एक्सप्लोरर

BLOG: IPL के बाद आखिर क्यों ‘ओवरटाइम’ करेंगे टीम इंडिया के सेलेक्टर्स?

इंडियन प्रीमियर लीग में जिस तरह का खेल चल रहा है उससे भारतीय टीम के चयनकर्ताओं का सिरदर्द बढ़ने वाला है. दरअसल, आईपीएल के तुरंत बाद भारतीय टीम को लंदन में चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है. भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी की मौजूदा चैंपियन है. जाहिर है उस पर उम्मीदों का बोझ है साथ ही अच्छा प्रदर्शन करने की चुनौती भी. भारतीय टीम में ज्यादातर जगहों पर यूं तो खिलाड़ी फिक्स हैं लेकिन जिन दो-तीन जगहों पर विराट कोहली विकल्प तलाश रहे थे वहां काफी भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है. टीम इंडिया के वो खिलाड़ी जो स्थापित हैं और आईपीएल के जरिए टीम इंडिया में अपनी वापसी की राह देख रहे हैं उनके मुकाबले ऐसे खिलाड़ियों का प्रदर्शन ज्यादा शानदार है जिन्हें पहली बार टीम इंडिया में दस्तक देनी है. आईपीएल के इस सीजन के करीब एक तिहाई मैच खेले जा चुके हैं उसके बाद की स्थिति के आंकलन को आपको समझाते हैं. युवराज सिंह, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, शिखर धवन का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में एक सलामी बल्लेबाज और एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज की जगह है. इन चारों खिलाड़ियों पर हर किसी की नजर है. सेलेक्टर्स की भी और कप्तान विराट कोहली की भी. चोट के बाद वापसी कर रहे रोहित शर्मा और शिखर धवन का प्रदर्शन औसत ही रहा है. युवराज और रैना भी अभी अपने पूरे रंग में नहीं दिख रहे हैं. सौजन्य: ट्विटर सौजन्य: ट्विटर शिखर धवन ने अब तक खेले गए 6 मैचों में 34 की औसत से 205 रन बनाए हैं उनका स्ट्राइक रेट 120 के करीब है और उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है सुरेश रैना ने अब तक खेले गए 5 मैचों में 53 की औसत से 159 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 135 के करीब है और उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है. युवराज सिंह 6 मैच की 5 पारियों में अब तक सिर्फ 96 रन ही बना पाए हैं. उनकी औसत 20 से भी कम की है. उनका स्ट्राइक रेट 175 के करीब है और उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है. रोहित शर्मा तो खैर 6 मैच की 5 पारियों में अभी पचास रन भी नहीं जोड़ पाए हैं. उनके खाते में 12.25 की औसत से कुल 49 रन हैं. नए खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखिए   स्थापित नामों से अलग भारत के घरेलू क्रिकेट स्टार्स ने अब तक सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. इन नए खिलाड़ियों ने जबरदस्त बल्लेबाजी की है. इन्होंने चयनकर्ताओं को संदेश दे दिया है कि इनके नांम पर भी विचार किया जाना चाहिए. संजू सैमसन, मनीष पांडे, ऋषभ पंत और नितीश राना ने इस सीजन में जबरदस्त बल्लेबाजी की है. मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे नीतिश राना फिलहाल इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं. उन्होंने अभी तक खेले गए 6 मैचों में 51 की औसत से 255 रन बनाए हैं. वो तीन अर्धशतक लगा चुके हैं. उनकी स्ट्राइक रेट भी 142 से ज्यादा की है. सौजन्य: IPL(BCCI) सौजन्य: IPL(BCCI)  इसी लिस्ट में कोलकाता के मनीष पांडे भी हैं. मनीष पांडे ने 5 मैच की चार पारियों में 221 की औसत से 221 रन बनाए हैं. 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे मनीष पांडे इस सीजन में दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं. दिल्ली की तरफ से संजू सैमसन सीजन का पहला शतक जड़ ही चुके हैं. उन्होंने सीजन के पांच मैचों में 43 की औसत से 215 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 142 का है. ऋषभ पंत की भी इस सीजन में खूब तारीफ हुई है. वो भी पांच मैचों में 141 रन बना चुके हैं. पिता के निधन के बाद जिस जीवटता के साथ उन्होंने मैदान में प्रदर्शन किया है उससे उन्हें काफी तारीफ मिली है. अब आप खुद ही फैसला कर लीजिए कि अगर आपको चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में कुछ खिलाड़ियों को चुनना है तो आप किसे चुनेंगे. उन्हें जो फॉर्म में हैं फिट हैं या फिर उन्हें जो अपनी साख के दम पर टीम में वापसी की आस लगाए बैठे हैं. जाहिर है स्थिति भ्रम की है. चुनाव करना मुश्किल है. युवराज, रैना, शिखर या रोहित को इतने बड़े टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला आसान नहीं है. इसीलिए एमएसके प्रसाद की अगुवाई में जब सारे सेलेक्टर्स चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम चुनने बैठेंगे तो उन्हें एक्सट्रा दिमाग खर्च करना पड़ेगा. विराट कोहली की सोच भी इसमें काफी मायने रखती है. सौजन्य: AFP सौजन्य: AFP चैंपियंस ट्रॉफी को मिनी वर्ल्ड कप कहा जाता है. माना जाता है कि चैंपियंस ट्रॉफी में मैदान में उतरने वाले खिलाड़ी ही वर्ल्ड कप की टीम के लिए रेस में होते हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए नए नए खिलाडियों ने जोरदार दस्तक दे दी है. विराट खुद भी यंगिस्तान के हिमायती रहे हैं. अब उनकी इस सोच का इम्तिहान होना है जिसके लिए सेलेक्टर्स को भी माथापच्ची करनी पडेगी.
View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज, जानें वेन्यू और शेड्यूल समेत फुल डिटेल्स
जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज, जानें वेन्यू और शेड्यूल समेत फुल डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
ABP Premium

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज, जानें वेन्यू और शेड्यूल समेत फुल डिटेल्स
जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज, जानें वेन्यू और शेड्यूल समेत फुल डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
Lunar Eclipse And Pregnancy: चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
IBPS Clerk Mains Result: IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
Embed widget