एक्सप्लोरर

गणतंत्र दिवस पर भारतीय सेना ने दिखाई अपनी ताकत, डिफेंस सेक्टर में बड़े खिलाड़ी की तरह उभर रहा भारत

भारत लगातार प्रगति के पथ पर चल रहा है, जिसका शानदार नजारा गणतंत्र दिवस के मौके पर देखा गया. चाहे आर्थिक क्षेत्र में हो, चाहे विदेश नीति में हो या फिर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में हो... भारत लगातार आगे बढ़ रहा है. डिफेंस के मामले में भी भारत तेजी से प्रगति कर रहा है. पिछले 6-7 साल में देखने को मिल रहा है कि लगातार इस क्षेत्र में काम हो रहा है. हम राफेल के कई स्क्वॉर्डन बना रहे हैं नेवी के प्रोग्राम में एयरक्राफ्ट करियर, सबमरीन और इसी तरह की चीजें बना रहे हैं. 

हमने जिस तरह से प्रचंड और ध्रुव जैसे हेलिकॉप्टर तैयार किए हैं, एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर्स की काफी डिमांड है. बाहरी देश इनकी डिमांड कर रहे हैं. खासतौर पर तेजस की डिमांड काफी ज्यादा है. म्यांमार ने बोल दिया है कि हमें एफ-16 नहीं बल्कि तेजस चाहिए. तो हम देख सकते हैं कि भारत की ताकत लगातार बढ़ती जा रही है. 

आज गणतंत्र दिवस पर ये सभी चीजें नजर आईं, हमने डीआरडीओ की और नारी शक्ति की झांकियां देखीं. किस तरह से हर महकमे में और हर जगह एक जोशीला माहौल है, ये हमारे लिए काफी अच्छी खबर है. पिछले दो दशकों में जमीन-आसमान का फर्क आ गया है. एक जमाना था जब हम एक राइफल नहीं बना पाते थे, अब हमारी अपनी राइफल फैक्ट्रीज, तेजस बना रहे हैं, नेवल प्रोग्राम चल रहे हैं और हर महकमे में आगे हैं. जब पूरी इंडस्ट्री ताकतवर बनती है तो डिफेंस इंडस्ट्री भी ताकतवर बनती है. हम अपनी कमियां भी दूर कर रहे हैं, साथ ही दूसरे देशों की कमियां भी दूर कर रहे हैं. 

हमारी फॉरेन पॉलिसी काफी ज्यादा मजबूत हो रही है. साउथ चाइना सी में देखिए भारत की क्या स्थिति है. जापान के पीएम शिंजो आबे कह गए थे कि एशिया पैसिफिक एरिया का स्ट्रैटिजिक लीडरशिप भारत ले सकता है. अमेरिका भी इसमें भारत के साथ खड़ा है. चीन हर वक्त हमसे नेगोशिएट कर रहा है. ये यही दर्शाता है कि हम लगातार विकास कर रहे हैं. फिर चाहे सड़कें हों या फिर इंडस्ट्रीज हों, हर जगह काम हो रहा है. 

हमें हर महकमे में स्वावलंबी होना होगा, हम इसमें आगे तब होंगे जब हम अपने इंजन बना पाएंगे. इस मामले में अब भी हम पीछे हैं. हम अपने इंजन नहीं बना रहे हैं, फिर चाहे वो एयरक्राफ्ट का इंजन हो, शिप का हो या फिर टैंक का हो... लेकिन अगले कुछ सालों में हम इसे भी पूरा कर सकते हैं. 

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 फाइटर जेट का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर अमेरिका-यूरोप को जमकर सुनाया
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर US-यूरोप को सुनाया
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट  | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 फाइटर जेट का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर अमेरिका-यूरोप को जमकर सुनाया
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर US-यूरोप को सुनाया
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
Best Drinks for Liver Health: फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
Embed widget