एक्सप्लोरर

इस जीत के बाद युवी-धोनी गुनगुना सकते हैं ‘मैं तेरे काबिल हूं या तेरे काबिल नहीं’

कटक में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत के बाद ‘ओल्ड इज गोल्ड’, ‘नया नौ दिन पुराना सौ दिन’, ‘वेटरन प्लेयर विंटेज विन’ जैसी तमाम कहावतें और जुमले सुनने को मिले. जो सच भी हैं. लेकिन क्या ये जीत सिर्फ दो अनुभवी-धुरंधर खिलाड़ियों की धमाकेदार वापसी भर है या उससे कहीं ज्यादा. मेरे ख्याल से ये जीत इन कहावतों और जुमलों से कहीं ज्यादा अहम है. अहम इस लिहाज से क्योंकि वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का और कप्तान विराट कोहली का भविष्य इस जीत से होकर आगे निकलता दिखाई दे रहा है. महेंद्र सिंह धोनी या युवराज सिंह के शानदार शतक के बदौलत मिली जीत से कहीं ज्यादा बड़ा सवाल ये है कि अगर ये दोनों खिलाड़ी कल के मैच में ‘फेल’ हो गए होते तो क्या होता? निश्चित तौर पर इस सीरीज के खत्म होने के बाद टीम में इन दोनों खिलाड़ियों की जगह पर सवाल उठने शुरू हो जाते. एक बड़ा वर्ग कुछ जबरदस्त आंकड़ों के साथ ये दलील देता कि युवराज और धोनी अब गुजरे जमाने की बात हो गए हैं. अपने पूर्ववर्ती कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तर्ज पर टीम को यंगिस्तान बनाए रखने वाले विराट कोहली को भी शायद अपने उस फैसले पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर होना पड़ता जिसके तहत वो युवी को टीम में वापस लेकर आए. धोनी तो अब कप्तानी छोड़ ही चुके हैं इसलिए उन्हें भी कटघरे में खड़ा करते देर नहीं लगती. अब कटक में युवराज सिंह के 150 और धोनी के 134 रनों की पारी के बाद वो बड़े आत्मविश्वास से ये पूछ सकते हैं कि ‘मैं तेरे काबिल हूं या तेरे काबिल नहीं’ धोनी और युवी की जरूरत क्यों है: महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह दोनों करीब 35 साल के हैं. दोनों के पास करीब 300 वनडे मैचों का तजुर्बा है. दोनों ही खिलाड़ी नौ हजार के करीब रन बना चुके हैं. दोनों को ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का लंबा तजुर्बा है. अभी भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में उतरना है. करीब 5 महीने बाद इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी खेली जानी है. ऐसे में अगर इन दोनों खिलाड़ियों की फॉर्म बरकरार रहती है तो ये दोनों क्या कमाल कर सकते हैं वो बीती रात पूरी दुनिया ने देखा है. इन दोनों खिलाड़ियों के साथ एक और ‘क्रिकेटिंग एंगल’ है. धोनी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और युवराज को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिल पाती है. कुल मिलाकर दोनों ही खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट से दूर हैं. ऐसे में इनके लिए अपने करियर को लंबा खींचना ज्यादा मुश्किल नहीं है. विराट कोहली ने इन दोनों खिलाड़ियों को दर्जनों बार देश को जीत दिलाते देखा है. इन दोनों खिलाड़ियों की छत्र छाया में विराट बड़े हुए हैं. विराट की खूबी ये है कि वो प्लेइंग 11 चुनते वक्त बिल्कुल ‘कैलकुलेटिव’ रहते हैं. किसी से ना तो दोस्ती निभाते हैं ना ही नाराजगी. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों का साथ अगर 2019 विश्व कप तक चला जाए तो चौंकने की बात कहीं से नहीं है. इन दोनों खिलाड़ियों को छोड़ दिया जाए तो बाकि लगभग सभी खिलाड़ी ‘यंग’ हैं. धोनी और युवी की ‘गाइडेंस’ उनके लिए भी बहुत काम की होगी. फिटनेस की कसौटी पर धोनी और युवी: मैच में भारत की पारी खत्म होने के बाद जब युवराज सिंह कैमरे के सामने आए तो उन्होंने 2011 विश्व कप में अपने पिछले शतक को याद किया. उनकी बातों से जाहिर हुआ कि वो मैदान को और अपनी धमाकेदार पारियों को कितना ‘मिस’ कर रहे थे. उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी बात की. भूलना नहीं चाहिए कि ये वही युवराज सिंह हैं जो 2011 वर्ल्ड कप के बाद कैंसर का इलाज कराने गए थे. ये वही युवराज सिंह हैं जिन्होंने कैंसर के तकलीफदेह इलाज का हिम्मत से सामना करने के बाद उसे मात दी है. उनकी ‘इच्छाशक्ति’ में कहीं से कमी नहीं है. वो टीम के बेहतरीन फील्डर रहे हैं. बस उसी ‘लेवल’ पर पहुंचने की जरूरत है. धोनी की फिटनेस तो कमाल की है. उन्होंने पिछले कुछ समय में फिटनेस पर काफी मेहनत की है. उनकी मेहनत मैदान में दिखाई भी देती है. विकेट के पीछे उनकी फुर्ती और ‘रनिंग बिटवीन द विकेट’ में आप धोनी को परखिए उनकी फिटनेस का अंदाजा खुद ब खुद लग जाएगा. युवराज सिंह ने अपने इंटरव्यू में धोनी की बल्लेबाजी की जिस तरह तारीफ की वो भी इस बात की तस्दीक करता है कि कप्तानी के दबाव से निकलने के बाद धोनी किस दर्जे की पारियां खेल सकते हैं.
View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
ABP Premium

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget