एक्सप्लोरर

Blog: बंगाल में शुरू हुआ खूनी खेल, प्रशांत किशोर आपके गांधी ऐसे हैं क्या

बंगाल से जिस तरह के वीडियो और तस्वीरें आ रही हैं, वो बड़ी डरावनी हैं. ममता बनर्जी के 'मां, माटी और मानुष' वाले कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए है. खेला होबे के नारों के संग तांडव मचा रहे हैं. कहीं लूटपाट तो कहीं आगजनी तो कहीं मारपीट. हिंसक भीड़ को देश ऐसा लगा रहा है चुनाव में जीत का मतलब है मनमानी का अधिकार, गुंडई का सर्टिफिकेट. बंगाल में घरों में घुसकर और सड़कों पर आती जाती महिलाओं के साथ छेड़खानी हो रही है, मारपीट हो रही है. चुनाव में टीएमसी की जीत के बाद से ही बंगाल जल रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें इंसानियत को लहू लुहान करने वाली है.

मुझे याद है जब मैं इलेक्शन कवरेज के लिए बंगाल गया था. तभी वहं के कई अफसरों ने आज के बारे में भविष्यवाणी कर दी थी. एक सीनियर आईपीएस अधिकारी की बातें दिमाग पर हथौड़े की तरह बार-बार चोट कर रही है. उन्होंने कहा था ममता बनर्जी के चुनाव जीतते ही बीजेपी के लोग कीड़े मकोड़े की तरह मारे जाएंगे. ये बात उन्होंने नंदीग्राम में कही थी. जहॉं से ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं. नंदीग्राम इतना घूमा कि वहां के गांव गलियां अपनी लगने लगी हैं. वहं से लगातार फोन आ रहे हैं. उस गांव में मार पीट हुई. उसका घर तोड़ दिया. उसकी गाड़ी में आग लगा दी. नंदीग्राम ही नहीं बंगाल के कई इलाकों में टीएमसी के समर्थक सबक सिखाने निकल पड़े हैं. हाल के कई सालों में बदले की ये राजनीति न तो किसी ने देखी, न सुनी होगी.

बंगाल का चुनावी हिंसा वाला इतिहास
बंगाल का इतिहास चुनावी हिंसा का रहा है. प्रचार से लेकर मतदान और फिर नतीजों के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा होती रही है. पहले कांग्रेस, फिर लेफ्ट और अब टीएमसी. लेकिन उस दौर में लोगों तक हिंसा की खबर तक नहीं पहुंच पाती थीं. लेकिन आज बंगाल की सड़कों पर जो खून खराबा हो रहा है. उसकी एक-एक तस्वीर देश के सामने है. सब कुछ सरकारी मशीनरी के समर्थन से हो रहा है. टीएमसी के एक बड़े नेता कहते हैं कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दीदी को बरमुडा पहनने को कहा था. इससे बंगाल की जनता नाराज है. जो लोग पीटे जा रहे हैं वो भी बंगाल की जनता है. उनकी सुरक्षित जिम्मेदारी भी ममता बनर्जी की है. बाहरी-बाहरी के नारे के साथ चुनाव जीतने वाली दीदी इस बार हिंसा के लिए बाहरी का बहाना नहीं बना सकती.

टीएमसी के झंडे लगाकर दुकानें और घर लूटे जा रहे हैं. ममता ये बात याद कर लें आज जो उनके अपने बनकर ये हिंसा कर रहे हैं वे कल किसी और के होगें.. उस दिन उनके निशाने पर आपके लोग भी हो सकते हैं.

प्रशांत किशोर आपके गांधी ऐसे हैं क्या
कहते हैं कि अनुभव से लोग सीखते हैं. खुद कई बार हिंसा की शिकार हो चुकी ममता बंगाल में जारी तांडव पर मौन हैं. उनकी इमेज को बेदाग बनाने का ठेका लेने वाले प्रशांत किशोर भी ममता की तरह मौन हैं. अपने को महात्मा गांधी की विचारधारा की विरासत वाला बताते हैं. लेकिन बंगाल की हिंसा पर उनकी अंतरात्मा उन्हें कचोटती नहीं हैं. उन्हें गांधी के साध्य और साधन की शुचिता वाला मंत्र अब याद नहीं रहा.

कोरोना से लेकर बिहार पर वे ट्वीट कर सकते हैं. सरकारों को कठघरे में खड़ा कर सकते हैं. कभी पीएम मोदी तो कभी सीएम नीतीश कुमार. लेकिन अपनी सुविधा के हिसाब से प्रशांत किशोर मुंह पर ताला लगा लेते हैं. मैंने व्यक्तिगत तौर पर उनसे ये उम्मीद नहीं की थी. वे जहां भी रहते हैं गांधी की तस्वीर जरूर होती है. मानो वे बापू की बातों को ही ओढ़ते और बिछाते हैं. बंगाल में हो रहे उत्पात को लोग नोआखाली की घटना से जोड़कर देख रहे हैं. देश के बंटवारे के समय बंगाल में हिंसा के खिलाफ महात्मा गांधी धरने पर बैठ गए थे.

नंदीग्राम से चुनाव लड़ना और प्रशांत किशोर को साथ लेना, ये दोनों फैसला ममता बनर्जी का था. ममता खुद चुनाव तो हार गईं लेकिन उनकी पार्टी 200 के पार हो गई. ममता के लिए बीजेपी के बनाए चक्रव्यूह को प्रशांत ने धराशायी कर दिया. दूसरों को चुनाव जिताने वाले प्रशांत अब खुद कुछ और करना चाहते हैं. हो सकता है वे खुद पॉलिटिक्स में आ जाए. उनकी ये पुरानी चाहत रही है. आज उनका कामयाबी का डंका देशभर में बज रहा है लेकिन उनकी खामोशी इस पर भारी पड़ती नजर आ रही है.

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस किताब समीक्षा से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

ये भी पढ़ें-

 
View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
धुरंधर फेम सौम्या टंडन ने खोला फिटनेस का राज, कहा- प्रेग्नेंसी हो या चोट लगे...
धुरंधर फेम सौम्या टंडन ने खोला फिटनेस का राज, कहा- प्रेग्नेंसी हो या चोट लगे...
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
ABP Premium

वीडियोज

Mayank Agarwal : 'नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की चांदी' ।  Ideas Of India Summit
Ganga Sambhaji Kadam : गंगा संभाजी कदम की कहानी रुला देगी ! ।  Ideas Of India Summit
Pankaj Tripathi : बोले पंकज त्रिपाठी...अब मैं घमंडी बनूंगा ।  Ideas Of India Summit
A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? ।  Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू ।  Ideas Of India Summit

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
धुरंधर फेम सौम्या टंडन ने खोला फिटनेस का राज, कहा- प्रेग्नेंसी हो या चोट लगे...
धुरंधर फेम सौम्या टंडन ने खोला फिटनेस का राज, कहा- प्रेग्नेंसी हो या चोट लगे...
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget