हैं या व्यक्ति को गंभीर चोटें भी आ सकती हैं.

कार के ब्रेक फेल होने पर कैसे बचाएं जान?

कार के ब्रेक फेल होने पर न तो कार से कूदने की जरूरत है और न ही किसी वस्तु से टकराने की. इसके लिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि ब्रेक फेल होने के बावजूद आप गाड़ी में बैठे-बैठे ही किस तरह अपनी कार को रोक सकते हैं.

  • सबसे पहले तो आपको अपनी कार में लगी हजार्ड वॉर्निंग लाइट्स (Hazard Warning Lights) के बटन को तुरंत ही ऑन कर देना चाहिए, जिससे आपकी गाड़ी के इंडिकेटर से आपके आस-पास चल रहे लोगों को पता चल सके कि इस गाड़ी में कुछ खराबी है.
  • इसके बाद अपने एक हाथ से ही स्टीयरिंग व्हील को कंट्रोल करके रखें, जिससे आप किसी गलत दिशा में गाड़ी न चला बैठें और कोई दुर्घटना न हो जाए.
  • साथ ही दूसरे हाथ से मैकेनिकल हैंडब्रेक को पकड़ें और मैकेनिकल हैंडब्रेक के बटन को अंदर की तरफ दबाएं और उसे ऊपर-नीचे करते रहें. इस तरह से हैंडब्रेक को कई बार ऊपर-नीचे करें. इससे कार जल्दी ही रुक जाएगी.


Car Safety Tips: कार के ब्रेक फेल होने पर कैसे बचाएं अपनी जान? कूदें नहीं बल्कि करें ये काम

इलेक्ट्रॉनिक हैंडब्रेक से कैसे रुकेगी कार?

अगर आपकी गाड़ी में इलेक्ट्रॉनिक हैंडब्रेक का फीचर है, तो उसे लगातार खींचकर रखें. इससे आपकी गाड़ी को कमांड जाएगी कि आपकी कार मुसीबत में फंस गई है, जिससे कार में ब्रेक लग जाएंगे. लेकिन यहां ये बात ध्यान देने वाली है कि इलेक्ट्रॉनिक हैंडब्रेक को लगातार खींचे रखना है. अगर आप बार-बार ऑन या ऑफ करेंगे, तो गाड़ी पर ये कमांड जाएगी कि आपको इस फीचर का इस्तेमाल सही से करना नहीं आ रहा है, जिससे नहीं गाड़ी रुकेगी.

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपनी और अपने साथ सफर कर रहे लोगों की जान बचा सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Car Care Tips: महीनों तक खड़ी रहेगी आपकी कार, तो क्या दोबारा चल पाएगी?

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes-Benz CLA Electric: चलाने में कैसी है मर्सिडीज की ये इलेक्ट्रिक सेडान? यहां जानिए रिव्यू
Mercedes-Benz CLA Electric: चलाने में कैसी है मर्सिडीज की ये इलेक्ट्रिक सेडान? यहां जानिए रिव्यू
Bike Mileage Tips: कैसे बेहतर होगा आपकी बाइक का माइलेज? इन टिप्स को फॉलो करना बेहद जरूरी
कैसे बेहतर होगा आपकी बाइक का माइलेज? इन टिप्स को फॉलो करना बेहद जरूरी
Tata Tiago या Maruti WagonR, किस गाड़ी का बेस मॉडल खरीदने में फायदा? यहां जान लीजिए अंतर
Tata Tiago या Maruti WagonR, किस गाड़ी का बेस मॉडल खरीदने में फायदा? यहां जान लीजिए अंतर
क्रिकेट के साथ लग्जरी का भी शौक, Rohit Sharma के पास हैं करोड़ों की कारें, ऐसा है पूरा कलेक्शन
क्रिकेट के साथ लग्जरी का भी शौक, Rohit Sharma के पास हैं करोड़ों की कारें, ऐसा है पूरा कलेक्शन

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
Tarn Taran Momo Incident: क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget