एक्सप्लोरर

क्यों अलग हो गई Hero-Honda? दुनिया में सबसे अच्छी टू व्हीलर कंपनी के बीच ऐसे आई फूट

Hero-Honda Separation Reason: हीरो और होंडा दो अलग-अलग कंपनियां थीं. दोनों कंपनियां साल 1984 में साथ आईं. लेकिन फिर 26 साल बाद ऐसा क्या हुआ कि इस पार्टनरशिप में दरार पड़ गई.

Why Hero and Honda Separate: हीरो-होंडा की पार्टनरशिप देश की सबसे मजबूत ऑटोमोबाइल पार्टनरशिरप में से एक मानी जाती थी. लेकिन दोनों कंपनी के बीच कुछ ऐसा हुआ कि सालों की ये पार्टनरशिप खत्म हो गई. दोनों कंपनियों ने अपने रास्ते अलग कर लिए और आगे चलकर एक-दूसरे की टक्कर देने वाली की कंपनी बन गई. पहले हीरो-होंडा को लोहग एक ही कंपनी के तौर पर देखते थे. लेकिन, ये दोनों कंपनियां आपसी साझेदारी के साथ काम कर रही थीं. हीरो और होंडा की इस 26 साल की पार्टनरशिप का अंत साल 2010 में हुआ. चलिए जानते हैं कि इस मजबूत पार्टनरशिप के बीच दरार के पीछे की क्या वजह थी.

हीरो-होंडा की पार्टनरशिप की नींव

हीरो कंपनी की शुरुआत ब्रजमोहनलाल मुंजाल ने साल 1956 में की थी. हीरो की साइकिल्स को पूरे देश में काफी पसंद किया जाता था. हीरो ने 80 के दशक तक अपनी साइकिल को एक्सपोर्ट करना भी शुरू कर दिया. उस दौर में इंडियन मार्केट में मोटरसाइकिल की डिमांड दिन-प्रतिदिन बढ़ती हुई दिख रही थी. उस दौरान किफायती दाम में बाइक लॉन्च करने का प्लान हीरो ने बनाया. लेकिन भारतीय बाजार में बेहतर बाइक उतारने के लिए हीरो को एक पार्टनर की जरूरत थी, इसके लिए ब्रजमोहनलाल मुंजाल ने होंडा कंपनी को प्रपोजल भेजा.

ब्रजमोहनलाल मुंजाल के भेजे गए प्रपोजल के तहत हीरो बाइक के लिए मॉडल तैयार करने वाली थी. वहीं उसकी होंडा से डिमांड थी कि वो बाइक के लिए इंजन तैयार करके दे. होंडा ने हीरो के प्रपोजल को स्वीकार किया और साल 1984 में दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी का एग्रीमेंट तैयार हो गया. इस एग्रीमेंट में ये भी तय किया गया कि दोनों कंपनियां अब अलग-अलग किसी राइवल प्रोडक्ट को लॉन्च नहीं करेंगी.

चल पड़ी हीरो-होंडा की गाड़ी

हीरो-होंडा की इस साझेदारी से आम लोगों की रेंज की बाइक बनकर तैयार हुई. साल 1985 में हीरो-होंडा ने CD100 को लॉन्च किया. इसी के साथ ये बाइक हर मिडिल क्लास व्यक्ति की पसंद बनती चली गई. हीरो-होंडा की इस बाइक की सक्सेस को देखते हुए और भी बाइक निर्माता कंपनियों ने इस तरह की बाइक बनाने का काम शुरू किया.

ऐसे पड़ी हीरो-होंडा में दरार

हीरो-होंडा भारतीय बाजार में अपनी पकड़ बना चुकी थी. लेकिन दोनों कंपनियों के बीच दरार तब पड़ी, जब साल 2008 में हीरो-होंडा ने दूसरे देशों में अपनी बाइक को एक्सपोर्ट करना शुरू कर दिया. होंडा की दूसरे गई देशों में सब्सिडरी कंपनियां भी थीं. इस वजह से होंडा ने ये प्रस्ताव रखा कि बाहर के देशों में हमें अपनी अलग-अलग बाइक को लॉन्च करना चाहिए. इसके लिए होंडा ने चार बोर्ड मेंबर्स की टीम बनाई, जिसमें भारत और बैंकॉक के होंडा के हेड शामिल थे और दो मेंबर्स को होंडा ने नॉमिनेट किया था. इससे होंडा ग्रुप को अलग से स्ट्रेटजी और प्लान बनाने का एक्सेस मिला और हीरो-होंडा के पास होंडा के अलग से प्लान का कोई एक्सेस नहीं था.

दोनों कंपनियों के बीच इसी खींचतान के बीच होंडा ने दूसरी कंपनी के साथ मिलकर स्कूटर बनाना भी शुरू कर दिया. होंडा के अलग मॉडल हीरो-होंडा की बाइक्स को टक्कर दे रहे थे. ऐसा देखते हुए ब्रजमोहनलाल मुंजाल के बेटे पवन मुंजाल ने इसके विरोध में होंडा के सामने शर्त रखी कि या तो होंडा अपने अलग से मॉडल उतारना बाजार में बंद कर दे या इस 1984 में हुए एग्रीमेंट को खत्म कर दिया जाएगा. इस खींचतान का नतीजा ये निकला कि 16 दिसंबर, 2010 में ये पार्टनरशिप टूट गई.

26 साल की पार्टनरशिप का हुआ अंत

होंडा ने हीरो को साल 2014 तक पूरा टेक्नोलॉजिकल सपोर्ट देने का वादा किया, क्योंकि हीरो-होंडा की पार्टनरशिप में होंडा बाइक्स के लिए इंजन बनाने का काम कर रहा था. इसके बाद मुंजल परिवार ने होंडा के 26 फीसदी स्टेक को खरीद लिया. साथ ही हीरो ने होंडा को उसकी सर्विस के लिए रॉयल्टी भी दी. इन सब बातों के साथ ही देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल पार्टनरशिप में से एक हीरो-होंडा की साझेदारी 26 साल बाद टूट गई.

ये भी पढ़ें

Rolls-Royce की Cullinan Series II का जबरदस्त लुक, Black Badge डिजाइन के साथ आया नया वेरिएंट

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 लाख की डाउन पेमेंट पर Hyundai Creta खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? यहां जानिए हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Hyundai Creta खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? यहां जानिए हिसाब
24 KM माइलेज वाली Tata Nexon बनी बेस्ट सेलिंग SUV, जानें किन गाड़ियों को देती है टक्कर
24 KM माइलेज वाली Tata Nexon बनी बेस्ट सेलिंग SUV, जानें किन गाड़ियों को देती है टक्कर
पेट्रोल की टेंशन खत्म! 1 लाख की डाउन पेमेंट पर MG Comet EV खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
पेट्रोल की टेंशन खत्म! 1 लाख की डाउन पेमेंट पर MG Comet EV खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
Maruti Brezza या Tata Nexon, रोजाना ऑफिस जाने के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर? जानें डिटेल्स
Maruti Brezza या Tata Nexon, रोजाना ऑफिस जाने के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर?

वीडियोज

Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
US Israel Iran Strike: 'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल
भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल
Embed widget