एक्सप्लोरर

Bike Comparison: जानिए होंडा एसपी160, अपाचे आरटीआर 160 और पल्सर 150 में कौन किस मामले में है बेहतर, देखिए फुल कंपेरिजन 

नई होंडा SP160 की एक्स शोरूम कीमत 1.18 लाख रुपये से 1.22 लाख रुपये के बीच है. जबकि टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी की एक्स शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये से 1.26 लाख रुपये के बीच है.

Honda SP160 vs TVS Apache RTR 160 vs Bajaj Pulsar 150: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपने लाइनअप में विस्तार करने के लिए SP 160 बाइक को लॉन्च किया है. इस नई बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1.18 लाख रुपये रखी गई है. यूनिकॉर्न और एक्स-ब्लेड के बाद यह कंपनी की तीसरी 160cc मोटरसाइकिल है. इसका मुकाबला टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 और बजाज पल्सर 150 से मुकाबला होगा. तो चलिए जानते हैं तीनों में कौन किस मामले में है बेहतर.

इंजन और गियरबॉक्स कंपेरिजन 

 2023 होंडा SP160 में एक 162.7cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो 13.2 bhp पॉवर और 14.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 में 159.7 सीसी का इंजन मिलता है, जो 15.8 बीएचपी पॉवर और 13.8 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि बजाज के पल्सर 150 में एक 149.5 सीसी इंजन मिलता है, जो 13.8 बीएचपी पॉवर और 13.2 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है. तीनों ही बाइक में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है.

डाइमेंशन कंपेरिजन 

होंडा एसपी160 की लंबाई 2061 मिमी, चौड़ाई 786 मिमी, ऊंचाई 1113 मिमी, व्हीलबेस 1347 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 177 मिमी और सीट की ऊंचाई 790 मिमी है. इसका कर्ब वेट 139-141 किग्रा है और इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. 

अपाचे आरटीआर 160 की लंबाई 2085 मिमी, चौड़ाई 730 मिमी, ऊंचाई 1105 मिमी, व्हीलबेस 1300 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 177 मिमी और सीट की ऊंचाई 796 मिमी है. इसका कर्ब वेट 137-138 किग्रा है और इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है.

पल्सर 150 की लंबाई 2055 मिमी, चौड़ाई 765 मिमी, ऊंचाई 1060 मिमी, व्हीलबेस 1320 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 165 मिमी और सीट की ऊंचाई 785 मिमी है. इसका कर्ब वेट 148-150 किग्रा है और इसमें 15 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है.

हार्डवेयर कंपेरिजन

इन तीनों बाइक में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क मिलते हैं. SP160 में एक रियर मोनो-शॉक अब्जॉर्वर है, जबकि पल्सर और अपाचे में ड्यूल गैस-चार्ज शॉकर हैं. ब्रेकिंग के लिए तीनों में सिंगल-चैनल एबीएस के साथ फ्रंट में डिस्क ब्रेक और पीछे डिस्क/ड्रम यूनिट का विकल्प मिलता है. फीचर्स के मामले में, पल्सर 150 में सेमी-डिजिटल क्लस्टर, जबकि एसपी 160 और अपाचे आरटीआर 160 में फुल डिजिटल कंसोल मिलता है. 

प्राइस कंपेरिजन 

नई होंडा SP160 की एक्स शोरूम कीमत 1.18 लाख रुपये से 1.22 लाख रुपये के बीच है. जबकि टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी की एक्स शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये से 1.26 लाख रुपये के बीच है. वहीं बजाज पल्सर 150 की एक्स शोरूम कीमत 1.18 लाख रुपये से 1.21 लाख रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें :- मित्सुबिशी ने लॉन्च की नई एक्स-फोर्स कॉम्पैक्ट एसयूवी, हुंडई क्रेटा से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैफ अली खान और गौरी खान ने पेश की नई Mercedes-Benz V-Class, फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान
सैफ अली खान और गौरी खान ने पेश की नई Mercedes-Benz V-Class, जानिए कैसे हैं फीचर्स?
Duster से लेकर Kushaq तक, मार्च 2026 में आ रहीं ये SUVs, क्रेटा को देगी सीधी टक्कर
Duster से लेकर Kushaq तक, मार्च 2026 में आ रहीं ये SUVs, क्रेटा को देगी सीधी टक्कर
सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का है प्लान? इन बातों को नजरअंदाज किया तो पड़ सकता है भारी
सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का है प्लान? इन बातों को नजरअंदाज किया तो पड़ सकता है भारी
टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Kia Syros EV, मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स, जानें कब हो सकती है लॉन्च?
टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Kia Syros EV, मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स, जानें कब हो सकती है लॉन्च?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget