एक्सप्लोरर

BLOG: शमी की शानदार, सॉलिड, समझदारी वाली गेंदबाजी की धूम

बहुत कम ही ऐसा होता है जब एक बड़ी सीरीज के नतीजे पर एक गेंदबाज का असर अलग से ही दिखाई दे जाए. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में यही बात देखने को मिली. मोहम्मद शमी की गेंदबाजी वनडे सीरीज में अलग ही दिखाई दी.

बहुत कम ही ऐसा होता है जब एक बड़ी सीरीज के नतीजे पर एक गेंदबाज का असर अलग से ही दिखाई दे जाए. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में यही बात देखने को मिली. मोहम्मद शमी की गेंदबाजी वनडे सीरीज में अलग ही दिखाई दी. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया. अहम मौकों पर विकेट लिए. टीम की जीत में जमकर योगदान दिया. मोहम्मद शमी ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में चार मैच खेले. इन चार मैचों में उन्होंने 4.75 की इकॉनमी से 9 विकेट लिए. वनडे फॉर्मेट में 4.75 की इकॉनमी बताती है कि गेंदबाज ने विरोधी टीम के बल्लेबाजों को किस तरह काबू में रखा था. इसी शानदार प्रदर्शन के लिए मोहम्मद शमी को वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. मोहम्मद शमी के इस शानदार फॉर्म की झलक इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ  टेस्ट और वनडे सीरीज में भी दिखाई दी थी. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में मिली जीत में भी मोहम्मद शमी का बड़ा योगदान रहा. 18 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद भारतीय बल्लेबाजी को संभालने का श्रेय अगर अंबाती रायडू को जाता है तो सिर्फ 253 रनों के लक्ष्य को ‘डिफेंड’ करने का श्रेय मोहम्मद शमी को जाता है. बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर दिखाया जलवा मैच के बाद रोहित शर्मा ने खुद ही कहा कि इस पिच पर 253 रनों का स्कोर कुछ भी नहीं था. ऐसा इसलिए क्योंकि मैच शुरू होने के बाद धीरे धीरे बल्लेबाजी आसान होती चली गई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के फैसले के पीछे सिर्फ और सिर्फ ये संदेश देना था कि पिछले मैच की हार से टीम इंडिया बैकफुट पर नहीं है. खैर, 253 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम ने नहीं सोचा होगा कि उनके लिए ये लक्ष्य भी मुश्किल हो जाएगा. ये कारनामा मोहम्मद शमी की गेंदबाजी का है. उन्होंने सबसे पहले हेनरी निकोलस को छोटी गेंद पर चकमा दिया. 140 किलोमीटर से ज्यादा की रफ्तार वाली गेंद को निकोलस गलत तरीके से खेल गए. केदार जाधव ने शॉर्ट मिडविकेट पर कोई गलती नहीं की. उन्हें इसीलिए वहां लगाया भी गया था. BLOG: शमी की शानदार, सॉलिड, समझदारी वाली गेंदबाजी की धूम छोटे लक्ष्य पर जीत हासिल करने के लिए न्यूजीलैंड को साझेदारी की जरूरत थी. जिसे शमी ने जमने ही नहीं दिया. इस बार उन्होंने कॉलिन मुनरो को अपनी छोटी गेंद का शिकार बनाया. कॉलिन मुनरो बाहर जाती गेंद को कट करने की कोशिश में उसे अपने स्टंप पर ही खेल गए. अब न्यूजीलैंड का स्कोर हो गया 37 रन पर 2 विकेट. दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. इन दो विकेट के अलावा शमी की किफायत पर भी बात होनी चाहिए. उन्होंने इस मैच में 30 ‘डॉट’ गेंद फेंकी.  इसके अलावा उनका इकॉनमी रेट रहा- 4.37. शमी ने इस मैच में दो अच्छे कैच भी लपके. मिचेल सैंटनर और ट्रेंट बोल्ट का कैच शमी ने ही लपका. मुश्किल परिस्थितयों से निकले हैं शमी पिछला साल शमी के लिए व्यक्तिगत तौर पर अच्छा नहीं रहा था. उनकी पत्नी के साथ हुए विवादों में बात बहुत बढ़ गई थी. उनकी पत्नी ने शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन आरोपों से बरी होकर मोहम्मद शमी जब मैदान में उतरे तो उन पर निश्चित तौर पर दबाव रहा होगा. इसी दौरान बीसीसीआई के योयो टेस्ट में भी मोहम्मद शमी फेल हो गए. उन्होंने जमकर प्रैक्टिस की. अपनी फिटनेस पर काम किया. मुश्किल परिस्थितियों में सिर्फ अपनी गेंदबाजी पर ‘फोकस’ किया. रफ्तार के साथ गेंद को अंदर लाने की उनकी काबिलियत ने उन्हें उपयोगी बनाए रखा. टेस्ट क्रिकेट में वो लगातार शानदार गेंदबाजी करते रहे. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने 5 टेस्ट मैच में 16 विकेट लिए. उनका इकॉनमी रेट 3.60 का था. ऑस्ट्रेलिया में 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में उनकी शानदार फॉर्म जारी रही. कंगारुओं के खिलाफ भी उन्होंने 3.06 की इकॉनमी से 4 टेस्ट मैचों में 16 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी निश्चित तौर पर इस वक्त विश्व क्रिकेट में तेज गेंदबाजी के स्टार हैं.
View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
PUSU Elections: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
ABP Premium

वीडियोज

US-Israel Iran War: Ali Khamenei के निधन पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक | Donald Trump | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत | Donald Trump | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में Khamenei समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में Khamenei समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? | Netanyahu | Donlad Trump
US-Israel Iran War:  इजरायल ने फिर शुरू किए ईरान पर हमले | Khamenei | Netanyahu | Donlad Trump

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
PUSU Elections: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
स्कूल जाते समय बच्चे को लगी भूख, बीच सड़क ही खोल लिया लंच बॉक्स; देखें वीडियो
स्कूल जाते समय बच्चे को लगी भूख, बीच सड़क ही खोल लिया लंच बॉक्स; देखें वीडियो
सर्वाइकल कैंसर से हर 8 मिनट में जाती है एक महिला की जान, विशेषज्ञ ने बताए बचाव के 5 तरीके
सर्वाइकल कैंसर से हर 8 मिनट में जाती है एक महिला की जान, विशेषज्ञ ने बताए बचाव के 5 तरीके
Embed widget