News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

Bahraich News: ARTO ऑफिस में दलालों के रैकेट का बड़ा खुलासा, सामने आया फर्जी चालान बनाकर वाहन छुड़वाने का मामला

दलाल ने गाड़ी रिलीज कराने के नाम पर 54 हजार रुपये खाते में जमा करवा लिए. उसने फर्जी रिलीज ऑर्डर बनाकर वाहन को थाने से छुड़वा दिया.

Share:

यूपी (Uttar Pradesh) के बहराइच (Bahraich) के एआरटीओ कार्यालय में फर्जी चालान बनाकर पुलिस द्वारा सीज की गई गाड़ियों को रिलीज कराने वाले बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि दस्तावेज न दिखाने पर आरटीओ आफिस (ARTO office) के एक अधिकारी द्वारा एक डीसीएम वाहन UP 43 T 9008 नम्बर की गाड़ी को दरगाह थाने में सीज कर दिया गया था. गाड़ी सीज होने के बाद गाड़ी मालिक ने जब आरटीओ ऑफिस में संपर्क किया तो जीशान नाम का एक दलाल मिला जिसने बताया कि कम पैसे में गाड़ी रिलीज करवा देगा. 

कैसे पता चला 
दलाल ने गाड़ी को रिलीज कराने के नाम पर 54 हजार रुपये भी अपने खाते में जमा करवा लिए. पैसा जमा होने के बाद दलाल ने फर्जी रिलीज ऑर्डर बनाकर वाहन को थाने से छुड़वा दिया लेकिन इसकी जानकारी ARTO आफिस में किसी उच्च अधिकारी को नहीं थी. इसी बीच फिर एक बार कल इस गाड़ी को आरटीओ अधिकारी ने पकड़ा तो पता चला कि यही वाहन पहले भी पकड़ा जा चुका है लिहाजा इसकी छानबीन शुरू की गई. 

UP Breaking News Live: आज शामली में युवा पंचायत करेंगे RLD प्रमुख जयंत चौधरी, अग्निपथ योजना का करेंगे विरोध

मुकदमा दर्ज
गहनता से की गई छानबीन में पता चला कि एआरटीओ ऑफिस के भीतर से किसी दलाल ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके उस वाहन को रिलीज कराया है. इस जानकारी के बाद जब वाहन के मालिक से आरटीओ दफ्तर के उच्च अधिकारियों ने बातचीत की तो मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद दलाल जीशान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है. जांच की जा रही है कि यह दलाल और किन-किन गतिविधियों में शामिल रहा है.

आरटीओ ने क्या बताया
आरटीओ राजीव कुमार ने बताया कि, एक ट्रक को 16 जून को बंद किया गया था. हमारा ये पूरा सिस्टम ऑनलाइन है. जब हमने गाड़ी बंद की तो वो पूर्व में भी बंद दिख रही थी. जब पता लगाया गया तो उसका कोई रिकॉर्ड यहां से जारी नहीं हुआ था. हमने थाने में चेक करवाया तो थाने से रिलीज थी. इसके बाद हमने वाहन के मालिक को नोटिस जारी किया. उसने आकर बयान दिया कि पिछली बार जब उसका वाहन दरगाह थाने के अंतर्गत बंद हुआ था तो यहां पर किसी व्यक्ति ने उन्हें बताया कि यहां ज्यादा जुर्माना मत दो. मैं कोर्ट से छुड़वा देता हूं. इस पर उस व्यक्ति ने वाहन के मालिक से 54 हजार रुपए ले लिए और विभाग का फर्जी कागज बनाकर गाड़ी को मुक्त करवा लिया. उस व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई है. जब गिरफ्तारी होगी तो पहले की सारी चीजें निकलकर साफ हो जाएंगी.

Watch: 'How Can You रोक?' अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Published at : 28 Jun 2022 07:05 AM (IST) Tags: uttar Pradesh Bahraich Bahraich police ARTO office
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: States News in Hindi

यह भी पढ़ें

Ayodhya News: अयोध्या में पुलिस बनकर करता था ठगी, गल्ला व्यापारियों को बनाता था निशाना, अब हुआ गिरफ्तार

Ayodhya News: अयोध्या में पुलिस बनकर करता था ठगी, गल्ला व्यापारियों को बनाता था निशाना, अब हुआ गिरफ्तार

Maharashtra News: 'यूपी में बदलेगा बुलडोजर ड्राइवर...बंगाल में हारेगी BJP', सपा मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा दावा

Maharashtra News: 'यूपी में बदलेगा बुलडोजर ड्राइवर...बंगाल में हारेगी BJP', सपा मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा दावा

संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता

संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता

संभल: मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, डीएम-एसपी को फटकार

संभल: मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, डीएम-एसपी को फटकार

Mahoba News: यूपी पुलिस एसआई परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर मचा बवाल, BJP विधायक ने CM योगी को लिखा पत्र

Mahoba News: यूपी पुलिस एसआई परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर मचा बवाल, BJP विधायक ने CM योगी को लिखा पत्र

टॉप स्टोरीज

'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग

'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग

दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा

दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा

Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी

Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी

Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल