एक्सप्लोरर

Best Two-Wheeler: इलेक्ट्रिक स्कूटर और पेट्रोल स्कूटर में कौन ज्यादा बेहतर? टू-व्हीलर लेने से पहले जान लें ये बात

Which Is Better Two-Wheeler Electric or Petrol: लोग स्कूटर खरीदते वक्त उसके इंजन पर ज्यादा ध्यान देते हैं. स्कूटर इलेक्ट्रिक लेना है या पेट्रोल, इसे जानने के लिए कई बातों पर ध्यान देने की जरूरत है.

Electric Scooter vs Petrol Scooter: भारतीय बाजार में लंबे समय से पेट्रोल इंजन वाले स्कूटर का बोलबाला है. काफी समय से मार्केट में पेट्रोल स्कूटर बिक रहे हैं. लेकिन अब इलेक्ट्रिक स्कूटर भी बाजार में दस्तक दे चुके हैं. इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड भी मार्केट में समय के साथ बढ़ती जा रही है.

मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटरों के आने से अब लोगों के पास और भी ज्यादा ऑप्शन हो गए हैं. लेकिन लोगों के पास जितने विकल्प होते हैं, उतना ही कंफ्यूजन भी होता है कि आखिर अब दोनों वेरिएंट में से कौन-सा बेस्ट है. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इलेक्ट्रिक स्कूटर और पेट्रोल स्कूटर में से किसे खरीदना किफायती साबित होगा.

स्कूटर चलाने की समय अवधि

किसी भी स्कूटर को खरीदने से पहले आपको ये याद रखना चाहिए कि आप एक दिन में कितनी देर तक स्कूटर का इस्तेमाल करने वाले हैं. इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार में एक राउंड की ट्रिप ही कर सकता है और इसके बाद कुछ ही बैटरी बचेगी. वहीं अगर हम पेट्रोल स्कूटर को देखें तो उसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी ज्यादा होती है, जिससे उससे लंबी दूरी तक भी ले जाया जा सकता है.

चार्जिंग की टेंशन

इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ सबसे बड़ी समस्या इन्हें चार्ज करने की टेंशन है. लेकिन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने पर ध्यान दिया जा रहा है. लेकिन इस तरह की समस्या पेट्रोल वेरिएंट के स्कूटर के साथ नहीं है. देश के कोने-कोने में पेट्रोल पंप लगे हुए हैं. स्कूटर का टैंक खाला होने पर आप उसमें दोबारा पेट्रोल भरवा सकते हैं.

किसकी रनिंग कॉस्ट है बेहतर?

अगर आप अपनी गाड़ी में चलते वक्त गाड़ी के मीटर पर ज्यादा ध्यान देते हैं, तो आपके लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर ज्यादा बेहतर रहेगा. इसके पीछे की वजह है कि पेट्रोल वेरिएंट की तुलना में आप इलेक्ट्रिक स्कूटर पर रुपये बचा सकते हैं.

किस स्कूटर का रखरखाव है आसान?

पेट्रोल स्कूटर के लिए रखरखाव की ज्यादा आवश्यकता होती है. समय-समय पर इसका ऑयल को बदलवाना पड़ता है और एयर फिल्टर की भी जांच करनी होती है. वहीं इलेक्ट्रिक स्कूटर में ऐसा कुछ नहीं है. केवल इसे रोजाना चेक-अप की जरूरत है, क्योंकि इलेक्ट्रिक स्कूटर में कम ही मूविंग पार्ट्स होते हैं.

पर्यावरण के लिए कौन है बेस्ट?

पेट्रोल स्कूटर से कार्बन एमिशन काफी ज्यादा होता है. वहीं इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण इसी कार्बन एमिशन को रोकने के लिए किया गया है. इससे साफ पता चलता है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए और प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर हैं.

कोई भी नया स्कूटर खरीदते वक्त इन सभी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. अपनी सुविधा के अनुसार लोगों को एक बेहतर स्कूटर का चुनाव करना चाहिए.

ये भी पढ़ें

Tata Motors New Car: इस हफ्ते दिखेगी टाटा कर्व की झलक, जानें कब होगा नई कार का दीदार?

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 लाख की डाउन पेमेंट पर Hyundai Creta खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? यहां जानिए हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Hyundai Creta खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? यहां जानिए हिसाब
24 KM माइलेज वाली Tata Nexon बनी बेस्ट सेलिंग SUV, जानें किन गाड़ियों को देती है टक्कर
24 KM माइलेज वाली Tata Nexon बनी बेस्ट सेलिंग SUV, जानें किन गाड़ियों को देती है टक्कर
पेट्रोल की टेंशन खत्म! 1 लाख की डाउन पेमेंट पर MG Comet EV खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
पेट्रोल की टेंशन खत्म! 1 लाख की डाउन पेमेंट पर MG Comet EV खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
Maruti Brezza या Tata Nexon, रोजाना ऑफिस जाने के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर? जानें डिटेल्स
Maruti Brezza या Tata Nexon, रोजाना ऑफिस जाने के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर?

वीडियोज

Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
US Israel Iran Strike: 'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल
भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल
Embed widget