एक्सप्लोरर

अब दुबई का मैदान ही लिखेगा दो दुश्मन मुल्कों का एक नया इतिहास?

भारत-पाकिस्तान एक बार फिर से आमने-सामने की भिड़ंत करने वाले हैं. दोनों देशों की जनता के जज़्बातों के साथ ही उनके गुस्से, ख़ुशी और उनके गम का भी वैसा ही नजारा देखने को मिलेगा, जो एक जंग जीतने के बाद दिखता है. आतंकवाद को पालने-पोसने और उसे हिंदुस्तान के खिलाफ लगातार इस्तेमाल करने वाले पाकिस्तान से मुकाबला करने के लिए दुबई के मैदान में 24 अक्टूबर को फिर से एक नया इतिहास लिखे जाने की तैयारी है. हम-आपसे ज्यादा भारत समेत दुनिया के सट्टेबाज़ इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

काफी लंबे समय के बाद दोनों टीमें आईसीसी के इस प्रमुख टूर्नामेंट में आपस में टकराएंगी. हालांकि क्रिकेट एक खेल है और खेलप्रेमी भी उसे इसी भावना से लेते हैं. लेकिन जब बात भारत-पाकिस्तान के मुकाबले की  हो, तब यही दोनों मुल्कों के अवाम के लिए जज़्बातों का ऐसा तूफ़ान ले आती है, जिसे किसी तराजू पर नहीं तौला जा सकता.

इस हक़ीक़त को मानने से कोई इनकार नहीं कर सकता कि हाल ही में सम्पन्न टोक्यो ओलिंपिक में पहली बार भारत के इतने मेडल लाने के बावजूद हमारे यहां क्रिकेट को लेकर दिवानगी का जो आलम देखने को मिलेगा, वो भी किसी नशे से कम नहीं होगा. हालांकि इसमें भारत से लेकर यूएई और अन्य कई देशों में अरबों रुपये नहीं बल्कि डॉलरों में होने वाला सट्टे का कारोबार भी बहुत बड़ी वजह है. पिछले करीब तीन दशकों में माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम की 'डी कंपनी' ने इसी तरह के सट्टे और नशीले पदार्थों की तस्करी से कमाये गए पैसों का बड़ा हिस्सा आतंकवादी संगठनों को दिया है, ताकि वे भारत समेत ईसाई आबादी वाले तमाम मुल्कों में इस्लाम का परचम लहरा सकें.

हालांकि सट्टा तो भारत में गैर कानूनी तरह से चलने वाली एक ऐसी इंडस्ट्री है जिसने लाखों लोगों को रोजगार दे रखा है. इसके बारे में सत्ता में बैठे मंत्री से लेकर लेकर देश के हर शहर के हर थाने के इलाके में बैठे संतरी को सब पता है. वे तो खुश हैं कि ऎसी 24 अक्टूबर हर महीने आया करे क्योंकि वो रात उनके भी जश्न की होगी क्योंकि तब सबसे ज्यादा हफ्तावसूली होगी. इससे समझा जा सकता है कि क्रिकेट और इस सफेदपोश जुर्म का चोली-दामन का साथ  किस हद तक है. लेकिन इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम की एक हरकत भी सामने आई है. उम्मीद करनी चाहिए  कि मैच होने से पहले ICC शायद इसको सुलझा दे.

दरअसल इस टूर्नामेंट का मेजबान भारत है,  लेकिन कोविड-19 की वजह से इसे अब यूएई और ओमान में खेला जाएगा और भारत के अनुरोध पर ही ये फैसला हुआ. विवाद ये उठा है कि पाकिस्तान ने अपने खिलाड़ियों की पोशाक पर आयोजकों में भारत के नाम की जगह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का नाम लिखवाया है.  इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के नियमों के मुताबिक,  टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों को अपनी जर्सी पर दाईं ओर मेजबान देश का नाम लिखवाना होता है.  पर पाकिस्तान ने 'आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप इंडिया' (ICC MEN's T20 World Cup India) लिखवाने की बजाय 'आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप यूएई' (ICC MEN's T20 World Cup UAE 2021 लिखवाया है.

वैसे बता दें कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच टी 20 विश्‍व कप में अब तक कुल पांच मैच खेले गए हैं. 50 ओवर के विश्‍व कप के समान टी 20 विश्‍व कप में भी भारत का दबदबा हमेशा बरकरार रहा है क्योंकि उसने इन सभी में जीत दर्ज की है.

टी 20 क्रिकेट की लोकप्रियता का काफी हद तक श्रेय 2007 में हुए फाइनल मैच को जाता है,  जहां भारत और पाकिस्‍तान के बीच सांस थाम देने वाला मुकाबला खेला गया था.  तब भारत ने बॉल आउट के जरिये पाकिस्‍तान को हराया था.

डरबन में यह हाई वोल्‍टेज मैच खेला गया था,  जहां पाकिस्‍तान की टीम भारत द्वारा मिले 141 रन के लक्ष्‍य को पार करने में असफल रही थी,  जबकि उसके हाथ में तीन विकेट बचे थे. तब मैच टाई होने की स्थिति में सुपर ओवर केआ नहीं बल्कि बॉल आउट का नियम था. भारत के तीन खिलाड़‍ियों ने स्‍टंप पर गेंद मारी जबकि पाकिस्‍तान का एक भी गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाया.  महेंद्र धोनी की युवा टीम ने पाकिस्‍तान को रोमांचकारी मुकाबले में पहली बार इस तरह शिकस्‍त देकर तब पाकिस्‍तान को 5 रन से हराया था.

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

ईरान से जंग के पक्ष में नहीं थे जेडी वेंस और मार्को रुबियो, डोनाल्ड ट्रंप को किया था अलर्ट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
ईरान से जंग के पक्ष में नहीं थे वेंस और रुबियो, ट्रंप को किया था अलर्ट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
IND vs NZ Final: फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार, वरुण चक्रवर्ती पर सब हो गया साफ
फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार, वरुण चक्रवर्ती पर सब हो गया साफ
Iran Supreme Leader: कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
ABP Premium

वीडियोज

UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)
Pati Brahmachari:😕Suraj के आँसू, Isha की कड़वाहट! क्या अधूरा रह जाएगा यह प्यार? #sbs
Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से जंग के पक्ष में नहीं थे जेडी वेंस और मार्को रुबियो, डोनाल्ड ट्रंप को किया था अलर्ट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
ईरान से जंग के पक्ष में नहीं थे वेंस और रुबियो, ट्रंप को किया था अलर्ट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
IND vs NZ Final: फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार, वरुण चक्रवर्ती पर सब हो गया साफ
फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार, वरुण चक्रवर्ती पर सब हो गया साफ
Iran Supreme Leader: कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
Maruti Celerio या Tata Tiago, पहली नौकरी वालों के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेस्ट? यहां जानिए डिटेल्स
Maruti Celerio या Tata Tiago, पहली नौकरी वालों के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेस्ट?
T-20 WC Final: 12 लाख रुपये में बिक रहा सबसे महंगा टिकट? सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों के उड़ाए होश
T-20 WC Final: 12 लाख रुपये में बिक रहा सबसे महंगा टिकट? सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों के उड़ाए होश
Embed widget