एक्सप्लोरर

UP Election 2022: BJP का क्या है 'ABCD' और 'DCBA' फॉर्मूला? जानें 'राज की बात' में

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के चुनावी मंच पर इन दिनों प्रचार की भाषा आरोप और प्रत्यारोप की एबीसीडी में लिखी जा रही है. गृह मंत्री अमित शाह अपनी रैलियों में जनता को ए से अपराध, बी से भाई भतीजावाद, सी से करप्शन और डी से दंगा पढ़ा रहे हैं. वहीं समाजवादी पार्टी यूपी के मतदाताओं को सिखा रही है ABCD यानि 'अब बीजेपी छोड़ दी.' मगर बीजेपी खुद सीटों की एक अलग 'ए बी सी डी' से अपनी सत्ता की राह तैयार कर रही है.

'राज की बात' ये है कि चुनावी घमासान के बीच एक चुनावी एबीसीडी सत्तारूढ़ बीजेपी अपना किला बचाने के लिए भी लिख रही है. यह यूपी के आंगन में जीत का मंत्र लिखने वाला अल्फाबेट हैं, जिसे हर पार्टी कार्यकर्ता को दिया जा रहा है. दरअसल, बीजेपी ने देश के सबसे बड़े सूबे यूपी की सभी सीटों को ABCD की चार श्रेणियों में बांटा है. 

यह बंटवारा जीत की संभावनाओं के आधार पर किया गया है. अव्वल यानि A श्रेणी में उन सीटों को रखा गया है जहाँ पार्टी के जीत की तय मानी जा रही है. इस श्रेणी में 35% सीटों को रखा गया है. वहीं B श्रेणी में ऐसी सीटें हैं जहाँ मुकाबला कड़ा है. जबकि C वर्ग की सीटें वो हैं जहाँ जोड़-जुगाड़ के बिना जीत सम्भव नहीं हैं. इस वर्गीकरण में D के खाते में ऐसी सीटें हैं जहाँ पार्टी भी अपनी हार फिलहाल तय मानी जा रही.

बहरहाल, इस चुनावी गणित में बीजेपी ने जीत का फॉर्मूला बनाने के लिए ABCD को उल्टा कर दिया है. यानि DCBA और इसी तर्ज पर सबसे ज़्यादा ज़ोर D श्रेणी की उन 20% सीटों पर दिया जा रहा है जिन्हें बीजेपी ने अब तक कभी नहीं जीता है या कभी जीत भी लिया तो फिलहाल हार तय मानी जा रही है. लिहाज़ा चुनावी इम्तिहान पास करने के लिए सबसे पहले कार्यकर्ताओं का जोर इन्हीं सीटों पर झोंका जा रहा है.

ज़ाहिर है पार्टी अपनी रणनीति में सुनिश्चित माने जाने वाले किलों को बचाने के साथ साथ जीत के अपनी पिछले रिकॉर्ड के करीब पहुँचने की भी है. ऐसे में राम और कृष्ण की धरती कहलाने वाले यूपी में चुनावी रामायण और महाभारत दोनों की पटकथा ऐसे लिखने की तैयारी ही रही है जिसमें युद्ध के दौरान सबकुछ जायज के सिद्धांत को साकार किया जा सके. 

इस रणनीति के जानकारों के मुताबिक़, चुनावी समर में पाला बदल से लेकर विवादों के बवंडर तक क़ई किरदार पर्दे पर सामने आ सकते हैं. स्वभाविक भी है क्योंकि उसके लिए उत्तर प्रदेश का इम्तेहान 2024 की बड़ी परीक्षा के लिए भी अहम है.

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
CM योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव बोले, 'यह पहले मुख्यमंत्री हैं जो...'
CM योगी के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव का तंज, 'विदाई से पहले ही दौरा हो रहा है'
Rashmika- Vijay Wedding Live: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की फोटो वायरल, सिल्वर लहंगे में दिखीं दुल्हनिया
लाइव: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की फोटो वायरल, सिल्वर लहंगे में दिखीं दुल्हनिया
श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, 19 साल में पहली बार हुआ ऐसा
श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
ABP Premium

वीडियोज

Crime News: दूल्हा- दुल्हन और 'धांय-धांय' ! | Sansani
Maharashtra News: बकरी पर विवाद...हिंसक भीड़ ने चलाए पत्थर...भड़का माहौल! | Latest News | ABP News
Janhit: इजराइली संसद में PM मोदी का जलवा | PM Modi Israel Visit | Netanyahu | Jerusalem | ABP News
Bharat Ki Baat: अखिलेश गठबंधन पर बोले..राहुल चुप हैं...  | Yogi | Akhilesh
Blood Moon फिर आ गया! होली में रंग भंग? | ABPLIVE

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
CM योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव बोले, 'यह पहले मुख्यमंत्री हैं जो...'
CM योगी के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव का तंज, 'विदाई से पहले ही दौरा हो रहा है'
Rashmika- Vijay Wedding Live: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की फोटो वायरल, सिल्वर लहंगे में दिखीं दुल्हनिया
लाइव: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की फोटो वायरल, सिल्वर लहंगे में दिखीं दुल्हनिया
श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, 19 साल में पहली बार हुआ ऐसा
श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 3716 करोड़ का घर किया कुर्क
अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 3716 करोड़ का घर किया कुर्क
अब घोड़े और खच्चर का भी कराना होगा बीमा और फिटनेस, 26 फरवरी से शुरू रहे हैं रजिस्ट्रेशन
अब घोड़े और खच्चर का भी कराना होगा बीमा और फिटनेस, 26 फरवरी से शुरू रहे हैं रजिस्ट्रेशन
PM Modi Israel Visit: विदेशी दौरे पर क्या खाते हैं पीएम मोदी, जानें इजरायल में उनके लिए कैसा रखा गया मेन्यू?
विदेशी दौरे पर क्या खाते हैं पीएम मोदी, जानें इजरायल में उनके लिए कैसा रखा गया मेन्यू?
Embed widget